हेडलाइंस
Jacob Bethell: कौन है ये 22 साल का तूफानी बल्लेबाज जैकब बेथेल? IPL 2026 में चैंपियन टीम का है हिस्सा, मिलेंगे इतने करोड़ जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी ये आदर्श परिवार की कहानी, फिल्म चिरइया की रिलीज डेट घोषित, दिव्या दत्ता का दमदार रोल आंध्र प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया हुआ बैन नींबू अंदर से सूखा तो नहीं है, जूसी नींबू खरीदना चाहते हैं तो किन बातों पर गौर करें, काम आएंगे सिंपल टिप्स वकीलों से किए वादे पूरे करे आम आदमी सरकार: एडवोकेट रंजीत कुमार 8 वर्षीय बालक के अपहरण के बाद गांव में भारी हंगामा, सड़क जाम कर ग्रामीणों का प्रदर्शन, आरोपी पुलिस हिरासत में Airbnb Highlights How Indian Women Shaped Travel Trends in 2025 Signify Introduces Philips UltraShine Range with an Industry Leading Efficiency of 150 Lumens Per Watt Why MRG Group is Doubling Down on High-End Living Along Dwarka Expressway Bihar News Vaishali Conspiracy To Eliminate Entire Family Jdu Block President Vaishali News Bihar Police - Bihar News

तवे पर डोसे का बैटर डालने से पहले, क्यों छिड़का जाता है पानी, इसके पीछे छिपी वजह है काफी इंटरेस्टिंग


डोसा बनाने से पहले तवे पर पानी क्यों छिड़कते हैं?- India TV Hindi
Image Source : RAKS KITCHEN/YT/KIRAN’S YUMMY KITCHEN
डोसा बनाने से पहले तवे पर पानी क्यों छिड़कते हैं?

क्या आपको भी डोसा और सांभर काफी ज्यादा पसंद है? अगर हां, तो आज हम आपको डोसे से जुड़े एक इंटरेस्टिंग फैक्ट के बारे में बताएंगे। जब कभी भी आप शादी में या फिर कहीं भी बाहर डोसा खाने जाते हैं, तो आप नोटिस करते होंगे कि डोसा बनाने वाला शख्स डोसे के बैटर को तवे पर फैलाने से पहले तवे के ऊपर पानी छिड़कता है। आपको बता दें कि इस स्टेप के पीछे साइंस छिपी हुई है। आइए जानते हैं, कि तवे के ऊपर पानी क्यों छिड़का जाता है।

पुरानी ट्रिक के पीछे छिपा कारण- डोसे को न केवल साउथ इंडिया में बल्कि नॉर्थ इंडिया में भी काफी ज्यादा चाव के साथ खाया जाता है। पुराने जमाने से जब भी डोसे के बैटर को गर्मागर्म तवे पर फैलाने की बारी आती है, तब तवे पर पहले पानी छिड़का जाता है। इस स्टेप को लीडेनफ्रॉस्ट इफेक्ट की वजह से फॉलो किया जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये कॉन्सेप्ट फिजिक्स से जुड़ा हुआ है।

क्या है लीडेनफ्रॉस्ट इफेक्ट- लीडेनफ्रॉस्ट इफेक्ट को अगर आसान भाषा में समझने की कोशिश की जाए, तो इसमें तरल पदार्थ जैसे पानी अपने बॉइलिंग पॉइंट से बहुत गर्म सतह के संपर्क में आने पर तुरंत नहीं उबलता है। ऐसी परिस्थिति में सतह यानी सर्फेस और तरल यानी लिक्विड के बीच भाप की एक इन्सुलेटिंग परत बन जाती है। यही परत पानी को सर्फेस के सीधे संपर्क में आने से रोकती है। डोसा का बैटर डालने से पहले तवे पर पानी का छिड़काव इसी वजह से किया जाता है।

समझिए पूरी बात- अब आप सोच रहे होंगे कि डोसा बनाने और लीडेनफ्रॉस्ट इफेक्ट के बीच में क्या कनेक्शन है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब तवे पर एक परत बन जाती है, तो डोसे का बैटर तवे पर चिपकता नहीं है। लीडेनफ्रॉस्ट इफेक्ट न केवल बैटर को तवे पर चिपकने से रोकता है बल्कि डोसे के बैटर को स्प्रेड करने के काम को भी आसान बनाता है। इस स्टेप के कारण डोसा किनारे से पतला और कुरकुरा बनता है और बीच से नरम रहता है।

 

Latest Lifestyle News





Source link

4405240cookie-checkतवे पर डोसे का बैटर डालने से पहले, क्यों छिड़का जाता है पानी, इसके पीछे छिपी वजह है काफी इंटरेस्टिंग
Artical

Comments are closed.

Jacob Bethell: कौन है ये 22 साल का तूफानी बल्लेबाज जैकब बेथेल? IPL 2026 में चैंपियन टीम का है हिस्सा, मिलेंगे इतने करोड़     |     जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी ये आदर्श परिवार की कहानी, फिल्म चिरइया की रिलीज डेट घोषित, दिव्या दत्ता का दमदार रोल     |     आंध्र प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया हुआ बैन     |     नींबू अंदर से सूखा तो नहीं है, जूसी नींबू खरीदना चाहते हैं तो किन बातों पर गौर करें, काम आएंगे सिंपल टिप्स     |     वकीलों से किए वादे पूरे करे आम आदमी सरकार: एडवोकेट रंजीत कुमार     |     8 वर्षीय बालक के अपहरण के बाद गांव में भारी हंगामा, सड़क जाम कर ग्रामीणों का प्रदर्शन, आरोपी पुलिस हिरासत में     |     Airbnb Highlights How Indian Women Shaped Travel Trends in 2025     |     Signify Introduces Philips UltraShine Range with an Industry Leading Efficiency of 150 Lumens Per Watt     |     Why MRG Group is Doubling Down on High-End Living Along Dwarka Expressway     |     Bihar News Vaishali Conspiracy To Eliminate Entire Family Jdu Block President Vaishali News Bihar Police – Bihar News     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088