हेडलाइंस
Up:यूपी में छह पीसीएस अफसरों के तबादले, संजीव कुमार उपाध्याय नगर मजिस्ट्रेट अयोध्या बनें - Up: Six Pcs Officers Transferred In Uttar Pradesh. प्रमोशन में आरक्षण विवाद पर MP हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित, हर विभाग में बनेगी कमेटी  Dehradun:मातृ संस्कार समागम के समापन में पहुंचे सीएम धामी, बोले- माता ही हमारे संस्कारों की निर्माता - Dehradun Cm Dhami Reached Conclusion Of Mother Sanskar Sammelan, Said - Mother Is The Creator Of ... दिल्ली के अस्पताल से नवजात चोरी, CCTV में कैद हुई महिला Vidisha News:सोशल मीडिया ने बना दी जोड़ी, विदिशा में तीन फीट की दुल्हन और चार फीट के दूल्हे ने रचाई शादी - 3 Feet Bride And A 4 Feet Groom Got Married In Vidisha Rajasthan Panchayat Election: परिसीमन चुनौती सुप्रीम कोर्ट से हुई खारिज, 15 अप्रैल तक पंचायत चुनाव संभव Polangi Murder Case:तलवार से काटकर की थी दोनों भाइयों की हत्या, पुलिस ने बरामद किया हथियार - Two Brothers Were Murdered By Cutting Them With A Sword In Polangi Village पाकिस्तान पर मंडरा रहे संकट के बादल, सुपर 8 का ये बन रहा है सिनेरिया और समीकरण 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अभिरा की पर-परदादी कहां हैं आजकल? अब कर रही हैं ये काम दूध में क्या मिलाकर लगाएं, कि नेचुरल स्क्रब बन जाए, दोगुना बढ़ जाएगा त्वचा का निखार

डीजीसीए ने इंडिगो पर लगाया पांच लाख रुपये का जुर्माना, विकलांग बच्चे के साथ हुआ था दुर्व्यवहार

DGCA IMPOSED FINE ON INDIGO: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इंडिगो फ्लाइट पर भारी जुर्माना लगाया है. दरअसल, एयरपोर्ट पर एक विकलांग बच्चे को 7 मई को प्लेन में चढ़ने से रोकने को लेकर इंडिगो पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया है.  डीजीसीए ने यह जानकारी दी है कि उसके द्वारा की गई जांच में सामने आया है कि एयरलाइन स्टाफ ने बच्चे के साथ बेहद खराब बर्ताव किया जिसकी वजह से यह मामला इतना बढ़ गया.

डीजीसीए ने दी जानकारी

डीजीसीए ने जानकारी देते हुए बताया है, ‘ऐसी घटना भविष्य में न हो यह सुनिश्चित करने के लिए वह अपने दिशा-निर्देशों में बदलाव करेगा. अगर इस मामले को सहानुभूति के साथ संभाला गया होता तो बात इतनी नहीं बढ़ी होती कि यात्री को बोर्डिंग के लिए मना किया जाता.’

नियमों के अनुरुप नहीं हुआ बर्ताव

डीजीसीए ने बताया है, ‘विशेष परिस्थितियां और बेहतर प्रतिक्रिया की मांग करती हैं. लेकिन एयरलाइन का स्टाफ परिस्थिति को संभाल नहीं पाया और नागरिक उड्डयन नियमों की भावना को बनाए रखने में चूक गया.’

लोगों में था आक्रोश

गौरतलब है कि 7 मई को एक विकलांग बच्चे को एयरलाइन के ग्राउंड स्टाफ ने बोर्डिंग से रोक दिया था, इसके बाद वहां काफी आक्रोश भड़का था. इस घटना की चारों ओर आलोचना हो रही थी जिसके बाद नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने इस पर संज्ञान लेते हुए इसकी जांच शुरू की थी. जांच के दौरान रांची-हैदराबाद फ्लाइट की यात्री मनीषा गुप्ता ने उस बच्चे और उसके माता-पिता को ग्राउंड स्टाफ के कारण हुई परेशानी का वृतांत लोगों के सामने रखा, तब जाकर इस घटना की सच्चाई सामने आई.

540240cookie-checkडीजीसीए ने इंडिगो पर लगाया पांच लाख रुपये का जुर्माना, विकलांग बच्चे के साथ हुआ था दुर्व्यवहार
Artical

Comments are closed.

Up:यूपी में छह पीसीएस अफसरों के तबादले, संजीव कुमार उपाध्याय नगर मजिस्ट्रेट अयोध्या बनें – Up: Six Pcs Officers Transferred In Uttar Pradesh.     |     प्रमोशन में आरक्षण विवाद पर MP हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित, हर विभाग में बनेगी कमेटी      |     Dehradun:मातृ संस्कार समागम के समापन में पहुंचे सीएम धामी, बोले- माता ही हमारे संस्कारों की निर्माता – Dehradun Cm Dhami Reached Conclusion Of Mother Sanskar Sammelan, Said – Mother Is The Creator Of Your Samskara     |     दिल्ली के अस्पताल से नवजात चोरी, CCTV में कैद हुई महिला     |     Vidisha News:सोशल मीडिया ने बना दी जोड़ी, विदिशा में तीन फीट की दुल्हन और चार फीट के दूल्हे ने रचाई शादी – 3 Feet Bride And A 4 Feet Groom Got Married In Vidisha     |     Rajasthan Panchayat Election: परिसीमन चुनौती सुप्रीम कोर्ट से हुई खारिज, 15 अप्रैल तक पंचायत चुनाव संभव     |     Polangi Murder Case:तलवार से काटकर की थी दोनों भाइयों की हत्या, पुलिस ने बरामद किया हथियार – Two Brothers Were Murdered By Cutting Them With A Sword In Polangi Village     |     पाकिस्तान पर मंडरा रहे संकट के बादल, सुपर 8 का ये बन रहा है सिनेरिया और समीकरण     |     ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की अभिरा की पर-परदादी कहां हैं आजकल? अब कर रही हैं ये काम     |     दूध में क्या मिलाकर लगाएं, कि नेचुरल स्क्रब बन जाए, दोगुना बढ़ जाएगा त्वचा का निखार     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088