चंडीगढ़। जून महीने में तापमान 44 डिग्री से ऊपर जा रहा था। इस बीच आसमान से राहत की बारिश हुई। गर्मी, उमस और लू से हर वर्ग प्रभावित हो रहा था, इंसान से लेकर बेजुबान जानवर तक गर्मी से बेहाल थे, लेकिन बुधवार शाम को मौसम ने करवट बदली और आसमान में काले घने बादल छाए। चंडीगढ़ समेत आसपास के क्षेत्रों में बारिश की बूदों ने गर्मी तपिस से लोगों को राहत दिलाई |चंडीगढ़ के अलावा हरियाणा के यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पानीपत, रोहतक सहित कई शहरों में बारिश हुई है। वहीं, पंजाब के लुधियाना, रोपड़, जालंधर के अलावा अन्य जिलों में भी बारिश ने गर्मी की मार झेल रहे लोगों को राहत का एहसास कराया। पंजाब के रोपड़ और हिमाचल के साथ लगते नंगल में बुधवार शाम को भी बदरा बरसे थे।

Comments are closed.