हेडलाइंस
Delhi News: तुर्कमान गेट के सामने अतिक्रमण से मुक्त कराई गई भूमि का होगा सौंदर्यीकरण बहुत नखरीला और जिद्दी होता है इन 3 मूलांक की लड़कियों का स्वभाव, नाराज हो जाएं तो मनाना है मुश्किल MP News: खंडवा में AIMIM का सदस्यता अभियान, मोहसिन अली का एकनाथ शिंदे पर तीखा हमला, कही ये बात Temperature Reaches Double Digits In Shekhawati, Rain Alert Also Issued... - Rajasthan News Punjab:सुनाम के लोंगोवाल में देर रात हंगामा, पुलिस ने जबरन उठवाया किसानों का धरना; कई नेता हिरासत में - Sunam Police Forcibly Removed Farmers' Protest Several Leaders Detained 'हम छोटे देश हैं लेकिन....पहली बार सीरीज जीतना बेहद खास'- भारत को हराने के बाद कीवी कप्तान का बड़ा बयान अल्लू अर्जुन को देख रो पड़ी जापानी लड़की, 'पुष्पा 2' के टोक्यो इवेंट का इमोशनल वीडियो वायरल Bitcoin में भारी गिरावट, 3.6% लुढ़ककर 92,000 डॉलर के लेवल पर, ट्रंप के इस फैसले से आया भूचाल Operation Trashi-I: Gunfight breaks out in J&K’s Kishtwar; 8 Army personnel injured | India News Bihar News : Bihar Police With Accused Viral Video Woman Murder Case Vaishali News - Bihar News

जिलेवासियों को मिली सौगात: CM शिवराज ने रायसेन जिले में 500 करोड़ के विकासकार्यों का किया शिलान्यास और लोकार्पण

बरेली (रायसेन)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रायसेन जिले के बेगमगंज पहुंचे, जहां उन्होंने लगभग 500 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया. महाराणा प्रताप, रानी अवंती बाई, कर्मा बाई और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का अनावरण किया. इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद रमाकांत भार्गव, पूर्व कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक रामपाल सिंह राजपूत और विधायक जालम सिंह पटेल भी मंच पर मौजूद रहे.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर 3 बजे रायसेन जिले के बेगमगंज पहुंचे और लगभग 500 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, महाराणा प्रताप, अवंतीबाई और कर्मा देवी की मूर्ति का अनावरण भी किया. मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से उतरते ही कालेज परिसर में ही एक पौधा लगाया.

इस कार्यक्रम में 20 मिनट देरी से पहुंची उमा भारती का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चिलचिलाती धूप में महाराणा प्रताप की मूर्ति के पास खड़े होकर इंतजार भी किया. वहीं मंच पर उमा भारती ने आम जनता से देरी से आने के कारण माफी भी मांगी तो वही बड़ा बयान भी दिया. उमा भारती ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी नरेंद्र मोदी ने संभाली थी, तभी अमेरिका के एक प्रतिष्ठित अखबार ने संपादकीय लेख लिखा था कि भारत अब आजाद हुआ है. शिवराज सिंह चौहान के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का गुणगान भी किया.

 वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा विकास की गंगा बहाई जा रही है. जन संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है. वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि मध्य प्रदेश की जनता को अब किसी प्रकार से परेशान होने की जरूरत नहीं है. उनका मामा उनके लिए सदैव तत्पर है. देश प्रदेश के विकास में किसी प्रकार से कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी.

मुख्यमंत्री ने स्थानीय विधायक रामपाल सिंह राजपूत की मांग पर सिलवानी में एक बिजली सर्विस स्टेशन और बेगमगंज में खेल स्टेडियम की माँग को भी पूरा किया, तो वहीं दोनों तहसील के विकास के लिए एक एक करोड़ की राशि देने की घोषणा भी की. वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने गुंडों से 21000 एकड़ जमीन मुक्त कराई है. जिसे जिसे गरीबों में बांटा जाएगा और इस जमीन की कीमत लगभग 15000 करोड़ बताइए. वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. उनकी योजनाओं का भी गुणगान किया. आज लगभग 500 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया है.

531190cookie-checkजिलेवासियों को मिली सौगात: CM शिवराज ने रायसेन जिले में 500 करोड़ के विकासकार्यों का किया शिलान्यास और लोकार्पण
Artical

Comments are closed.

Delhi News: तुर्कमान गेट के सामने अतिक्रमण से मुक्त कराई गई भूमि का होगा सौंदर्यीकरण     |     बहुत नखरीला और जिद्दी होता है इन 3 मूलांक की लड़कियों का स्वभाव, नाराज हो जाएं तो मनाना है मुश्किल     |     MP News: खंडवा में AIMIM का सदस्यता अभियान, मोहसिन अली का एकनाथ शिंदे पर तीखा हमला, कही ये बात     |     Temperature Reaches Double Digits In Shekhawati, Rain Alert Also Issued… – Rajasthan News     |     Punjab:सुनाम के लोंगोवाल में देर रात हंगामा, पुलिस ने जबरन उठवाया किसानों का धरना; कई नेता हिरासत में – Sunam Police Forcibly Removed Farmers’ Protest Several Leaders Detained     |     ‘हम छोटे देश हैं लेकिन….पहली बार सीरीज जीतना बेहद खास’- भारत को हराने के बाद कीवी कप्तान का बड़ा बयान     |     अल्लू अर्जुन को देख रो पड़ी जापानी लड़की, ‘पुष्पा 2’ के टोक्यो इवेंट का इमोशनल वीडियो वायरल     |     Bitcoin में भारी गिरावट, 3.6% लुढ़ककर 92,000 डॉलर के लेवल पर, ट्रंप के इस फैसले से आया भूचाल     |     Operation Trashi-I: Gunfight breaks out in J&K’s Kishtwar; 8 Army personnel injured | India News     |     Bihar News : Bihar Police With Accused Viral Video Woman Murder Case Vaishali News – Bihar News     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088