50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस

‘छाप तिलक सब छीनी रे मोसे’ गाने को किया गया रिक्रिएट

‘छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलाइके’ इस गाने को अब भी सुन लिया जाए तो मन मंत्रमुग्ध हो जाता है। इसका संगीत, बोल और गायिका आशा भोसले व लता मंगेशकर की आवाज सब कुछ इसे अद्भुत बनाते हैं। 14वीं सदी के अमीर खुसरो की रचना पर आधारित इस गाने को अब पैनोरमा म्यूजिक द्वारा सरोद वादक अमान और अयान अली बंगश के साथ इसे रिक्रिएट किया गया है,साथ ही गायिका अमृता काक ने इसे अपनी आवाज से सजाया है।विश्व संगीत दिवस के मौके पर पैनोरमा म्यूजिक द्वारा इस सुपरहिट सॉन्ग को दोबारा से बनाया गया है। जहां अमान और अयान अपने पिता उस्ताद अमजद अली खान साहब की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं, वहीं इस गाने को अपनी आवाज देने वाली गायिका अमृता काक ने सलमान की फिल्म ‘मैंने प्यार क्यों किया’ के सुपरहिट गाने ‘जस्ट चिल’ से की थी और इसके बाद कई गाने गाए। अमृता के नए गाने पर भाईजान ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम से छाप तिलक गाने की छोटी सी क्लिप शेयर करते हुए लिखा, तुम्हारे नए गाने के लिए शुभकामनाएं छोटी! ये बहुत अच्छा है।

608390cookie-check‘छाप तिलक सब छीनी रे मोसे’ गाने को किया गया रिक्रिएट
Artical

Comments are closed.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बिना मैच खेले ही 3 खिलाड़ी बने करोड़पति, भारतीय टीम के हर मेंबर को मिलेगा इतना पैसा     |     Oppo ने सस्ते में लॉन्च किया 6500mAh बैटरी वाला Waterproof फोन, मिलते हैं धांसू फीचर्स     |     Renault की कारें भी 1 अप्रैल से हो जाएंगी महंगी, इतने पैसे ज्यादा देने होंगे     |     BC.GAME Kicks off IPL 2025 Global Celebration with Million-Dollar Prize Pool     |     Bsf Seized 1 Kg 80 Grams Of Heroin Drug At Ferozepur Border – Amar Ujala Hindi News Live     |     Nityanand Rai’s nephews shoot each other over ‘minor dispute’; 1 dead | India News     |     बेटी को दें माता पार्वती से जुड़े नाम, सद्गुणों से निखर जाएगा बच्ची का जीवन     |     Sri Ramakrishna Hospital’s Urology Experts Share Insights on Holmium Laser Prostate Surgery for the Treatment of Benign Prostatic Hyperplasia     |     Bihar Weather News: Drizzle In Patna: Alert Of Rain And Thunderstorm In Many Districts Of Bihar – Amar Ujala Hindi News Live     |     Up: Seven Ips Officers Transferred In The State Early In The Morning, Yesterday 16 Ips Officers Got New Postin – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088