हेडलाइंस
NZ सीरीज में रोहित शर्मा रहे सुपर फ्लॉप, नहीं खेल पाए एक भी बड़ी पारी, बतौर ओपनर 7वीं बार हुआ ऐसा चिरंजीवी की 'माना शंकरा वरप्रसाद गारू' ने किया बड़ा धमाका, मेगा स्टार के लिए ये एक्शन-कॉमेडी बनी गेम-चेंजर Bharat Coking Coal ने मार्केट में मारी धमाकेदार एंट्री, शेयर 96% प्रीमियम पर लिस्ट, जानें शेयर भाव ‘Old generation should step aside’: Nitin Gadkari backs leadership shift; pitches youth to take charge | India News Dj Controversy Involving The Co Of Bhagwanpur Block In Vaishali Public Outrage Ensues Hajipur News - Bihar News Rudraprayag:चंद्रापुरी गबनीगांव में दुकान में लगी भीषण आग, दो वाहन भी चपेट में आए, बुझाने में कड़ी मशक्कत - Massive Fire Broke Out In Shop In Chandrapuri Gabnigaon Two Vehicles Were Also Engulfed In F... Delhi News: विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं होने देंगेः मुख्यमंत्री Indore News:इंदौर का करोड़पति भिखारी, तीन मकान, महंगी कार का मालिक, व्यापारियों को देता था कर्ज - Indore News Crorepati Beggar Bhikhari Luxury Car Three Houses कोटा रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी: दयोदय एक्सप्रेस में सांप की अफवाह से मचा हड़कंप, जांच में निकला रबर का खिलौना फगवाड़ा में धूप खिलने से मिली राहत

दुनिया में बढ़ी हिंदुस्तान की धाक, मैक्रों ने हिंदी में ट्वीट करके जीत लिया दिल, भारत को बताया सच्चा दोस्त


फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने हिंदी किया ट्वीट, भारत को बताया सच्चा दोस्त- India TV Hindi
Image Source : AP
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने हिंदी किया ट्वीट, भारत को बताया सच्चा दोस्त

PM Modi France Visit: भारत के पीएम नरेंद्र मोदी फ्रांस की यात्रा पर हैं। वे आज फ्रांस की बैस्टिल डे नेशनल परेड में हिस्सा ले रहे हैं। इसी बीच तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहे भारत को दुनिया सलाम कर रही है। दुनिया के सबसे बड़े बाजार, सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में कितना सम्मान देश को मिल रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों ने हिंदी में ट्वीट करके भारत को सच्चा दोस्त बताया। 

भारत की मातृभाषा हिंदी में किया ट्वीट, कही ये बात

फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों ने भारत की मातृभाषा हिंदी में ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा ‘विश्व इतिहास में एक विशालकाय, भविष्य के लिए निर्णायक भूमिका निभाने वाला देश, रणनीतिक साझेदार, मित्र। इस साल की 14 जुलाई की परेड के लिए भारत को सम्मानित अतिथि के रूप में स्वागत करते हुए हमें बहुत खुशी हो रही है।’

कल भारतीय समुदाय के लोगों को किया था संबोधित

दरअसल, पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति के आमंत्रण पर दो दिन की यात्रा पर कल शुक्रवार को फ्रांस पहुंचे थे। यहां उन्होंने फ्रांस के नेताओं से मुलाकात के साथ ही भारतीय समयानुसार देर रात भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित किया था। इसमें उन्होंने भारत की बढ़ती ताकत और भारत व फ्रांस के प्रगाढ़ संबंधों का जिक्र किया था।

भारत फ्रांस की दोस्ती के 25 साल पूरे

फ्रांस यात्रा के दूसरे दिन फ्रांस में नेशनल डे परेड जिसे बैस्टिल डे परेड कहा जाता है, इसमें पीएम मोदी हिस्सा ले रहे हैं। खास बात यह है कि इसमें भारतीय सेना के तीनों अंगों की सैन्य टुकड़ियां भी हिस्सा ले रही हैं। इसमें कुल 269 सदस्य हैं। भारत-फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे हो चुके हैं। भारत और फ्रांस अपनी रणनीतिक साझेदारी और दोस्ती का भी जश्न मना रहे हैं।

पीएम मोदी पहले प्रधानमंत्री जिन्हें मिला फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान “ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर” से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें दौरे के पहले ही दिन फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा दिया गया। ये फ्रांस का सैन्य और सिविल दोनों ही क्षेत्रों में सबसे बड़ा सम्मान है। पीएम मोदी ऐसे पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें यह सम्मान से दिया गया है। इससे समझा जा सकता है कि भारत की प्रतिष्ठा किस तरह से उन्होंने विदेश में बढ़ाई है। 

Latest World News





Source link

981320cookie-checkदुनिया में बढ़ी हिंदुस्तान की धाक, मैक्रों ने हिंदी में ट्वीट करके जीत लिया दिल, भारत को बताया सच्चा दोस्त
Artical

Comments are closed.

NZ सीरीज में रोहित शर्मा रहे सुपर फ्लॉप, नहीं खेल पाए एक भी बड़ी पारी, बतौर ओपनर 7वीं बार हुआ ऐसा     |     चिरंजीवी की ‘माना शंकरा वरप्रसाद गारू’ ने किया बड़ा धमाका, मेगा स्टार के लिए ये एक्शन-कॉमेडी बनी गेम-चेंजर     |     Bharat Coking Coal ने मार्केट में मारी धमाकेदार एंट्री, शेयर 96% प्रीमियम पर लिस्ट, जानें शेयर भाव     |     ‘Old generation should step aside’: Nitin Gadkari backs leadership shift; pitches youth to take charge | India News     |     Dj Controversy Involving The Co Of Bhagwanpur Block In Vaishali Public Outrage Ensues Hajipur News – Bihar News     |     Rudraprayag:चंद्रापुरी गबनीगांव में दुकान में लगी भीषण आग, दो वाहन भी चपेट में आए, बुझाने में कड़ी मशक्कत – Massive Fire Broke Out In Shop In Chandrapuri Gabnigaon Two Vehicles Were Also Engulfed In Flames Rudraprayag     |     Delhi News: विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं होने देंगेः मुख्यमंत्री     |     Indore News:इंदौर का करोड़पति भिखारी, तीन मकान, महंगी कार का मालिक, व्यापारियों को देता था कर्ज – Indore News Crorepati Beggar Bhikhari Luxury Car Three Houses     |     कोटा रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी: दयोदय एक्सप्रेस में सांप की अफवाह से मचा हड़कंप, जांच में निकला रबर का खिलौना     |     फगवाड़ा में धूप खिलने से मिली राहत     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088