हेडलाइंस
महाशिवरात्रि:बरेली में आज रात नौ बजे से भारी वाहनों की नो एंट्री, रोडवेज बसें भी डायवर्ट; एडवाइजरी जारी - Traffic Diversion In Bareilly On Mahashivratri Ias Transfer:रातोंरात 11 आईएएस बदले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा - Mp Government Transfers 11 Ias Officers List Major Changes In Health And Forest Departments Drinking Water Crisis In Balotra: Elderly Man Climbs On Tank, Stirs Up, Agitation Ends After Written Assurance - Balotra News IND vs PAK मैच से एक दिन पहले होगा अभिषेक शर्मा का फिटनेस टेस्ट, माता-पिता पहुंचे कोलंबो The 50: अरबाज पटेल-प्रिंस नरूला के बीच हुई हाथापाई, भड़के होस्ट 'लायन', कंटेस्टेंट को लगाई फटकार भगवान शिव के 108 नाम और उनका अर्थ क्या है, रख सकते हैं अपने बच्चों के नाम मध्य प्रदेश में बिना परमिट दौड़ रही बसों पर बड़ा एक्शन, 16 फरवरी से शुरू होगा प्रदेशव्यापी जांच अभियान हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारतीय पासपोर्ट की लंबी छलांग, फिर भी वीजा-फ्री एंट्री देने वाले देश हुए कम February 4 talks constructive: Ladakh chief secretary | India News Bihar News: 256 साल का पूर्णिया! स्थापना दिवस पर उत्सव में डूबेगा जिला, मैराथन से होगी शुरुआत

नगर निगम बैठक में 52 प्रस्ताव पास; 78 अवैध कॉलोनियों को नियमित करने की तैयारी

यमुनानगर: यमुनानगर नगर निगम की बैठक में उपस्थित मेयर, विधायक ओर अन्य।हरियाणा के यमुनानगर में नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में डेढ़ करोड़ की लागत से विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसमें 50 लाख विधायक, 50 लाख मेयर और 50 लाख रुपए संबंधित पार्षद के माध्यम से वार्ड के विकास पर लगाए जाएंगे। इसको लेकर बुधवार को मेयर मदन चौहान की अध्यक्षता में हुई नगर निगम हाउस की साधारण बैठक में प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में कुल 52 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए।विधायक भी पहुंचे बैठक मेंबैठक में प्रसार के माध्यम से पास किए गए छह प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई। जिसमें निगम प्रशासन की स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए तहसीलदार समेत 82 पद सृजित किए जाएंगे। बैठक में करोड़ों रुपए के प्रस्तावों को मंजूरी मिलने से शहर के विकास को गति मिलेगी। बैठक में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा मुख्य रूप से पहुंचे। उन्होंने व मेयर मदन चौहान ने निगम व विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों और पार्षदों के साथ शहर की सफाई, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज, बिजली, पेंशन व सड़कों संबंधित समस्याओं पर चर्चा की।यमुनानगर नगर निगम की बैठक में उपस्थित पार्षद।बैठक में निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने संबंधित अधिकारियों ने इन समस्याओं को जल्द से जल्द समाधान करने व बैठक में पास हुए प्रस्तावों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण शर्मा, डिप्टी मेयर रानी कालड़ा, अतिरिक्त निगमायुक्त धीरज कुमार, उप निगम आयुक्त ‌अशोक कुमार, एसई हेमंत कुमार, एडीए मेनपाल समेत सभी अधिकारी व पार्षद मौजूद रहे।कब्जाधारकों के साथ नपेंगे अधिकारीबैठक में अवैध कब्जा करने वालों पर कार्रवाई करने का मुद्दा छाया। मेयर चौहान ने कहा कि अवैध कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं होगी। जो अवैध कब्जा करेगा, उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। मेयर चौहान ने बताया कि साल 2013 में ससौली में एक जोहड़ की जमीन पर कब्जा कर एक पूर्व पार्षद ने अधिकारियों के साथ मिलकर रजिस्ट्री तैयार करवा ली। यह गंभीर अपराध है। इसमें शामिल चाहे वह तहसीलदार है या निगम में बैठने वाला कोई अधिकारी है। इस पर संज्ञान लेकर रजिस्ट्री को रद्द करवाया जाए और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए।मामले में संलिप्त अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की जाए। इसके अलावा मेयर चौहान ने बताया कि हाल ही में आयुक्त ने एक फाइल में गड़बड़ी पकड़ी। इस मामले में कंप्यूटर ऑपरेटर को हटा दिया गया। लेकिन इस चेन में जो भी अधिकारी है। उनके खिलाफ जो भी कार्रवाई बनती है। वह कराई जाए। ऐसे अधिकारियों को सस्पेंड किया जाए।78 अवैध कॉलोनियों को अधिकृत करने का प्रस्तावहाउस की बैठक में शहर की 78 काॅलाेनियों को अधिकृत (वैध) कराने के प्रस्ताव को भी अनुमति दी गई। 72 काॅलाेनियों को सरकार की तरफ से मदद के लिए मिल चुकी है। अब 78 काॅलाेनियों को वैध कराने का प्रस्ताव पास किया गया है। निगम एरिया में 150 कॉलोनियां ऐसी हैं। जिनको वैध किया जा सकता है। मेयर मदन चौहान ने कहा कि इन काॅलाेनियों में फिलहाल मूलभूत सुविधाओं की कमी है। कॉलोनी वैध होने से इनका विकास कराया जाएगा। दो साल पहले वैध हुई 69 कॉलोनियों में गलियां, अंडरग्राउंड नालियां व अन्य विकास कार्य शुरू करवा दिए गए है। जल्द इनका विकास होगा।नगर निगम बैठक में बोलती पार्षद।इन मुख्य प्रस्तावों को मिली हाउस में मंजूरीजगाधरी के गुलाब नगर में 19.85 करोड़ रुपए व गधौली में 19.65 करोड़ की लागत से ऑटो मार्केट बनाई जाएगी।बुड़िया चौक से बलदेव ढाबा तक 114.35 लाख की लागत से सड़क का निर्माण किया जाएगा।114 लाख की लागत से मधु चौक से कन्हैया साहिब चौक तक व हुड्डा जिमखाना क्लब रोड पर डेकोरेटिव लाइट लगाई जाएगी।160 लाख से रेलवे रोड पर अग्रसेन चौक से शहीद भगत सिंह चौक तक व जगाधरी वर्कशॉप रोड पर शहीद भगत सिंह चौक से कमानी चौक तक डेकोरेटिव लाइट लगाई जाएगी।पश्चिमी यमुना नहर के हमीदा हैड के किनारे गंदगी साफ कर वहां पार्क बनवाया जाएगा।वार्ड 1 की लेबर कॉलोनी पार्क का सौंदर्यीकरण कर इसका नाम बदलकर रामराज्य पार्क किया जाएगा।सफाई कार्य को लेकर हर माह संबंधित सफाई निरीक्षक व ठेकेदार को पार्षद से एनओसी लेना अनिवार्य किया गया।शहर में हो रही आपराधिक घटनाओं के मद्देनजर वार्ड नंबर एक में मुख्य प्वाइंट्स पर सीसीटीवी कैमरे लगाने बारे।वार्ड नंबर एक के सामुदायिक केंद्रों की रिपेअर व अधूरे निर्माण पूरे करने कराए जाएंगे।वार्ड 3 में गुरु गोविंद सिंह जी के नाम से जगाधरी पांवटा मार्ग पर मानकपुर में बनाए जाने वाले स्वागत द्वार का जल्द टेंडर लगाया जाएगा।वार्ड चार की प्रतापगढ़ कॉलोनी में सड़क निर्माण, सीवर व पीने की पाइप लाइन व ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण कराया जाएगा।वार्ड 6 के दर्शन नगर में पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण किया जाएगा।वार्ड 7 के सेक्टर 17 के कम्युनिटी सेंटर हॉल जल्द बनाया जाएगा और कम्यूनिटी सेंटर की दशा सुधारी जाएगी।वार्ड 9 के न्यू करतारपुरा की विभिन्न गलियों में सीवरेज की लाइन और पानी की पाइप लाइन बदली जाएगी। इसके बाद सड़क का निर्माण किया जाएगा।वार्ड 10 की यमुना विहार कॉलोनी में निगम की खाली पड़ी जगह में पार्क का निर्माण कराया जाएगा।वार्ड 11 के मुंडा माजरा से लेकर चिट्टा मंदिर (बच्चा जीवी) तक नाले का निर्माण किया जाएगा।वार्ड 12 के गांव पांसरा में पूर्वी कम्युनिटी सेंटर व पश्चिमी कम्युनिटी सेंटर का नाम शहीद उधम सिंह व महर्षि कश्यप के नाम पर रखा जाए।वार्ड 12 के गांव पांसरा में आईपीएस बनाया जाएगा।वार्ड 13 में शहीद रॉकी पार्क का विकास व पार्क के नाम का बोर्ड लगाया जाएगा।

