बैतूल जिले की 3 नगर परिषद के नतीजे सामने आए, जहां बीजेपी ने तीन परिषद में जीत हासिल की।भैंसदेही, बैतूल बाजार में भाजपा आगे हैं। जबकि घोड़ाडोंगरी में कांग्रेस बेहतर रही।नगर परिषद भैंसदेहीभैंसदेही नगर परिषद भारतीय जनता पार्टी के लिहाज से काफी बेहतरीन रहा। यहां बीजेपी को 11 वार्ड में जीत मिली, जबकि कांग्रेस को 4 वार्ड में सफलता मिली है। सबसे दिलचस्प नजारा वार्ड नंबर 3 में देखने को मिला, जहां बीजेपी के कृष्णा ने निर्दलीय उम्मीदवार उज्जवल को 1 वोट से हराया।नगर परिषद घोड़ाडोंगरीघोड़ाडोंगरी नगर परिषद काफी दिलचस्प रहा है। यहां बीजेपी को 5 वार्ड में जीत मिली, जबकि कांग्रेस पार्टी 8 वार्ड में अव्वल रही। निर्दलीय उम्मीदवार 2 वार्ड जीतने में सफल रहे। वार्ड नंबर 12 में कांग्रेस पार्टी की निशा धुर्वे को 2 वोटों से जीत मिली।नगर परिषद बैतूल बाजारबैतूल बाजार नगर परिषद में भाजपा को 12 वार्ड में जीत मिली, कांग्रेस पार्टी सिर्फ 3 वार्ड में सिमट गई।


Comments are closed.