50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

चीन में बड़ी रेल दुर्घटना

गुइझोउ । चीन में एक बड़ी रेल दुर्घटना की खबर आ रही है। यहां के गुइझोउ प्रांत में 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही एक बुलेट ट्रेन के दो डिब्बे बेपटरी हो गए। इस हादसे में चालक की मौत हो गई और 7 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। बुलेट ट्रेन चीन के दक्षिण पश्चिमी प्रांत गुइयांग से दक्षिणी प्रांत ग्वांगझू की ओर चल रही थी। शनिवार को सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर भूस्खलन के कारण गुइझोउ के एक स्टेशन पर ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए जिससे ट्रेन के चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। चीन के स्थानीय मीडिया ने शनिवार को एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। जानकारी के अनुसार जिस समय ट्रेन युएझाई सुरंग के प्रवेश द्वार पर पहुंची उसके सातवें और आठवें डिब्बे पटरी से उतर गए। सभी घायल यात्रियों को स्थानीय अस्पताल भेजा गया है और अन्य 136 यात्रियों को बचा लिया गया है। मौके पर बचाव कार्य जोरों पर है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
बता दें कि इससे पहले मध्य चीन के हुनान प्रांत में एक ट्रेन पटरी से उतर गई थी। उस घटना के दौरान उसमें सवार रेलवे पुलिसकर्मी की मौत हो गई, 4 गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जबकि 123 मामूली रूप से घायल हो गए। तब भी हादसे का कारण लगातार बारिश होना और भूस्खलन था। पटरी से उतरने की ताजा घटना 13 मई को चीन रेलवे की उस घोषणा के बाद आई है जिसमें कहा गया था कि बीजिंग को दक्षिण चीन के ग्वांगडोंग प्रांत से जोड़ने वाली हाई-स्पीड रेलवे की संचालन गति 350 किलोमीटर प्रति घंटा तक कर दी जाएगी। चीनी रेलवे के अनुसार, यह इतनी गति से चलने वाली चीन की पांचवीं हाई-स्पीड रेल बन जाएगी। बता दें कि 20 जून से बीजिंग को मध्य चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान से जोड़ने वाले खंड पर यह ट्रेन 350 किमी/घंटा की गति से संचालित होगी। स्पीड बढ़ाने के बाद, बीजिंग से वुहान तक का न्यूनतम परिवहन समय लगभग 1,330 किलोमीटर की यात्रा को घटाकर 3 घंटे 48 मिनट कर दिया जाएगा। वर्तमान में, चीन में 350 किमी/घंटा की गति से चलने वाली केवल चार हाई-स्पीड रेल हैं, जो ज्यादातर छोटी दूरी की यात्रा के लिए हैं। वे बीजिंग-शंघाई हाई-स्पीड रेल, बीजिंग-टियांजिन इंटरसिटी रेल, चेंगदू-चोंगकिंग हाई-स्पीड रेल और बीजिंग-झांगजियाकौ हाई-स्पीड रेल के कुछ हिस्से हैं। बीजिंग-गुआंगजौ रेल यात्रा दूरी के मामले में भी सबसे लंबी है।

551340cookie-checkचीन में बड़ी रेल दुर्घटना
Artical

Comments are closed.

A tribute to Dr Bhaskar Das: A life lived with grace and purpose | India News     |     Bihar: Dead Body Of A Cook Found In The Hostel Of A Government Institute In Gopalganj, Suicide; Fsl – Amar Ujala Hindi News Live     |     काले तिल से चमकाएं अपनी किस्मत, माघ महीने में अपनाएं ये 4 उपाय     |     Yoga-meditation Along With A Dip Of Faith In Mahakumbh – Amar Ujala Hindi News Live     |     Haridwar Crime News Missing Youth Murder Slitting His Throat With Knife Was Reported With Three Friends – Amar Ujala Hindi News Live     |     Manoj Tiwari Get Angry At Bjp Spokesperson Shahzad Poonawala – Amar Ujala Hindi News Live     |     Young Singer Tanishk Participated In Baba Mahakal’s Bhasma Aarti, Said – I Cannot Explain In Words What I Saw – Madhya Pradesh News     |     Kota News: Another Student Hanged, Third Case Of Suicide Reported In The Month Of January – Amar Ujala Hindi News Live     |     Snowfall Tourism Business In Himachal Advance Booking Of Rooms For 26 January Holidays – Amar Ujala Hindi News Live     |     इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले इस टीम के खिलाफ मैच खेलेगी इंडिया ए की टीम, हो गया खुलासा     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088