हेडलाइंस
Shia Muslims protest in Kashmir over deadly blast at Islamabad mosque | India News Bihar News :कलयुगी पुत्र ने पिता की पीट-पीटकर ले ली जान, आरोपी को पुलिस ने दबोचा - Bihar News : Son Beats Father To Death Murder Case Son Killed Father Patna Bihar Police Up News Today Live:उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार - Up Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today In Hindi 8 February 2026 Motorcycle And An Audi Car Collided Violently. Three Riders Died On The Spot. - Madhya Pradesh News Kota Building Collapse:किसी का हाथ तो किसी का दिखा पैर, मलबे के नीचे से आई चीखने की आवाज; देखें सात तस्वीरें - Several People Were Trapped After A Three-story Building Collapsed In Kota See Seven Phot... Shimla:वेलेंटाइन डे से पहले बढ़ी फूलों की मांग, शिमला के बाजारों में तैयारियां शुरू, देखें रिपोर्ट - Demand For Flowers Increases Ahead Of Valentine's Day; Preparations Begin In Shimla Markets. T20 WC 2026 Points Table: टीम इंडिया टेबल टॉपर, पाकिस्तान को पहले ही दिन पछाड़ा शुरू हुई धनुष और श्रीलीला की फिल्म की शूटिंग, सेट से सामने आई तस्वीरें, साई पल्लवि भी आईं नजर क्या आगे बढ़ेगी पश्चिम बंगाल SIR प्रक्रिया की डेडलाइन? CEO ने चुनाव आयोग से मांगी एक हफ्ते की मोहलत Three-storeyed building collapses in Rajasthan's Kota; several feared trapped | India News

‘धुरंधर’ का मुरीद हुआ असली रहमान डकैत का दोस्त, रणवीर की फिल्म की तारीफ में बोला- ‘जो पाकिस्तान नहीं कर पाया…’


akshaye khanna- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@OFFICIALJIOSTUDIOS
अक्षय खन्ना

आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा चुकी है। फिल्म की कहानी फैक्ट्स और फिक्शन का मेल है, जिसकी कहानी 2000 के दशक की शुरुआत में पाकिस्तान के ल्यारी क्षेत्र के कुख्यात सरगना रहमान डकैत की कहानी बयां करती है। यूं तो ये फिल्म काल्पनिक है, लेकिन कराची के हिंसक गैंगवॉर में घटी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत की मुख्य भूमिका निभाई है। इसी के साथ उन्होंने एक ऐसे किरदार को जीवंत कर दिया है, जिसका नाम सुनकर ही लोग थर-थर कांपने लगते थे। इस फिल्म की रिलीज के साथ ही इसके कहानी, किरदारों को लेकर भी बहस छिड़ चुकी है। इस बीच फिल्म पर हबीब जान बलोच का रिएक्शन वायरल हो रहा है, जो असली रहमान डकैत का करीबी दोस्त था।

‘धुरंधर’ पर हबीब जान बलोच का रिएक्शन वायरल

सोशल मीडिया पर हबीब जान का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें उसे फिल्म में अपने दोस्त रहमान डकैत के चित्रण पर रिएक्शन देते देखा जा सकता है। हबीब जान बलोच के अनुसार, उसने दो बार फिल्म देखी है और वह रहमान के बॉलीवुड चित्रण के लिए आभारी है। बलोच वीडियो में कहता है- “मैं किरदार के बारे में बात नहीं करूंगा, क्योंकि फिल्मों में अक्सर ऐसा होता है। लेकिन ये जरूर कहूंगा कि जो काम पाकिस्तान नहीं कर पाया, वो भारत के बॉलीवुड ने कर दिखाया। धन्यवाद, बॉलीवुड!”

खलनायक नहीं था रहमान डकैत- हबीब जान बलोच

यूं तो हबीब ने फिल्म की तारीफ की, लेकिन फिल्म में रहमान डकैत को खलनायक के रूप में दिखाए जाने पर उसने असहमति जताते हुए कहा- “वह एक नायक थे, एक नेक इंसान थे। पाकिस्तान हमेशा उनका ऋणी रहेगा। अगर रहमान और उजैर बलोच न होते, तो पाकिस्तान की हालत आज बांग्लादेश जैसी होती, या उससे भी बदतर।”

धुरंधर के बारे में

धुरंधर की बात करें तो आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह ने एक भारतीय जासूस का किरदार निभाया है, जो 2000 के दशक में ल्यारी में रहमान डकैत के गिरोह का हिस्सा बना था। फिल्म में रणवीर के साथ सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, और राकेश बेदी भी अहम भूमिकाओं में हैं।

ये भी पढ़ेंः सलमान खान की हीरोइन बन किया डेब्यू, 16 की उम्र में बनी बॉलीवुड स्टार, अब एक्टिंग छोड़ कर रहीं ये काम

फिल्ममेकर ने अपने दर्दनाक बचपन पर बनाई फिल्म, बेटी ने निभाया मां का रोल, इस एक्टर ने जीता पहला नेशनल अवॉर्ड





Source link

4160370cookie-check‘धुरंधर’ का मुरीद हुआ असली रहमान डकैत का दोस्त, रणवीर की फिल्म की तारीफ में बोला- ‘जो पाकिस्तान नहीं कर पाया…’
Artical

Comments are closed.

Shia Muslims protest in Kashmir over deadly blast at Islamabad mosque | India News     |     Bihar News :कलयुगी पुत्र ने पिता की पीट-पीटकर ले ली जान, आरोपी को पुलिस ने दबोचा – Bihar News : Son Beats Father To Death Murder Case Son Killed Father Patna Bihar Police     |     Up News Today Live:उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार – Up Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today In Hindi 8 February 2026     |     Motorcycle And An Audi Car Collided Violently. Three Riders Died On The Spot. – Madhya Pradesh News     |     Kota Building Collapse:किसी का हाथ तो किसी का दिखा पैर, मलबे के नीचे से आई चीखने की आवाज; देखें सात तस्वीरें – Several People Were Trapped After A Three-story Building Collapsed In Kota See Seven Photos Of The Incident     |     Shimla:वेलेंटाइन डे से पहले बढ़ी फूलों की मांग, शिमला के बाजारों में तैयारियां शुरू, देखें रिपोर्ट – Demand For Flowers Increases Ahead Of Valentine’s Day; Preparations Begin In Shimla Markets.     |     T20 WC 2026 Points Table: टीम इंडिया टेबल टॉपर, पाकिस्तान को पहले ही दिन पछाड़ा     |     शुरू हुई धनुष और श्रीलीला की फिल्म की शूटिंग, सेट से सामने आई तस्वीरें, साई पल्लवि भी आईं नजर     |     क्या आगे बढ़ेगी पश्चिम बंगाल SIR प्रक्रिया की डेडलाइन? CEO ने चुनाव आयोग से मांगी एक हफ्ते की मोहलत     |     Three-storeyed building collapses in Rajasthan’s Kota; several feared trapped | India News     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088