हेडलाइंस
विदर्भ ने रचा इतिहास, सौराष्ट्र को हराकर पहली बार जीती विजय हजारे ट्रॉफी एआर रहमान के समर्थन में कूदे वरुण ग्रोवर, बयान के बाद म्यूजिक कंपोजर को मांगनी पड़ी थी माफी Google Photos ऐप करेगा फोन की बैटरी बचाने में मदद! क्या मुमकिन हो पाएगा ऐसा-जानिए रेल यात्रियों को मिलेगी KAVACH की अटूट सुरक्षा, ₹483.65 करोड़ की लागत से अपग्रेड होगा पश्चिम रेलवे Punjab:नशे ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, पांच भाइयों की ओवरडोज से मौत; पिता ने सड़क हादसे में तोड़ा था दम - Five Brothers Die Of Drug Overdose In Punjab 'Must take pledge to end hooliganism in Gujarat': Arvind Kejriwal at regional booth worker conference | India News Police Lathicharged Shopkeepers, Municipal Commissioner Demolished Four Shops On Court Orders - Bihar News Mau: निजामुद्दीनपुर मुहल्ला में धर्मांतरण करा रहे आठ लोग गिरफ्तार...नशीले पदार्थ, बाइबिल बरामद अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ:ज्योतिष विधा के गूढ़ रहस्यों पर होगा मंथन, सवाल भी पूछ सकेंगे, जल्द कराएं पंजीकरण - Amar Ujala Jyotish Mahakumbh In Dehradun In-depth Discussion On Profound Mysteries Of Astr... Mp Ias Transfers:वरिष्ठ सचिवों पर मुख्यमंत्री का भरोसा, प्रशासनिक कमी के बीच नई टीम को बड़ी जिम्मेदारी - Mp News: Chief Minister Places Trust In Senior Secretaries, Giving The New Team Significant Res...

झटका! इस साल बढ़ता जाएगा EMI का बोझ, ताबड़तोड़ रेपो रेट बढ़ाने के मूड में दिख रहा है रिजर्व बैंक, कितनी होगी बढ़ोतरी?

महंगाई को थामने के लिए रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में पहली बढ़ोतरी कर दी है. अब रॉयटर के पोल में खुलासा हुआ है कि 2022 में आरबीआई लगातार रेपो रेट बढ़ा सकता है. कुछ अर्थशास्त्रियों का कहना है कि अगले साल तक रेपो रेट 6 फीसदी के लेवल को भी पार कर जाएगा.

नई दिल्‍ली. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) पिछले दो साल तक सस्‍ते कर्ज का तोहफा देने के बाद अब ताबड़तोड़ रेट बढ़ाने के मूड में दिख रहा है. रॉयटर ने अर्थशास्त्रियों के बीच कराए एक सर्वे में कहा है कि आरबीआई साल 2022 में अनुमान से भी ज्‍यादा तेजी से रेपो रेट में वृद्धि कर सकता है.

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने गत 4 मई को चौंकाने वाली घोषणा करते हुए रेपो रेट में अचानक 0.40 फीसदी की वृद्धि कर दी थी. अब रॉयटर के पोल में अर्थशास्त्रियों ने कहा है कि इस साल और भी ऐसी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, क्‍योंकि आरबीआई जल्‍द रेपो रेट को कोविड पूर्व स्‍तर तक ले जाना चाहता है. इसकी सबसे बड़ी वजह बेतहाशा बढ़ती महंगाई है जो अप्रैल में 7.79 फीसदी पहुंच गई है.

6 जून से शुरू हो रही एमपीसी बैठकआरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक अगले सप्‍ताह 6 जून से शुरू हो रही है और 8 जून को जब इसके फैसले सामने आएंगे तो रेपो रेट में एक बार फिर बढ़ोतरी हो सकती है. पोल में अर्थशास्त्रियों ने कहा है कि केंद्रीय बैंक अगली चार एमपीसी बैठक के दौरान रेपो रेट में 1 फीसदी की वृद्धि कर सकता है. फिलहाल रेपो रेट 4.40 फीसदी है. 8 जून को इसमें 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी और की जा सकती है.

