50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
रोहतक का मगन सुसाइड केस: दिव्या पुलिस एक दिन के रिमांड पर, दिल्ली नहीं चंडीगढ़ से बरामद करना है मोबाइल फोन Five Districts Of Himachal Including Mandi Are Sensitive To Cloudburst Incidents - Amar Ujala Hindi News Live कपिल देव से आगे निकल गए जसप्रीत बुमराह, अब केवल एक ही गेंदबाज बचा आगे कभी ऐश्वर्या राय-सुष्मिता को दी टक्कर, अब चकाचौंध से मोह भंग, बौद्ध भिक्षु बनकर जीने लगीं संन्यासी वाला जीवन Vi ने अब इस शहर में लॉन्च की 5G सर्विस, यूजर्स को मिलेगी सुपरफास्ट कनेक्टिविटी अरुणाचल प्रदेश में राफ्टिंग को मिला अंतर्राष्ट्रीय दर्जा, पर्यटन को मिलेगा ज़बरदस्त बढ़ावा 86 करोड़ रुपये में बिका OG Birkin बैग, सिर्फ 10 मिनट में खत्म हुई नीलामी, जानें डिटेल्स Taylor Kitsch to star in Peter Landesman's 'Eleven Days' Bhagwant Mann Takes Dig At Pm Foreign Trip, Raises Questions Again After Condemnation Of Foreign Ministry - Amar Ujala Hindi News Live 'Couldn't speak against Trump': Kharge's jibe at PM Modi; rakes up India-Pak ceasefire | India News

डायबिटीज कंट्रोल के लिए ये 5 योगासन हैं फायदेमंद 

खान-पान की गलत आदतों और वर्कआउट की कमी के चलते आज ज्यादातर लोग मधुमेह के शिकार बन रहे हैं। डायबिटीज होने के बाद कई अन्य रोगों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में मधुमेह को लेकर सतर्क होना बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ डायबिटीज रोगियों को दवा के साथ जीवनशैली में भी बदलाव करके इस रोग को नियंत्रित करने की सलाह देते हैं। ये 5 योगासन हैं, जिन्हें रोजाना करने से मधुमेह को कंट्रोल किया जा सकता है।

मंडूकासन- मंडूकासन करते समय शरीर मेढक के जैसा प्रतीत होता है। इसलिए इसे मंडूकासन कहते हैं। इसे अंग्रेजी में फ्रॉग पोज के नाम से जाना जाता है। यह आसन डायबिटीज और पेट के रोगों के लिए रामबाण है। यह आसन पेनक्रियाज के लिए फायदेमंद होने के साथ पेट पर भी दबाव डालता है। मधुमेह पीडित रोगियों को नियमित रूप से इस आसन का अभ्यास करना चाहिए।

अर्ध मत्स्येन्द्रासन- अर्धमत्स्येन्द्रासन आसन को ‘हाफ स्पाइनल ट्विस्ट पोस’ भी कहा जाता है। वैसे देखा जाए तो ‘अर्ध मत्स्येन्द्रासन’ तीन शब्दों के मेल से बना है: अर्ध, मत्स्य, और इंद्र। अर्ध मतलब आधा, मत्स्य यानी मछली, और इंद्र मतलब भगवान। ‘अर्धमत्स्येन्द्र’ का अर्थ है शरीर को आधा मोड़ना या घुमाना। मधुमेह रोगियों को अर्ध मत्स्येन्द्रासन का भी अभ्यास करना चाहिए।  डायबिटीज, कब्ज, सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस, मासिक धर्म की परेशानियों, और अपच के लिए फायदेमंद है अर्ध मत्स्येन्द्रासन।

बालासन- बालासन योग को आप कहीं भी कभी भी कर सकते हैं। इस आसन को चाइल्ड पोज के नाम से भी जाना जाता है। बालासन का अभ्यास करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। यूं तो बालासन को आमतौर पर तनाव दूर करने के लिए जाना जाता है, लेकिन वास्तव में यह मधुमेह रोगियों को भी बेहद लाभ पहुंचाता है।

कपालभाति- कपालभाति प्राणायाम मधुमेह रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह आपके शरीर की तंत्र-तंत्रिकाओं और दिमाग की नसों को मजबूती देने के साथ शरीर में ऊर्जा भी बनाए रखता है।

अनुलोम विलोम- आजकल लगभग ज्यादातर घरों में लोग उच्च रक्तचाप और मधुमेह से पीड़ित हैं। ऐसे में उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह के रोगियों के लिए कपालभाति और अनुलोम विलोम बहुत ही फायदेमंद माने गए हैं। रोजाना 15 से 20 मिनट कपालभाति और अनुलोम विलोम करने से उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसी बीमारियों में राहत मिलती है। इसके अलावा यह हार्मोनल असंतुलन को बैलेंस करने में भी मदद करता है।

564860cookie-checkडायबिटीज कंट्रोल के लिए ये 5 योगासन हैं फायदेमंद 
Artical

Comments are closed.

रोहतक का मगन सुसाइड केस: दिव्या पुलिस एक दिन के रिमांड पर, दिल्ली नहीं चंडीगढ़ से बरामद करना है मोबाइल फोन     |     Five Districts Of Himachal Including Mandi Are Sensitive To Cloudburst Incidents – Amar Ujala Hindi News Live     |     कपिल देव से आगे निकल गए जसप्रीत बुमराह, अब केवल एक ही गेंदबाज बचा आगे     |     कभी ऐश्वर्या राय-सुष्मिता को दी टक्कर, अब चकाचौंध से मोह भंग, बौद्ध भिक्षु बनकर जीने लगीं संन्यासी वाला जीवन     |     Vi ने अब इस शहर में लॉन्च की 5G सर्विस, यूजर्स को मिलेगी सुपरफास्ट कनेक्टिविटी     |     अरुणाचल प्रदेश में राफ्टिंग को मिला अंतर्राष्ट्रीय दर्जा, पर्यटन को मिलेगा ज़बरदस्त बढ़ावा     |     86 करोड़ रुपये में बिका OG Birkin बैग, सिर्फ 10 मिनट में खत्म हुई नीलामी, जानें डिटेल्स     |     Taylor Kitsch to star in Peter Landesman’s ‘Eleven Days’     |     Bhagwant Mann Takes Dig At Pm Foreign Trip, Raises Questions Again After Condemnation Of Foreign Ministry – Amar Ujala Hindi News Live     |     ‘Couldn’t speak against Trump’: Kharge’s jibe at PM Modi; rakes up India-Pak ceasefire | India News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088