हेडलाइंस
Bihar News:किशनगंज में निगरानी विभाग की कारवाई, खनन विभाग के प्रधान क्लर्क और चपरासी को रिश्वत लेते पकड़ा - Vigilance Department Takes Action In Kishanganj Bihar Mining Department Head Clerk Peon Caug... Kanpur:एचबीटीयू के अंतिम वर्ष के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, साथियों ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला - Kanpur: A Final-year Hbtu Student Died Under Suspicious Circumstances IAS Transfer: दो राज्यों में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 7 आईएएस अफसरों को मिला नया पदभार, आदेश जारी Uttarakhand:दोहरी पेंशन लेने वाले पूर्व कर्मचारियों से होगी वसूली, समाज कल्याण विभाग ने शासन को भेजा प्रस्ताव - Uttarakhand News Recovery Will Be Made From Former Employees Who Took Double Pension अस्पताल से नवजात चोरी: आरोपी महिला ने बच्चे की मां से दोस्ती बढ़ाकर की वारदात, दो गिरफ्तार, मासूम सकुशल बरामद - Newborn Stolen From Delhi Hospital Two Accused Including Woman Arrested Maihar News: Suspicious Death Of The Superintendent Of The Tribal Ashram School, Duarian - Madhya Pradesh News Bhiwadi Crackdown: Two Illegal Firecracker Units Sealed, 315 Industrial Units Inspected - Kotputli-behror News गोगा हत्याकांड:रोहतक में पकड़ा गया भाऊ गैंग का गुर्गा, पुलिस एकनकाउंटर में हुआ घायल; पांव में लगी गोली - Bhau Gang Member Arrested In Rohtak IND vs NED: नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में नहीं मिलेगा बुमराह को रेस्ट, प्लेइंग XI को लेकर सितांशु कोटक ने दिया हिंट Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी-मिहिर का सच बना बर्बादी का कारण, बाप जी का हाल हुआ बेहाल

जम्मू-कश्मीर में बारिश को लेकर अलर्ट, पूरे हफ्ते बादल के बरसने के हैं आसार

Jammu-Kashmir Weekly Weather Update: श्रीनगर में सोमवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने का अनुमान है. पूरे हफ्ते हल्के बादल छाए रहेंगे. सोमवार से बुधवार तक बारिश हो सकती है.

Jammu-Kashmir Weekly Weather and Pollution Report: जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) में पिछले कई कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है. इसकी वजह से मौसम नरम बना हुआ है और तापमान में गिरावट हुई है. अब भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस पूरे सप्ताह के दौरान कश्मीर डिवीजन के अलग-अलग हिस्सों में आसमान में हल्के बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है. इसके अलावा जम्मू डिवीजन में भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है.

कश्मीर संभाग में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

श्रीनगर में सोमवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. पूरे हफ्ते आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे. सोमवार से बुधवार तक गरज के साथ बारिश हो सकती है. वहीं रविवार को मौसम साफ रहने की संभावना है. सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वायु गुणवत्ता सूचकांक संतोषजनक श्रेणी में 68 है. इस हफ्ते एक्यूआई इसी श्रेणी में रहने के आसार हैं.

वहीं गुलमर्ग में सोमवार को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. यहां भी पूरे हफ्ते आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश हो सकती है. सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. गुलमर्ग में एक्यूआई अच्छा श्रेणी में 32 है. इस हफ्ते इसी श्रेणी में रहने का अनुमान है. कश्मीर संभाग के ज्यादातर जगहों पर मौसम और एक्यूआई ऐसा ही रहने वाला है.

जम्मू संभाग में भी छाए रहेंगे बादल

जम्मू में सोमवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. सोमवार से बुधवार तक दोपहर के बाद आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे. इसके बाद पूरे हफ्ते मौसम साफ रहेगा. वहीं सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा. वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम श्रेणी में 102 है. इस हफ्ते संतोषजनक श्रेणी में रहने के आसार हैं.

कटड़ा में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. सोमवार से शुक्रवार तक आसमान में हल्के बादल दिख सकते हैं. इसके बाद हफ्ते के अंत तक मौसम साफ रहेगा. दूसरी तरफ सप्ताह के अंत में अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वायु गुणवत्ता सूचकांक अच्छा श्रेणी में 23 है. इस हफ्ते इसी श्रेणी में ही रहने की संभावना है. जम्मू संभाग के ज्यादातर जिलों में मौसम और एक्यूआई इसी तरह का रहेगा.

541510cookie-checkजम्मू-कश्मीर में बारिश को लेकर अलर्ट, पूरे हफ्ते बादल के बरसने के हैं आसार
Artical

Comments are closed.

Bihar News:किशनगंज में निगरानी विभाग की कारवाई, खनन विभाग के प्रधान क्लर्क और चपरासी को रिश्वत लेते पकड़ा – Vigilance Department Takes Action In Kishanganj Bihar Mining Department Head Clerk Peon Caught Taking Bribe     |     Kanpur:एचबीटीयू के अंतिम वर्ष के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, साथियों ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला – Kanpur: A Final-year Hbtu Student Died Under Suspicious Circumstances     |     IAS Transfer: दो राज्यों में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 7 आईएएस अफसरों को मिला नया पदभार, आदेश जारी     |     Uttarakhand:दोहरी पेंशन लेने वाले पूर्व कर्मचारियों से होगी वसूली, समाज कल्याण विभाग ने शासन को भेजा प्रस्ताव – Uttarakhand News Recovery Will Be Made From Former Employees Who Took Double Pension     |     अस्पताल से नवजात चोरी: आरोपी महिला ने बच्चे की मां से दोस्ती बढ़ाकर की वारदात, दो गिरफ्तार, मासूम सकुशल बरामद – Newborn Stolen From Delhi Hospital Two Accused Including Woman Arrested     |     Maihar News: Suspicious Death Of The Superintendent Of The Tribal Ashram School, Duarian – Madhya Pradesh News     |     Bhiwadi Crackdown: Two Illegal Firecracker Units Sealed, 315 Industrial Units Inspected – Kotputli-behror News     |     गोगा हत्याकांड:रोहतक में पकड़ा गया भाऊ गैंग का गुर्गा, पुलिस एकनकाउंटर में हुआ घायल; पांव में लगी गोली – Bhau Gang Member Arrested In Rohtak     |     IND vs NED: नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में नहीं मिलेगा बुमराह को रेस्ट, प्लेइंग XI को लेकर सितांशु कोटक ने दिया हिंट     |     Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी-मिहिर का सच बना बर्बादी का कारण, बाप जी का हाल हुआ बेहाल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088