छतरपुर: बिजली सप्लाई के संयंत्र मैं भयानक हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता नागरिकों का मानना है कि यहां कभी भी बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है। नज़ारा सागर रोड स्थित वार्ड नंबर 35 बगौता रास्ते का है जहां पर नाले में बिजली सप्लाई के लिए ट्रांसफार्मर लगाया गया है। यह नाला शहर के लोकनाथ पुरम चौबे कॉलोनी आदि का पानी लेकर शहर के बाहर निकालता है पूर्व में यह एक जलस्रोत था जो तालाब के ओवरफ्लो के कारण पानी निकाला करता था।नाले में गाड़ा ट्रांसफार्मरग्रामीण बताते हैं कि यह नाला करीब 80 फीट चौड़ा था जहां अतिक्रमण के चलते अब एक नाले में तब्दील हो गया बिजली विभाग को जमीन नहीं मिली तो बिजली ट्रांसफार्मर बीच नाले में ही गाड़ दिया। जिम्मेदारों ने अपने कार्य के प्रति गंभीरता नहीं दर्शाई और इतिश्री कर दी जिस कारण बारिश के दिनों में कभी भी कोई भयानक हादसा हो सकता है।


Comments are closed.