हेडलाइंस
PhonePe, Google Pay, Paytm और BHIM में आया बड़ा अपडेट, बिना पिन के ही कर पाएंगे UPI पेमेंट सीएम रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन, निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश कमर्शियल LPG सिलेंडरों की डिलीवरी शुरू, 13 मार्च को बुक हुए 88.8 लाख घरेलू गैस सिलेंडर Punjab:मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना ने बचाई महिला की जान, दिल की बीमारी में मिला निशुल्क इलाज - Mann Govet Chief Minister Health Scheme Saved The Life Of A Woman सलमान अली आगा को अब ICC से लगी कड़ी फटकार, बचकानी हरकत के बाद मिली बड़ी सजा Son-in-law Beats Up In-laws In Patna Bihta, Domestic Violence, Bihar Police Investigation - Bihar News - Bihar News:पति ने ससुराल वालों को बेरहमी से पीटा, सास ने कहा Lpg Crisis:बरेली में रसोई गैस की किल्लत के बीच डीलरों ने किया 'खेल', घर के बजाय कहीं और पहुंच रहे सिलिंडर - Dealers Did Scam In Gas Refilling Amidst The Shortage Of Lpg Cylinders In Bareilly Almora News:कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, हादसे में पीएनबी के कैशियर की मौके पर ही मौत - Pnb Cashier Dies On The Spot After Car Plunges Into Gorge Almora Uttarakhand News 'Openly protecting rapists': PM Modi slams TMC over RG Kar and Sandeshkhali cases | India News नदी संरक्षण दिवस आज:आज अस्तित्व के लिए तरस रहीं जीवनदायिनी नदियां, अंधाधुंध शहरीकरण ने छीना इंदौर का जल वैभ - River Conservation Day: Lifeline Rivers Struggle For Survival As Urbanization Drains Indor...

नतीजों के बाद Zomato के शेयर में 19 फीसदी का उछाल, मौजूदा लेवल से दे सकता है 100 फीसदी का रिटर्न!

Zomato Share Price Update: मंगलवार को जोमैटो का शेयर 57.95 रुपये पर खुला और देखते ही देखते 19 फीसदी के उछाल के साथ शेयर 67.60 रुपये पर जा पहुंचा.

Zomato Share Price: लंबी मायूसी के बाद ऑनलाइन फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो के शेयरधारकों के चेहरे में मुस्कान लौटी. जोमैटो के शेयर में जबरदस्त खरीदारी के चलते शेयर 19 फीसदी के उछाल के साथ 67.60 रुपये पर जा पहुंचा. जोमैटो के शेयर में ये तेजी कंपनी द्वारा 2021-22 के चौथी तिमाही नतीजे घोषित करने के बाद आया है.

जोमैटो के शेयर में तेजीमंगलवार को जोमैटो का शेयर 57.95 रुपये पर खुला और देखते ही देखते 19 फीसदी के उछाल के साथ शेयर 67.60 रुपये पर जा पहुंचा. स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग के बाद से एक दिन में शेयर में ये सबसे बड़ी उछाल है. इस तेजी के चलते जोमैटो का मार्केट कैप 50,000 करोड़ रुपये के पार जा पहुंचा है. फिलहाल शेयर 12 फीसदी की तेजी के साथ 63 रुपये पर ट्रेड कर रहा है.

ब्रोकरेज हाउसेज है बुलिश जोमैटो के नतीजों के बाद ब्रोकरेज हाउसेज ने निवेशकों को शेयर खरीदने की सलाह दी है. ब्रोकरेज हाउसेज का मानना है कि शेयर 100 फीसदी तक का रिटर्न दे सकता है. मार्गन ने 130 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है जो मौजूदा लेवल से डबल है. मार्गन स्टैनले ने 135 रुपये प्रति शेयर तक जोमैटो के शेयर के जाने का लक्ष्य रखा है. CITI ने 80 रुपये का टारगेट दिया है

लगातार आ रही गिरावटबहरहाल जोमैटो का शेयर अपने इश्यू प्राइस 76 रुपये से नीचे ही ट्रेड कर रहा है. पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर में 21.95 रुपये यानी 27.87 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. वहीं, पिछले 6 महीने में कंपनी का शेयर 63.47 फीसदी यानी 98.70 रुपये फिसला है. 10 मई 2022 को जोमैटो के शेयर ने 50.05 रुपये तक नीचे जा लुढ़का था. जोमैटो का शेयर अपने उच्चतम स्तर 169 रुपये से अभी भी 62 फीसदी से ज्यादा फिसल चुका है. यानि अपने उच्चतम स्तर से जोमैटो का मार्केट कैपिटलाईजेशन 83,000 करोड़ रुपये के करीब कम हो चुका है.

