हिसार: अभय चौटाला।हरियाणा के 18 नगर परिषद व 28 नगर पालिकों का रिजल्ट आ गया। हरियाणा के सिरसा जिले की तीन सीटों पर जजपा भाजपा गठबंधन को करारी हार मिली। गठबंधन तीनों सीटों पर हार गया। इसकी वजह कहीं भाजपा और जजपा में फूट और कहीं भाजपा नेताओं की अंदरूनी कलह हार की वजह रही।एक सीट पर कांग्रेस समर्थित और दो सीटों पर इनेलो समर्थित उम्मीदवार ने विजयी हासिल की। इन तीन सीटों पर 5 नेताओं की साख दांव पर लगी थी। चौटाला परिवार के कुनबे के 4 दिग्गज नेताओं की साख दांव पर लगी थी। इनमें डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला,बिजली मंत्री रणजीत सिंह और विधायक अभय सिंह चौटाला और भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य चौटाला शामिल है। भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल, कांग्रेसी विधायक अमित सिहाग की साख दाव पर थी।बिजली मंत्री नहीं जीता पाए अपने समर्थक कोरानियां में निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह सरकार में बिजली मंत्री है। रानियां नगर पालिका चुनाव में बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला का समर्थक दीपक गाबा को भाजपा और जजपा ने समर्थन दिया। दीपक गाबा को इनेलो समर्थित उम्मीदवार मनोज सचदेवा ने हराया। ऐसे में बिजली मंत्री अपने कट्टर समर्थक को जीत नहीं दिला पाए।कुर्ता पाजामा पहले हुए मनोज सचदेवा विजयी चिन्ह बनाते हुए।डिप्टी सीएम और कांग्रेसी विधायक नहीं जीत दिला पाएवहीं डबवाली नगर परिषद में इनेलो समर्थित टेकचंद छाबड़ा ने कांग्रेस समर्थित विनोद बंसल को हराया। जजपा-भाजपा उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहा। इस सीट पर हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला, कांग्रेसी विधायक अमित सिहाग की साख दांव पर लगी थी। परंतु ऐलनाबाद के इनेलो विधायक अभय सिंह ने अपने उम्मीदवार को जीत दिलाई।अभय के विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस समर्थित की जीतऐलनाबाद नगर पालिका में कांग्रेसी उम्मीदवार राम सिंह सोलंकी ने 347 वोट से जीत हासिल की। भाजपा उम्मीदवार राजेश कुमार दूसरे नंबर पर रहे। इनेलो उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहे। ऐलनाबाद विधायक अभय सिंह चौटाला अपने विधानसभा क्षेत्र में अपने उम्मीदवार को जीत नहीं सकें। यह सीट रिजर्व थी।

Comments are closed.