50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Garena Free Fire MAX के वर्किंग Redeem Codes, फ्री में दिलाएंगे Room Cards और Gloo Wall पाकिस्तान से मंगवाई नशे की खेप, उठाने पहुंचे तस्कर... Election Commission to kick off all-party consultations to address poll issues | India News Bihar: बेगूसराय पुलिस की बड़ी सफलता, 15-15 हजार के दो इनामी बदमाश दिल्ली से गिरफ्तार; पुलिस ने शुरू की पूछताछ UP News: आधी रात युवती के साथ पकड़ा गया डायल 112 का आरक्षी, लोगों ने किया हंगामा Uttarakhand Congress Leader Harak Singh Rawat Attack On Bjp State President Mahendra Bhatt - Amar Ujala Hindi News Live - वार-पलटवार:हरक बोले- बंदर के सिर पर टोपी पहना दो तो वह नाचने लगता है, भट्ट ने ... Ujjain International Film Festival Mythological Films Will Be Screened Diplomat Will Be Chief Guest - Madhya Pradesh News Forest Guard Recruitment: Seven Accused Arrested In Forest Guard Recruitment Paper Leak Case - Amar Ujala Hindi News Live Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कैसा रहेगा मौसम, क्या है विभाग का पूर्वानुमान; अभी जानें Kabaddi World Cup 2025: भारतीय टीम ने वेल्स को दी एकतरफा मात, प्वाइंट्स टेबल में हासिल किया पहला स्थान

त्रिपुरा में भारी वर्षा ने बनाए बाढ़ के हालात, 10 हजार से अधिक नागरिक हुए बेघरवार

अगरतला । पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में निरंतर हो रही भारी वर्षा आम नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। मूसलाधार वारिश के परिणामस्वरूप आई बाढ़ के कारण राज्य में 10 हजार से अधिक लोग बेघरवार हो गए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पश्चिमी त्रिपुरा जिले के सदर अनुमंडल में मूसलाधार बारिश के बाद आयी बाढ़ के कारण दो हज़ार से अधिक लोग विस्थापित हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। बाढ़ का प्रकोप पश्चिम त्रिपुरा जिले में अगरतला और उसके पड़ोस तक ही सीमित है, जहां हावड़ा नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है और अगरतला नगर निगम तथा उसके पड़ोस के निचले इलाके पानी में डूब गए हैं। हालांकि, बाढ़ के कारण किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के वरिष्ठ अधिकारी शरत कुमार दास के मुताबिक पश्चिम त्रिपुरा जिले में पिछले 24 घंटे में 155 मिमी बारिश हुई है, जिससे हावड़ा नदी के किनारे कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शनिवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। शरत कुमार दास ने कहा, बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने को कहा ताकि प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द मुआवजा मिल सके।
उन्होंने कहा कि अगरतला और अन्य अनुमंडलों में बाढ़ के कारण 10,000 से अधिक सदस्यों वाले कुल 2057 परिवारों ने 39 राहत शिविरों में शरण ली है। अगरतला में 1921 बाढ़ प्रभावित लोगों ने 34 राहत शिविरों में शरण ली है। पश्चिम त्रिपुरा जिले के जिरानिया में तीन शिविर स्थापित किए गए हैं। करीब आठ घंटे से बारिश नहीं होने से खतरे के निशान से ऊपर बह रही हावड़ा नदी का जल स्तर शाम चार बजे कम हो गया। उन्होंने कहा कि रविवार को स्थिति में और सुधार होने की उम्मीद है क्योंकि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

600430cookie-checkत्रिपुरा में भारी वर्षा ने बनाए बाढ़ के हालात, 10 हजार से अधिक नागरिक हुए बेघरवार
Artical

Comments are closed.

Garena Free Fire MAX के वर्किंग Redeem Codes, फ्री में दिलाएंगे Room Cards और Gloo Wall     |     पाकिस्तान से मंगवाई नशे की खेप, उठाने पहुंचे तस्कर…     |     Election Commission to kick off all-party consultations to address poll issues | India News     |     Bihar: बेगूसराय पुलिस की बड़ी सफलता, 15-15 हजार के दो इनामी बदमाश दिल्ली से गिरफ्तार; पुलिस ने शुरू की पूछताछ     |     UP News: आधी रात युवती के साथ पकड़ा गया डायल 112 का आरक्षी, लोगों ने किया हंगामा     |     Uttarakhand Congress Leader Harak Singh Rawat Attack On Bjp State President Mahendra Bhatt – Amar Ujala Hindi News Live – वार-पलटवार:हरक बोले- बंदर के सिर पर टोपी पहना दो तो वह नाचने लगता है, भट्ट ने कहा     |     Ujjain International Film Festival Mythological Films Will Be Screened Diplomat Will Be Chief Guest – Madhya Pradesh News     |     Forest Guard Recruitment: Seven Accused Arrested In Forest Guard Recruitment Paper Leak Case – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कैसा रहेगा मौसम, क्या है विभाग का पूर्वानुमान; अभी जानें     |     Kabaddi World Cup 2025: भारतीय टीम ने वेल्स को दी एकतरफा मात, प्वाइंट्स टेबल में हासिल किया पहला स्थान     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088