50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

जुमे की नमाज के बाद सड़क पर उतरा मुस्लिम समाज, कलेक्ट्री पर प्रदर्शन किया

कोटा: पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के बाद भाजपा से निष्कासित नेता नूपुर शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोटा में भी मुस्लिम समाज सड़क पर उतरा। जुमे की नमाज के बाद सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) की अगुवाई में समाज के लोगों ने कलेक्ट्री पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने नूपुर शर्मा व नवीन जिंदल को कठोर धाराओं में गिरफ्तार करने की मांग की। इधर नए कोटा में भी मुस्लिम समाज ने दादाबाड़ी थाने के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान अल्लाह-हू- अकबर के नारे लगे।SDPI ने ज्ञापन में लिखा है कि नूपुर शर्मा द्वारा टीवी चैनल डिबेट में पैगंबर मोहम्मद के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का काम किया। वहीं नवीन जिंदल ने की अशोभनीय टिप्पणी कर मुस्लिम समुदाय की आस्था को ठेस पहुंचाने का काम किया। पुलिस प्रशासन द्वारा मुकदमा तो दर्ज कर लिया गया है लेकिन दोनों की गिरफ्तारी नहीं की गई है इससे मुस्लिम समाज में काफी रोष व्याप्त है। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, धर्म के आधार पर समुदाय के बीच शत्रुता बढ़ाने, देश में शांति भंग करने पर कठोर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कोटा में भी उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

570820cookie-checkजुमे की नमाज के बाद सड़क पर उतरा मुस्लिम समाज, कलेक्ट्री पर प्रदर्शन किया
Artical

Comments are closed.

Satna: शादी समारोह से 6 साल की बच्ची को अगवा कर ले गया बदमाश, पुलिस का दबाव बढ़ने पर छोड़कर भागा     |     Rajasthan Politics Madan Dilawar Takes Dig At Tikaram Julie – Amar Ujala Hindi News Live     |     Thieves Set Fire To House In Charkhi Dadri – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal News Ambuja Cement Company Fined Rs 6.60 Lakh For Spreading Pollution – Amar Ujala Hindi News Live     |     भारत ने धमाकेदार अंदाज में इंग्लैंड को चटाई धूल, इस खिलाड़ी के दम पर जीती दिव्यांग चैंपियंस ट्रॉफी     |     Budget 2025: रेलवे के लिए 15-20% आवंटन बढ़ा सकती है सरकार, केंद्र में रहेंगे ये प्रोजेक्ट्स     |     बरनाला में स्कॉर्पियो ने मासूम को कुचला     |     Chalapati who carried Rs 1 crore bounty was mentor to dreaded killer Hidma     |     Bihar News : Two People Died During Hospital Wall Collapses Gopalganj Bihar Police Accident News – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur: 12 Students Injured In Bindki Bus Accident, Two Teachers Admitted In Hallet, One Student Dead – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088