हरियाणा में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद आए एग्जिट पोल के परिणाम चर्चा में हैं। वहीं प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ा दावा कर दिया है। नायब सैनी ने पंचकूला में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दावा करते हुए कहा कि हरियाणा में भाजपा की सरकार ही बनेगी। सैनी ने कहा कि हमें (भाजपा) को पूर्ण बहुमत मिल रहा है। वहीं, उन्होंने यह भी कहा है कि अगर भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिला तो भी पार्टी के पास कई विकल्प हैं।


Comments are closed.