जालंधर: बेटे की हादसे में मौत होने पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।पंजाब के जालंधर में शुक्रवार को सड़क हादसे में 12वीं के छात्र मौत हो गई। हादासा डीएवी कॉलेज फ्लाईओवर के पास हुआ। यहां किसी अज्ञात वाहन ने छात्र को टक्कर मार दी। मृतक छात्र की पहचान रविंद्र निवासी रविदास नगर के रूप में हुई है।जानकारी के मुताबिक, रविंद्र ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान डीएवी कॉलेज फ्लाईओवर पार करते समय अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। इसकी सूचना मिलने थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल में पहुंचाया।परिजनों को सिविल अस्पताल से आया फोनमृतक रविंद्र के परिजनों ने बताया कि उन्हें सिविल अस्पताल से कॉल आई थी और बताया गया कि उनके बच्चे की मौत हो गई है। बच्चे का शव सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा चेक किए जा रहे हैं। अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि किस वाहन ने उसे टक्कर मारी है।
यह भी पढ़ें
5698600cookie-checkट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला, डीएवी कॉलेज फ्लाईओवर के पास वाहन ने मारी टक्कर
Comments are closed.