चंडीगढ़: इंडियन नैशनल कांग्रेस की प्रधान सोनिया गांधी। (फाइल)इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रैजिडेंट सोनिया गांधी को आज के लिए एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने समन कर पेश होने को कहा है। चंडीगढ़ कांग्रेस ईडी की इस कार्रवाई के खिलाफ आज चंडीगढ़ 18 स्थित ईडी के ऑफिस तक धरना प्रदर्शन करने जा रही है। कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव शर्मा ने यह जानकारी दी है। बताया गया है कि कांग्रेस का विरोध मार्च सेक्टर 35 से शुरु होगा और ईडी के दफ्तर तक जाएगें।बता दें कि इससे पहले भी राहुल गांधी को लगातार ईडी ने दफ्तर बुला घंटो तक पूछताछ की थी। उस दौरान भी चंडीगढ़ कांग्रेस ने ईडी के दफ्तर का घेराव करने का कार्यक्रम तय किया था। हालांकि कड़ी पुलिस सुरक्षा के चलते कांग्रेस ईडी दफ्तर से काफी दूर बैठ कर धरना देना पड़ा था।कांग्रेस को कहना है कि ईडी जानबूझकर राहुल गांधी और सोनिया गांधी को इस केस में परेशान कर रही है। ईडी की कार्रवाई भाजपा से प्रेरित है और वह कांग्रेस को राष्ट्रीय मुद्दों पर दबाना चाहती है। कांग्रेस के शीष नेताओं पर कार्रवाई कर भाजपा विपक्ष की आवाज को दबाना चाह रही है।आज कांग्रेस के प्रदर्शन में चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की प्रधान दीपा अस्धिर दूबे, यूथ कांग्रेस प्रधान मनोज लुबाना और चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रधान हरमोहिंदर सिंह लक्की अपनी इकाईयों के माध्यम से इस प्रदर्शन को बड़ा रुप दे सकते हैं। वहीं सूत्रों के मुताबिक चंडीगढ़ पुलिस बैरिकेडिंग गर कांग्रेसियों को सेक्टर 35 में ही रोक सकती है। कांग्रेस का प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन सुबह साढ़े 11 बजे शुरु होगा।


Comments are closed.