अशोकनगर: अशोक नगर में 3 दिनों के बाद फिर से मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह के समय से आसमान में घने बादल छाए रहे, साथ ही रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। दोपहर के समय आधे घंटे से अधिक समय तक तेज बारिश हुई है, जिसके बाद मौसम में ठंडक घुल गई है। वहीं, दिन के पारे में भी 2 एवं रात के पारे में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। दिन का पारा 29 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है, तो वही रात का पारा 24 डिग्री सेल्सियस से घटकर 23 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है।जिले में अब तक 611 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज हो गई है। जबकि बीते वर्ष आज दिनांक तक 603 मिलीमीटर और औसतन बरसात दर्ज हुई थी। जिले की सामान्य अवस्था में बरसा 882 मिलीमीटर है। हालांकि बीते 5 दिन पहले हुई तेज बारिश से ही जलाशय भरे हुए हैं। इस सीजन की सबसे अधिक बारिश अशोकनगर में 669 मिलीमीटर दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम बरसात चंदेरी में 524 मिलीमीटर दर्ज हुई है।20 अगस्त तक इसी तरह बारिश होने का अनुमानअशोकनगर मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में 20 अगस्त तक इसी तरह बारिश होने का अनुमान बना हुआ है। लगभग 1 से 2 इंच प्रति दिन बारिश हो सकती है।


Comments are closed.