50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
'विचित्र और अवास्तविक है...' हिट सीरीज को रिजेक्ट करती रहीं प्रोडक्शन कंपनियां, OTT पर आते ही रचा इतिहास Samsung Galaxy S4 Ultra 256GB के ऑफर ने उड़ाए होश, Galaxy S23 5G से कम कीमत में खरीदने का मौका In a major boost to India's Autonomous Drone Capabilities, WB India and L&T Sign MoU at Aero India 2025 UPI यूजर्स अब हो जाएं टेंशन फ्री, पैसा अटकने या ट्रांजैक्शन फेल होने पर रिफंड झट से मिलेगा, NPCI ने किया ये बदलाव वेल फिटेड Business Suit For Men में आपको मिलेगा इंप्रेसिव लुक, बिजनेस मीटिंग में नहीं हटेगी आपसे किसी की नजर Terrorist Pannu Threat To Cm Bhagwant Mann Khalistani Posters Put Up In Nakodar Jalandhar - Amar Ujala Hindi News Live Mandi Bhav: डॉलर और देसी चना के दाम में जबरदस्त उछाल, मूंग-तुअर में आई मंदी, देखें आज का ताजा भाव Decoding Loan-to-Value Ratios for Smarter Used Car Financing Triple Murder Case Nathnagar Bhagalpur Bihar News Mob Lynching Bihar Police Investigation - Amar Ujala Hindi News Live Meerut: Accused Of Firing On The Sons Of Former Mp Shahid Akhlaq - Amar Ujala Hindi News Live

चीनी वायरस की आशंका से घबराया अमेरिका, बचने के लिए बाइडन सरकार कर रही यह कोशिश


सैन्य नेटवर्क में चीनी वायरस की आशंका से घबराया अमेरिका- India TV Hindi
Image Source : FILE
सैन्य नेटवर्क में चीनी वायरस की आशंका से घबराया अमेरिका

America-China: अमेरिका और चीन के बीच फिलहाल सीधा युद्ध तो नहीं है, लेकिन जो कारस्तानी चीन कर रहा है उससे चीन और अमेरिका के बीच रिश्ते और तल्ख होते दिखाई दे रहे हैं। ताजा मामला अमेरिका के सैन्य नेटवर्क में चीनी वायरस की आशंका का है। जानकारी के अनुसार अपने सैन्य नेटवर्क में चीनी वायरस की मौजूदगी से अमेरिका घबरा गया है। अमेरिका का मानना है कि चीन ने यह कम्प्यूटर कोड सैन्य नेटवर्क में इसलिए फिट किया है, ताकि युद्ध की स्थिति में वह अमेरिकी सैन्य अभियानों को बाधित कर सके। इसके बाद राष्ट्रपति बाइडन के प्रशासन ने कम्प्यूटर कोड की खोज शुरू कर दी है। 

द न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक रिपोर्ट में बताया कि इससे पहले दिग्गज आईटी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने गुआम के टेलीकम्युनिकेशंस सिस्टम में रहस्यमय कम्प्यूटर कोड का पता लगाने का दावा किया था। बता दें कि गुआम में अमेरिका का बड़ा सैन्य ठिकाना है। कंपनी का दावा था कि यह कम्प्यूटर कोड अमेरिका के अन्य सैन्य ठिकानों में भी हो सकता है। हालांकि, वाशिंगटन स्थित चीनी दूतावास ने रिपोर्ट का खंडन किया है। वहीं, मालवेयर की खोज ने इस संदेह को जन्म दिया है कि संभवतः पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के लिए काम करने वाले चीनी हैकर हाल के दिनों में व्हाइट हाउस तक पहुंच गए हैं। 

भारत पर साइबर हमले करने में पीछे नहीं है चीन

चीन इस तरह से सायबर हमले कर रहा है, यह कोई पहली बार नहीं है, और यह भी पहली बार नहीं है कि चीन ने सिर्फ अमेरिका के सैन्य नेटवर्क पर ही वायरस हमला किया हो। चीन इस ​तरह के साइबर हमले भारत पर भी कर चुका है। भारत पर साइबर हमलों में चीनी संलिप्तता कई बार सामने आ चुकी है। साल 2015 में संसद में सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने बताया था कि जिन देशों से भारत की साइबर सुरक्षा को खतरा है, उनमें चीन पहले स्थान पर है। साइबर हमलों पर नजर रखने वाली संस्था इंडिया फ्यूचर फाउंडेशन ने एक रिपोर्ट में कहा था कि जब भी भारत में कोई बड़ी घटना होती है, उसके बाद देश पर साइबर हमले तेज हो जाते हैं।

व्यापार पर भी पड़ता है बुरा असर

साइबर हमले से होने वाला नुकसान कम नहीं होता है। अमेरिकी संसद के एक अधिकारी ने मालवेयर की तुलना टाइम बम से की है। उन्होंने कहा कि यह मालवेयर चीन को अमेरिकी सैन्य ठिकानों की बिजली, पानी व संचार प्रणाली को ठप करने तथा वाशिंगटन के सैन्य अभियानों को प्रभावित करने की शक्ति प्रदान करेगा। यह कारोबार को भी बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। 

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। US News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन





Source link

1019670cookie-checkचीनी वायरस की आशंका से घबराया अमेरिका, बचने के लिए बाइडन सरकार कर रही यह कोशिश
Artical

Comments are closed.

‘विचित्र और अवास्तविक है…’ हिट सीरीज को रिजेक्ट करती रहीं प्रोडक्शन कंपनियां, OTT पर आते ही रचा इतिहास     |     Samsung Galaxy S4 Ultra 256GB के ऑफर ने उड़ाए होश, Galaxy S23 5G से कम कीमत में खरीदने का मौका     |     In a major boost to India’s Autonomous Drone Capabilities, WB India and L&T Sign MoU at Aero India 2025     |     UPI यूजर्स अब हो जाएं टेंशन फ्री, पैसा अटकने या ट्रांजैक्शन फेल होने पर रिफंड झट से मिलेगा, NPCI ने किया ये बदलाव     |     वेल फिटेड Business Suit For Men में आपको मिलेगा इंप्रेसिव लुक, बिजनेस मीटिंग में नहीं हटेगी आपसे किसी की नजर     |     Terrorist Pannu Threat To Cm Bhagwant Mann Khalistani Posters Put Up In Nakodar Jalandhar – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mandi Bhav: डॉलर और देसी चना के दाम में जबरदस्त उछाल, मूंग-तुअर में आई मंदी, देखें आज का ताजा भाव     |     Decoding Loan-to-Value Ratios for Smarter Used Car Financing     |     Triple Murder Case Nathnagar Bhagalpur Bihar News Mob Lynching Bihar Police Investigation – Amar Ujala Hindi News Live     |     Meerut: Accused Of Firing On The Sons Of Former Mp Shahid Akhlaq – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088