हेडलाइंस
अमिताभ बच्चन सुबह 5 बजे तक करते हैं काम, सदी के महानायक ने बताई वजह, कहा- 'मन-शरीर, रूटीन...' वीवो ला रहा iPhone 17 जैसा दिखने वाला फोन, जल्द भारत में होगा लॉन्च क्या बंद हो गए हैं 50 पैसे और 1 रुपये के सिक्के? RBI ने किया स्पष्ट, ध्यान से समझ लें पूरी बात CRPF officer from Jind awarded Union home minister’s Medal | India News Bihar :पुस्तक मेले में ज्ञान और कला का संगम, डिजिटल जंजीरें' नुक्कड़ नाटक का हुआ मंचन; रंजन को सम्मान - Bihar News : Book Fair Held In Patna Bihar Ranjan Sinha Honored For Film Pr Pustak Mela Up में आज क्या-क्या हुआ? जानें Up की बड़ी खबरें | 11 Dec 2025 | Up Ki Baat | Up News - What Happened In Up Today? Learn The Big News From Up. 11 Dec 2025. Up Ki Baat. Up News. Haridwar :हाईवे पर जेनरेटर से टकराकर पलटी बेकाबू कार, दर्दनाक हादसे में युवा खिलाड़ी सहित तीन लोगों की मौत - Car Accident Car Collided With A Generator Parked On The Highway Killing Three People Harid... दिल्लीवासी कड़ाके की ठंड के लिए रहें तैयार:अगले दो दिनों में इतना गिरेगा पारा, कोहरे के साथ बढ़ेगी ठिठुरन - Aaj Ka Mausam Temperature Will Fall In Delhi In Next Two Days Mahakal Temple Completely Digital, Donations Made Through Qr Codes, Not Just Laddu Offerings. - Madhya Pradesh News Sirohi News: Five Accused Wanted In An Attempted Murder Case Arrested. - Rajasthan News

द कोरिया में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, आवागमन थमा, अब तक 7 लोगों की मौत

सियोल। दक्षिण कोरिया में भारी बारिश ने लोगों का जीवन मुश्किल कर दिया है। राजधानी सियोल के गंगनम जिले में हुई मूसलाधार वर्षा के बाद सड़कों पर इतना पानी भर गया कि वे नदियों की तरह दिखाई देने लगीं। वर्षा के दौरान हुए जलभराव में हजारों वाहन डूब गए। सार्वजनिक परिवहन सेवा को भी नुकसान पहुंचा है। इस घटना में अब तक 7 लोगों के मारे जाने की सूचना है जबकि 6 लोग लापता बताए जा रहे हैं। सोमवार देर रात तक शहर को साफ करने के लिए प्रयास किए गए, जिसके बाद मंगलवार सुबह सड़कें आवागमन के लायक हो सकीं। वर्षा का क्रम फिलहाल यहां जारी है।
बारिश इतनी तेज थी कि सड़कों पर तेज धार में पानी बहने लगा। कई सबवे के अंदर पानी घुस गया। हालांकि मंगलवार को अधिकांश सबवे में मेट्रो रेल का परिचालन शुरू हो गया है लेकिन 80 के करीब सड़कें और नदियों के किनारे दर्जनों पार्क को सुरक्षा के लिहाज से अभी तक बंद रखा गया है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति राष्ट्रपति यूं सुंग योल ने सरकारी नियोक्ताओं एवं निजी कंपनियों से कर्मचारियों के आने-जाने के घंटों को समायोजित करने का आह्वान किया है और जोखिम वाले इलाके से अपने कर्मचारियों को निकालने के लिए किए जा रहे प्रयासों को तेज करने के लिए कहा है। इसके अलावा जिन चीजों का नुकसान हुआ है, उसे तुरंत ठीक करने को भी कहा।
सियोल में सोमवार सुबह से भारी बारिश की शुरुआत हुई। पूरे दिन भर लगातार मूसलाधार बारिश होती रही। तेज बारिश का अंदाजा इसी तथ्य से लगाया जा सकता है कि इसकी वजह से कम से कम 800 इमारतों को क्षति पहुंची है, जबकि 400 से ज्यादा लोगों को अपने घरों को खाली करना पड़ा है। सोमवार रात को दक्षिणी सियोल में अपने घर के बेसमेंट में फंसे तीन लोगों ने मदद के लिए पुकारा लेकिन भारी बारिश के कारण राहत एवं बचाव दल उन्हें बचाने में नाकाम रहे। आंतरिक मंत्रालय के अनुसार, एक अन्य महिला पास के डोंगजाक जिले में अपने घर में ही पानी में डूब गई। यहीं पर एक सार्वजनिक कर्मचारी की मौत उस समय हो गई जब वह सड़क से टायरों को हटाने के लिए आगे बढ़ा लेकिन वहीं पानी में फंस गया।

733990cookie-checkद कोरिया में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, आवागमन थमा, अब तक 7 लोगों की मौत
Artical

Comments are closed.

अमिताभ बच्चन सुबह 5 बजे तक करते हैं काम, सदी के महानायक ने बताई वजह, कहा- ‘मन-शरीर, रूटीन…’     |     वीवो ला रहा iPhone 17 जैसा दिखने वाला फोन, जल्द भारत में होगा लॉन्च     |     क्या बंद हो गए हैं 50 पैसे और 1 रुपये के सिक्के? RBI ने किया स्पष्ट, ध्यान से समझ लें पूरी बात     |     CRPF officer from Jind awarded Union home minister’s Medal | India News     |     Bihar :पुस्तक मेले में ज्ञान और कला का संगम, डिजिटल जंजीरें’ नुक्कड़ नाटक का हुआ मंचन; रंजन को सम्मान – Bihar News : Book Fair Held In Patna Bihar Ranjan Sinha Honored For Film Pr Pustak Mela     |     Up में आज क्या-क्या हुआ? जानें Up की बड़ी खबरें | 11 Dec 2025 | Up Ki Baat | Up News – What Happened In Up Today? Learn The Big News From Up. 11 Dec 2025. Up Ki Baat. Up News.     |     Haridwar :हाईवे पर जेनरेटर से टकराकर पलटी बेकाबू कार, दर्दनाक हादसे में युवा खिलाड़ी सहित तीन लोगों की मौत – Car Accident Car Collided With A Generator Parked On The Highway Killing Three People Haridwar News In Hindi     |     दिल्लीवासी कड़ाके की ठंड के लिए रहें तैयार:अगले दो दिनों में इतना गिरेगा पारा, कोहरे के साथ बढ़ेगी ठिठुरन – Aaj Ka Mausam Temperature Will Fall In Delhi In Next Two Days     |     Mahakal Temple Completely Digital, Donations Made Through Qr Codes, Not Just Laddu Offerings. – Madhya Pradesh News     |     Sirohi News: Five Accused Wanted In An Attempted Murder Case Arrested. – Rajasthan News     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088