700440cookie-checkनगर निगम बैठक में 52 प्रस्ताव पास; 78 अवैध कॉलोनियों को नियमित करने की तैयारी
Artical

Comments are closed.

महाशिवरात्रि:बरेली में आज रात नौ बजे से भारी वाहनों की नो एंट्री, रोडवेज बसें भी डायवर्ट; एडवाइजरी जारी – Traffic Diversion In Bareilly On Mahashivratri     |     Ias Transfer:रातोंरात 11 आईएएस बदले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा – Mp Government Transfers 11 Ias Officers List Major Changes In Health And Forest Departments     |     Drinking Water Crisis In Balotra: Elderly Man Climbs On Tank, Stirs Up, Agitation Ends After Written Assurance – Balotra News     |     IND vs PAK मैच से एक दिन पहले होगा अभिषेक शर्मा का फिटनेस टेस्ट, माता-पिता पहुंचे कोलंबो     |     The 50: अरबाज पटेल-प्रिंस नरूला के बीच हुई हाथापाई, भड़के होस्ट ‘लायन’, कंटेस्टेंट को लगाई फटकार     |     भगवान शिव के 108 नाम और उनका अर्थ क्या है, रख सकते हैं अपने बच्चों के नाम     |     मध्य प्रदेश में बिना परमिट दौड़ रही बसों पर बड़ा एक्शन, 16 फरवरी से शुरू होगा प्रदेशव्यापी जांच अभियान     |     हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारतीय पासपोर्ट की लंबी छलांग, फिर भी वीजा-फ्री एंट्री देने वाले देश हुए कम     |     February 4 talks constructive: Ladakh chief secretary | India News     |     Bihar News: 256 साल का पूर्णिया! स्थापना दिवस पर उत्सव में डूबेगा जिला, मैराथन से होगी शुरुआत     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088