भरतपुर: जंगल से गाय लेकर जा रहे गोतस्कर पुलिस देखकर भागे पुलिस ने पीछा कर एक गोतस्कर को पकड़ा।भरतपुर की नगर थाना पुलिस ने 14 गोवंश को मुक्त करवाकर एक गोतस्कर को गिरफ्तार किया है। तीन गोतस्कर जंगलों से गायों को गोकशी के लिए लेकर जा रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो गोतस्कर गायों को छोड़कर भाग गए, लेकिन पुलिस ने एक गोतस्कर का पीछा कर उसे पकड़ लिया।पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि कुछ गोतस्कर दुंदवाल गांव के जंगलों से गायों को पैदल हांक कर हरियाणा बॉर्डर की तरफ जा रहे हैं। गोतस्कर हरियाणा में गोवंश की गोकशी करेंगे। सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां तीन गोतस्कर गायों को पैदल लेकर जा रहे थे। जैसे ही गोतस्करों ने पुलिस को देखा तो वह गायों को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने जंगल में गोतस्करों का पीछा किया। काफी पीछा करने के बाद पुलिस ने एक गोतस्कर को पकड़ लिया। वहीं दो गोतस्कर फरार हो गए।पुलिस ने सभी गोवंश को कब्जे में लेकर गोशाला छुड़वाया, फिलहाल पुलिस बाकी के दो गोतस्करों की तलाश कर रही है। गिरफ्तार हुए गोतस्कर का नाम हुस्सा है जो दुंदवाल नगर का रहने वाला है।


Comments are closed.