5.15 फीसदी पहुंच सकता है रेपो रेटपोल में 47 में से 41 अर्थशास्त्रियों ने कहा है कि अगली तिमाही तक रेपो रेट महामारी पूर्व लेवल पर पहुंच सकता है, जो 5.15 फीसदी रहने का अनुमान है. 2022 खत्‍म होते-होते रेपो रेट के 5.50 फीसदी पहुंचने का भी दावा किया जा रहा, जो मौजूदा लेवल से 1.10 फीसदी ज्‍यादा है. हालांकि, 47 में से 19 अर्थशास्त्रियों ने ये भी कहा है कि रेपो रेट साल के आखिर तक इस लेवल को भी पार कर जाएगा.

कब खत्‍म होगा बढ़ोतरी का सिलसिलापैनथॉन मैक्रोइकॉनमिक्‍स के मुख्‍य अर्थशास्‍त्री (एशिया) मिगल शैंको का कहना है कि रेपो रेट में बढ़ोतरी का सिलसिला इस महीने शुरू होकर अगले साल अप्रैल तक जाएगा. हाल में जारी जीडीपी के आंकड़ों से भी रेपो रेट में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं. एनएसओ ने 2021-22 में 8.7 फीसदी विकास दर बताई है, जो अनुमान से भी ज्‍यादा है. ऐसे में सुधारों को और गति देने के लिए आरबीआई महंगाई पर काबू पाने को रेपो रेट जरूर बढ़ाएगा.

6 फीसदी से ऊपर जाएगा रेपो रेटपोल में शामिल अर्थशास्त्रियों में से 14 ने कहा है कि रेपो रेट का हाई लेवल 6 फीसदी से ज्‍यादा पहुंच सकता है. हालांकि, अन्‍य इकोनॉमिस्‍ट ने इसके 5.15 फीसदी से 6.5 फीसदी के बीच रहने का अनुमान लगाया है. सर्वे में शामिल एक तिहाई अर्थशास्त्रियों ने 2023 की दूसरी तिमाही तक रेपो रेट के पीक पर पहुंचने का अनुमान लगाया है, जबकि 6 लोगों का कहना है क‍ि इसमें 2023 की पहली छमाही तक का समय लग सकता है. महज चार अर्थशास्त्रियों ने इसके 2024 तक पहुंचने का अनुमान लगाया है.

546800cookie-checkझटका! इस साल बढ़ता जाएगा EMI का बोझ, ताबड़तोड़ रेपो रेट बढ़ाने के मूड में दिख रहा है रिजर्व बैंक, कितनी होगी बढ़ोतरी?
Artical

Comments are closed.

विदर्भ ने रचा इतिहास, सौराष्ट्र को हराकर पहली बार जीती विजय हजारे ट्रॉफी     |     एआर रहमान के समर्थन में कूदे वरुण ग्रोवर, बयान के बाद म्यूजिक कंपोजर को मांगनी पड़ी थी माफी     |     Google Photos ऐप करेगा फोन की बैटरी बचाने में मदद! क्या मुमकिन हो पाएगा ऐसा-जानिए     |     रेल यात्रियों को मिलेगी KAVACH की अटूट सुरक्षा, ₹483.65 करोड़ की लागत से अपग्रेड होगा पश्चिम रेलवे     |     Punjab:नशे ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, पांच भाइयों की ओवरडोज से मौत; पिता ने सड़क हादसे में तोड़ा था दम – Five Brothers Die Of Drug Overdose In Punjab     |     ‘Must take pledge to end hooliganism in Gujarat’: Arvind Kejriwal at regional booth worker conference | India News     |     Police Lathicharged Shopkeepers, Municipal Commissioner Demolished Four Shops On Court Orders – Bihar News     |     Mau: निजामुद्दीनपुर मुहल्ला में धर्मांतरण करा रहे आठ लोग गिरफ्तार…नशीले पदार्थ, बाइबिल बरामद     |     अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ:ज्योतिष विधा के गूढ़ रहस्यों पर होगा मंथन, सवाल भी पूछ सकेंगे, जल्द कराएं पंजीकरण – Amar Ujala Jyotish Mahakumbh In Dehradun In-depth Discussion On Profound Mysteries Of Astrology Will Take     |     Mp Ias Transfers:वरिष्ठ सचिवों पर मुख्यमंत्री का भरोसा, प्रशासनिक कमी के बीच नई टीम को बड़ी जिम्मेदारी – Mp News: Chief Minister Places Trust In Senior Secretaries, Giving The New Team Significant Responsibilities A     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088