Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News : हर दलित के घर पहुंचेगा मुख्यमंत्री की यह योजना, जानिए किस-किस जिले को मिलेगा यह लाभ Meerut: Rs 27.36 Lakh Grabbed From Retired Co, Case Registered Against Four - Amar Ujala Hindi News Live Orphan Children And Helpless Women Will Get Their Own House Uttarakhand News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: रसोई गैस सिलिंडर में रिसाव से लगी आग, बच्ची समेत चार झुलसे Jp College Student Returning From Playing Table Tennis Dies Under Suspicious Circumstances - Guna News Kirorilal Meena Dharna Hanumaan Beniwal Rajasthan 100 Seats Win News - Amar Ujala Hindi News Live Cm Sukhu Met Union Finance Minister Nirmala Sitharaman, Raised The Issue Of Apples Imported From Tukiya - Amar Ujala Hindi News Live प्लेऑफ से पहले RCB को क्यों लेना पड़ा ऐसा फैसला? जितेश को मिली कप्तानी; इतने खिलाड़ी रह चुके टीम के कैप्टन एक्टर के साथ हुई धोखाधड़ी, सोशल मीडिया पर सुनाई आपबीती, कहा- 'उन्होंने मुझे धोखा दिया...' Wipro के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन को मिला 114% हाइक, फिर भी CEO की सैलरी से 400% कम है रिशद प्रेमजी की सैलरी

तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन की हालत नाजुक, अस्पताल में चल रहा इलाज, परिवार ने मांगी फैन्स की दुआएं


Zakir Hussain- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
जाकिर हुसैन

मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमेरिका से सैन फ्रेंसिस्को शहर के एक अस्पताल में जाकिर हुसैन का इलाज चल रहा है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हुसैन के मित्र और बांसुरी वादक राकेश चौरसिया ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमेरिका में रह रहे 73 वर्षीय संगीतकार को रक्तचाप की समस्या थी। उन्होंने कहा, ‘हुसैन को पिछले सप्ताह हृदय संबंधी समस्या के कारण सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।’ चौरसिया ने कहा, ‘हुसैन अस्वस्थ हैं और फिलहाल आईसीयू में भर्ती हैं। हम सभी उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर चिंतित हैं।’

9 मार्च 1951 को मुंबई में जन्मे जाकिर हुसैन बचपन से ही जहीन दिमाग और कला प्रेमी रहे हैं। जाकिर हुसैन ने अपनी स्कूलिंग सेंट मिचेल हाई स्कूल माहिम से पूरी की। बचपन से ही संगीत की दुनिया में अपना नाम कमाने वाले जाकिर हुसैन ने कम उम्र से ही तबला बजाना शुरू कर दिया था। साल 1973 में जाकिर हुसैन ने जॉर्ज हैरिसन के एल्बम में अपने संगीत का जादू दिखाया था। यहां से जाकिर हुसैन की संगीत की यात्रा पूरी दुनिया में सफर के लिए निकली। 

अमेरिका से की थी म्यूजिक की पढ़ाई

जाकिर ने वाशिंगटन विश्वविद्यालय से संगीत में डॉक्टरेट की डिग्री पूरी की। उन्होंने 1991 में प्लैनेट ड्रम के लिए ड्रमर मिकी हार्ट के साथ एल्बम में काम किया। इस एल्बम के लिए जाकिर हुसैन को ग्रैमी पुरस्कार से सम्मानित किया। हुसैन ने कई फिल्मों के साउंडट्रैक में भी अपना जादू पिरोया है। जाकिर हुसैन को 1991 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वह अटलांटा में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के उद्घाटन समारोह के लिए संगीत तैयार करने वाली टीम का भी हिस्सा थे। वह पहले भारतीय संगीतकार भी हैं जिन्हें 2016 में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा ऑल-स्टार ग्लोबल कॉन्सर्ट में भाग लेने के लिए व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया गया था। जाकिर हुसैन को भारत सरकार द्वारा 1988 में पद्म श्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

पैसों की किल्लत झेल चुनी म्यूजिक की जर्नी

जाकिर हुसैन ने बचपन में काफी संघर्ष भी किया है। अपने करियर के शुरुआती दिनों में जाकिर हुसैन को काफी आर्थिक दिक्कतों का सामना पड़ा था। पैसों की कमी के चलते जाकिर हुसैन ट्रेन में जनरल कोच में यात्रा करते थे। इतना ही नहीं सीट नहीं मिलने पर ट्रेन कोच के जमीन पर ही अखबार बिछाकर सो जाया करते थए। लेकिन आगे जाकर जाकिर खान ने अपने संगीत से दुनिया में नाम कमाया। जाकिर हुसैन संगीत की दुनिया के साथ फिल्मों से भी जुड़े रहे। इतना ही नहीं जाकिर हुसैन ने हॉलीवुड फिल्म में भी एक्टिंग की है। जाकिर हुसैन को 1983 में ब्रिटिश फिल्म हीट एंड डस्ट में भी काम करने का मौका मिला था। इस फिल्म में जाकिर हुसैन के साथ शशि कपूर भी अहम किरदार में नजर आए थे। 

Latest Bollywood News





Source link

2071190cookie-checkतबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन की हालत नाजुक, अस्पताल में चल रहा इलाज, परिवार ने मांगी फैन्स की दुआएं
Artical

Comments are closed.

Bihar News : हर दलित के घर पहुंचेगा मुख्यमंत्री की यह योजना, जानिए किस-किस जिले को मिलेगा यह लाभ     |     Meerut: Rs 27.36 Lakh Grabbed From Retired Co, Case Registered Against Four – Amar Ujala Hindi News Live     |     Orphan Children And Helpless Women Will Get Their Own House Uttarakhand News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: रसोई गैस सिलिंडर में रिसाव से लगी आग, बच्ची समेत चार झुलसे     |     Jp College Student Returning From Playing Table Tennis Dies Under Suspicious Circumstances – Guna News     |     Kirorilal Meena Dharna Hanumaan Beniwal Rajasthan 100 Seats Win News – Amar Ujala Hindi News Live     |     Cm Sukhu Met Union Finance Minister Nirmala Sitharaman, Raised The Issue Of Apples Imported From Tukiya – Amar Ujala Hindi News Live     |     प्लेऑफ से पहले RCB को क्यों लेना पड़ा ऐसा फैसला? जितेश को मिली कप्तानी; इतने खिलाड़ी रह चुके टीम के कैप्टन     |     एक्टर के साथ हुई धोखाधड़ी, सोशल मीडिया पर सुनाई आपबीती, कहा- ‘उन्होंने मुझे धोखा दिया…’     |     Wipro के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन को मिला 114% हाइक, फिर भी CEO की सैलरी से 400% कम है रिशद प्रेमजी की सैलरी     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088