अमृतसर: रूपा की जेब से गोलियां व मैगजीन निकालते हुए पुलिस व सिविल अस्पताल की टीम।पंजाब के अमृतसर में बुधवार हुए एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह मन्नू कोसा का वीरवार कुछ ही देर में शुरू हो जाएगा। DCP डीटैक्टिव मुखविंदर सिंह ने जानकारी दी कि दोनों के शवों को रात ही सिविल अस्पताल मॉर्चुरी में पहुंचा दिया गया था। सूचना है कि कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद इन्हें मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया जाएगा।पूरी रात सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में दोनों शवों को रखा गया।मिली जानकारी के अनुसार सुबह दोनों के शवों को कागजी कार्रवाई के बाद मॉर्चुरी के फ्रिज से बाहर निकाला गया। दोनों मारे जा चुके गैंगस्टरों के जेबों की पुलिस ने तलाशी ली। जिनमें से एक मैगजीन व कुछ कारतूस मिले हैं। जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जल्द ही इन दोनों के शवों को मेडिकल कॉलेज ले जाया जाएगा। सूचना है कि इन दोनों के शवों का पोस्टमार्टम पैनल के द्वारा किया जाना है। जिसमें एक सिविल अस्पताल से और अन्य दो मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर होंगे।कस्टडी में मौत के कारण होगी मजिस्ट्रेट जांचजानकारी के अनुसार दोनों गैंगस्टरों की मौत पुलिस के एनकाउंटर में हुई है। कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि अब इन दोनों के शवों का पोस्टमार्टम मजिस्ट्रेट की देख रेख ही करवाया जाएगा। शवों के मेडिकल कॉलेज में भेजे जाने के बाद ही मजिस्ट्रेट भी वहां पहुंचेंगे और जांच शुरू की जाएगी।एक्स-रे से पता चलेगी गोलियांमेडिकल कॉलेज में पैनल गठित होने व दोनों शवों की शिनाख्त के प्रोसेस के बाद रूपा व मन्नू के डेड-बॉडीज को एक्स-रे के लिए भेजा जाएगा। ताकि दोनों शरीर में कितनी गोलियां लगी हैं, की पूरी जानकारी मिल सके। इतना ही नहीं पोस्टमार्टम में शरीर में धंसी गोलियों को भी निकाला जाएगा, ताकि सबूत के तौर पर उन्हें रखा जाए। दोनों की मौत किस अंग में गोली लगने से हुई, की जानकारी भी पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद ही होगी।रूपा के पिता पहुंचे शव लेनेपोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को परिवार के हवाले कर दिया जाएगा। बुधवार जगरूप के पिता ने शव लेने से मना कर दिया था। लेकिन आज वह मेडिकल कॉलेज बेटे का शव लेने के लिए पहुंच गए हैं। उनके साथ गांव के भी कुछ लोग हैं। फिलहाल उन्होंने मीडिया से बात करने से मना कर दिया है।


Comments are closed.