कंपनी ने घोषित किए नतीजेसोमवार को कंपनी ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए थे. वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में जोमैटो का 359.7 करोड़ रुपये का अपने ऑपरेशन में घाटा हुआ है जो बीते वर्ष की इसी तिमाही के मुकाबले बहुत ज्यादा है.    वित्त वर्ष 2020-21 की अंतिम तिमाही में कंपनी को 134.2 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. हालांकि कंपनी की कंसॉलिडेट ऑपरेटिंग कॉस्ट  जनवरी-मार्च तिमाही में बढ़कर 1,211.8 करोड़ रुपये  रहा है जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 692.4 करोड़ रुपये रहा था.

2021 में आया था आईपीओगौरतलब है कि 2021 में जोमैटो ने आईपीओ के जरिए बाजार से 9,375 करोड़ रुपये 76 रुपये प्रति शेयर जुटाये थे. जोमैटो की स्टॉक एक्सचेंज पर 115 रुपये के भाव पर लिस्टिंग हुई थी. संस्थागत निवेशक लगातार जोमैटो के शेयर में बिकवाली कर रहे हैं. घरेलू म्यूचुअल फंड ने अपनी कंपनी हिस्सेदारी को 2.82 फीसदी से घटाकर 1.1 फीसदी कर दिया है. विदेशी पोर्टफेलियो इवेंस्टर्स ने भी जोमैटो में अपनी हिस्सेदारी घटाई है जिसके चलते शेयर दवाब में है.

527410cookie-checkनतीजों के बाद Zomato के शेयर में 19 फीसदी का उछाल, मौजूदा लेवल से दे सकता है 100 फीसदी का रिटर्न!
Artical

Comments are closed.

PhonePe, Google Pay, Paytm और BHIM में आया बड़ा अपडेट, बिना पिन के ही कर पाएंगे UPI पेमेंट     |     सीएम रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन, निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     कमर्शियल LPG सिलेंडरों की डिलीवरी शुरू, 13 मार्च को बुक हुए 88.8 लाख घरेलू गैस सिलेंडर     |     Punjab:मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना ने बचाई महिला की जान, दिल की बीमारी में मिला निशुल्क इलाज – Mann Govet Chief Minister Health Scheme Saved The Life Of A Woman     |     सलमान अली आगा को अब ICC से लगी कड़ी फटकार, बचकानी हरकत के बाद मिली बड़ी सजा     |     Son-in-law Beats Up In-laws In Patna Bihta, Domestic Violence, Bihar Police Investigation – Bihar News – Bihar News:पति ने ससुराल वालों को बेरहमी से पीटा, सास ने कहा     |     Lpg Crisis:बरेली में रसोई गैस की किल्लत के बीच डीलरों ने किया ‘खेल’, घर के बजाय कहीं और पहुंच रहे सिलिंडर – Dealers Did Scam In Gas Refilling Amidst The Shortage Of Lpg Cylinders In Bareilly     |     Almora News:कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, हादसे में पीएनबी के कैशियर की मौके पर ही मौत – Pnb Cashier Dies On The Spot After Car Plunges Into Gorge Almora Uttarakhand News     |     ‘Openly protecting rapists’: PM Modi slams TMC over RG Kar and Sandeshkhali cases | India News     |     नदी संरक्षण दिवस आज:आज अस्तित्व के लिए तरस रहीं जीवनदायिनी नदियां, अंधाधुंध शहरीकरण ने छीना इंदौर का जल वैभ – River Conservation Day: Lifeline Rivers Struggle For Survival As Urbanization Drains Indore’s Water Heritage     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088