हेडलाइंस
Kanpur:एचबीटीयू के अंतिम वर्ष के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, साथियों ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला - Kanpur: A Final-year Hbtu Student Died Under Suspicious Circumstances IAS Transfer: दो राज्यों में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 7 आईएएस अफसरों को मिला नया पदभार, आदेश जारी Uttarakhand:दोहरी पेंशन लेने वाले पूर्व कर्मचारियों से होगी वसूली, समाज कल्याण विभाग ने शासन को भेजा प्रस्ताव - Uttarakhand News Recovery Will Be Made From Former Employees Who Took Double Pension अस्पताल से नवजात चोरी: आरोपी महिला ने बच्चे की मां से दोस्ती बढ़ाकर की वारदात, दो गिरफ्तार, मासूम सकुशल बरामद - Newborn Stolen From Delhi Hospital Two Accused Including Woman Arrested Maihar News: Suspicious Death Of The Superintendent Of The Tribal Ashram School, Duarian - Madhya Pradesh News Bhiwadi Crackdown: Two Illegal Firecracker Units Sealed, 315 Industrial Units Inspected - Kotputli-behror News गोगा हत्याकांड:रोहतक में पकड़ा गया भाऊ गैंग का गुर्गा, पुलिस एकनकाउंटर में हुआ घायल; पांव में लगी गोली - Bhau Gang Member Arrested In Rohtak IND vs NED: नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में नहीं मिलेगा बुमराह को रेस्ट, प्लेइंग XI को लेकर सितांशु कोटक ने दिया हिंट Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी-मिहिर का सच बना बर्बादी का कारण, बाप जी का हाल हुआ बेहाल home remedies to remove rust from iron bucket: लोहे की बाल्टी पर लग गए हैं दाग धब्बे, तो अपनाएं ये टिप्स, मिनटों में लोटेगी पुरानी चमक

ग्वालियर के थाटीपुर इलाके में साेमवार की सुबह, कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता ऋषभ भदाैरिया ने अपनी पत्नी भावना की गाेली मारकर हत्या कर दी।

ग्वालियर ।   शहर के थाटीपुर में दर्पण कालाेनी में रहने वाले कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता ऋषभ भदाैरिया ने अपनी पत्नी भावना की गाेली मारकर हत्या कर दी। घटना रात करीब ढाई बजे की है। बताया जाता है कि पति पत्नी के बीच में किसी बात काे लेकर विवाद हुआ था, इसी दाैरान गुस्से में ऋषभ ने पत्नी पर फायर कर दिया। जिस समय घटना हुई बच्चे भी वहीं साे रहे थे, मां काे गाेली लगते देख वह भी डरकर सहम गए। आराेपित अपनी पत्नी काे गाेली मारने के बाद माैके से फरार हाे गया है। दर्पण कालाेनी में ऋषभ भदाैरिया अपनी पत्नी और दाे बच्चाें के साथ निवास करते हैं। उनके पास वाले घर में ही पिता एवं अन्य सदस्य रहते हैं। रात काे ढाई बजे गाेली चलने की आवाज सुनकर पिता एवं अन्य सदस्य भी घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद तत्काल पुलिस काे घटना की जानकारी दी गई। हालांकि काेई भी परिवार का सदस्य फिलहाल इस बारे में कुछ भी बता नहीं रहा है। पुलिस बच्चाें एवं अन्य परिजनाें से बात कर कारण पता लगाने का प्रयास कर रही है।

ऐसे आए थे चर्चाओं मेंः

दर्पण कालाेनी थाटीपुर में कांग्रेस नेता ऋषभ भदाैरिया का निवास हैं। यह प्रदेश कांग्रेस कमेटी में पूर्व प्रवक्ता भी रह चुके हैं। दाे अप्रैल काे ग्वालियर चंबल में भड़की हिंसा के दाैरान ऋषभ का नाम चर्चाओं में आया था। इस मामले में इनका नाम भी आया था। साथ ही पुराने आपराधिक प्रकरणाें के चलते जिला दंडाधिकारी की तरफ से वर्ष 2020 में ऋषभ के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई का नाेटिस भी जारी किया गया था। आज सुबह जब लाेगाें ने ऋषभ के घर से गाेली चलने की आवाज सुनी ताे सब हैरान रह गए, अंदर जाकर देखा ताे भावना का लहूलुहान शव घर में पड़ा था। पुलिस माैके पर जांच में जुटी है।

सिंधिया ट्रस्टाें के खिलाफ लगाई थी याचिकाः

कांग्रेस नेता ऋषभ भदाैरिया ने कुछ समय पहले केंद्रीय मंत्री ज्याेतिरादित्य सिंधिया के ट्रस्टाें के खिलाफ याचिका भी दायर की थी। इसके बाद ही जिला दंडाधिकारी कार्यालय से जिला बदर का नाेटिस जारी किया गया था। जिसमें 16 आपराधिक प्रकरणाें का हवाला देते हुए कार्रवाई की गई थी। ऋषभ के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, जान से मारने की धमकी, मारपीट, बलवा, हरिजन अत्याचार, अवैध हथियार रखने सहित कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

जानें कैसे बने थे कांग्रेस प्रवक्ताः

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मध्यप्रदेश में भी प्रतिभा चयन के माध्यम से प्रवक्ताओं का चयन किया गया था। जिसमें ऋषभ को कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग में प्रदेश प्रवक्‍ता मनोनीत किया गया था।

554680cookie-checkग्वालियर के थाटीपुर इलाके में साेमवार की सुबह, कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता ऋषभ भदाैरिया ने अपनी पत्नी भावना की गाेली मारकर हत्या कर दी।
Artical

Comments are closed.

Kanpur:एचबीटीयू के अंतिम वर्ष के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, साथियों ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला – Kanpur: A Final-year Hbtu Student Died Under Suspicious Circumstances     |     IAS Transfer: दो राज्यों में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 7 आईएएस अफसरों को मिला नया पदभार, आदेश जारी     |     Uttarakhand:दोहरी पेंशन लेने वाले पूर्व कर्मचारियों से होगी वसूली, समाज कल्याण विभाग ने शासन को भेजा प्रस्ताव – Uttarakhand News Recovery Will Be Made From Former Employees Who Took Double Pension     |     अस्पताल से नवजात चोरी: आरोपी महिला ने बच्चे की मां से दोस्ती बढ़ाकर की वारदात, दो गिरफ्तार, मासूम सकुशल बरामद – Newborn Stolen From Delhi Hospital Two Accused Including Woman Arrested     |     Maihar News: Suspicious Death Of The Superintendent Of The Tribal Ashram School, Duarian – Madhya Pradesh News     |     Bhiwadi Crackdown: Two Illegal Firecracker Units Sealed, 315 Industrial Units Inspected – Kotputli-behror News     |     गोगा हत्याकांड:रोहतक में पकड़ा गया भाऊ गैंग का गुर्गा, पुलिस एकनकाउंटर में हुआ घायल; पांव में लगी गोली – Bhau Gang Member Arrested In Rohtak     |     IND vs NED: नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में नहीं मिलेगा बुमराह को रेस्ट, प्लेइंग XI को लेकर सितांशु कोटक ने दिया हिंट     |     Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी-मिहिर का सच बना बर्बादी का कारण, बाप जी का हाल हुआ बेहाल     |     home remedies to remove rust from iron bucket: लोहे की बाल्टी पर लग गए हैं दाग धब्बे, तो अपनाएं ये टिप्स, मिनटों में लोटेगी पुरानी चमक     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088