हेडलाइंस
Jacob Bethell: कौन है ये 22 साल का तूफानी बल्लेबाज जैकब बेथेल? IPL 2026 में चैंपियन टीम का है हिस्सा, मिलेंगे इतने करोड़ जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी ये आदर्श परिवार की कहानी, फिल्म चिरइया की रिलीज डेट घोषित, दिव्या दत्ता का दमदार रोल आंध्र प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया हुआ बैन नींबू अंदर से सूखा तो नहीं है, जूसी नींबू खरीदना चाहते हैं तो किन बातों पर गौर करें, काम आएंगे सिंपल टिप्स वकीलों से किए वादे पूरे करे आम आदमी सरकार: एडवोकेट रंजीत कुमार 8 वर्षीय बालक के अपहरण के बाद गांव में भारी हंगामा, सड़क जाम कर ग्रामीणों का प्रदर्शन, आरोपी पुलिस हिरासत में Airbnb Highlights How Indian Women Shaped Travel Trends in 2025 Signify Introduces Philips UltraShine Range with an Industry Leading Efficiency of 150 Lumens Per Watt Why MRG Group is Doubling Down on High-End Living Along Dwarka Expressway Bihar News Vaishali Conspiracy To Eliminate Entire Family Jdu Block President Vaishali News Bihar Police - Bihar News

नाश्ते में कुछ मीठा खाने की मन है तो बना लें सूजी का हलवा, खाते ही होगी जन्नत का अहसास, फटाफट नोट कर लें रेसिपी


सूजी हलवा रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
सूजी हलवा रेसिपी

अगर आप मीठा खाने की शौकीन हैं तो सूजी का हलवा आपको जरूर पसंद होगा। एक वक्त था जब गांव देहात या छोटे शहरों में किसी रिश्तेदार के आने पर सूजी का हलवा और बेसन के पकौड़े नाश्ते में बनाए जाते थे। अगर कभी मीठा खाने का जी करता था तो हलवा लोगों को पहली पसंद हुआ करता था। सूजी का हलवा खाने में बहुत टेस्टी लगता है और इसे बनाने में समय बहुत कम लगता है। लेकिन अब ज्यादातर शहरों में नवरात्रि में या किसी पूजा के दिन ही सूजी का हलवा बनाया जाता है। ऐसे में अगर आपका किसी दिन कुछ मीठा खाने की मन करे तो सूजी का हलवा बना सकते हैं। हम आपको सूजी का हलवा बनाने की एक बहुत ही आसान रेसिपी बता रहे हैं। इस तरह हलवा बनाएंगे तो बहुत मुलायम और टेस्टी बनेगा। बिना देरी किए फटाफट नोट कर लें सूजी के हलवा की रेसिपी।

मुलायम सूजी का हलवा बनाने की रेसिपी

पहला स्टेप- सूजी का हलवा बनाने के लिए 250 ग्राम सूजी ले लें। अब सूजी को एक बार चेक कर लें कि कोई कीड़ा तो नहीं है। सूजी को छान लें और बराबर मात्रा में चीनी निकाल लें। आप सूजी को किसी कटोरी या कप से भी नाप सकते हैं। दोनों की मात्रा बराबर होनी चाहिए।

दूसरा स्टेप- सूजी का हलवा देसी घी में अच्छा बनता है और इसकी खुशबू और स्वाद दूर तक महकने लगता है। हलवा बनाने के लिए करीब 200 ग्राम देसी घी लें। आप घी की मात्रा अपने हिसाब से कम ज्यादा भी कर सकते हैं।  अब कड़ाही में सूजी डालकर हल्की आंच पर चलते हुए 8-10 मिनट के लिए भून लें। अब सूजी में आधे से ज्यादा घी डालें और 2-3 मिनट के लिए और भून लें। सूजी का रंग हल्का सुनहरा हो जाना चाहिए। 

तीसरा स्टेप- दूसरी ओर गैस पर एक पैन में चीनी और सूजी का तीन गुना पानी रख दें और चाशनी बना लें। चीनी के पानी में घुलने तक ही पकाना है और इसी वक्त पिसी हुई इलाइची का पाउडर डाल दें। तैयार की गई चाशनी को भुनी हुई सूजी में आधा डाल दें और सूजी को मिक्स करते हुए चलाएं।

चौथा स्टेप-बची हुई चाशनी को भी सूजी में मिला दें और गैस की फ्लेम कम कर दें। अब सूजी को फूलने तक आपको बीच-बीच में चलाते हुए हलवा को पकाना है। जब हलवा गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें। आप हलवा को अपने हिसाब से गाढ़ा या पतला रख सकते हैं।

पांचवां स्टेप- अगर आपको केसर पसंद है तो चाशनी बनाते वक्त थोड़ी भीगी हुई केसर डाल दें। लो जी बनकर तैयार हो गया है एकदम टेस्टी सूजी का हलवा, इसे आप पसंदीदा मेवा डालकर सर्व कर सकते हैं। बच्चों को ये हलवा सबसे ज्यादा पसंद आएगा।

 

Latest Lifestyle News





Source link

4438830cookie-checkनाश्ते में कुछ मीठा खाने की मन है तो बना लें सूजी का हलवा, खाते ही होगी जन्नत का अहसास, फटाफट नोट कर लें रेसिपी
Artical

Comments are closed.

Jacob Bethell: कौन है ये 22 साल का तूफानी बल्लेबाज जैकब बेथेल? IPL 2026 में चैंपियन टीम का है हिस्सा, मिलेंगे इतने करोड़     |     जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी ये आदर्श परिवार की कहानी, फिल्म चिरइया की रिलीज डेट घोषित, दिव्या दत्ता का दमदार रोल     |     आंध्र प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया हुआ बैन     |     नींबू अंदर से सूखा तो नहीं है, जूसी नींबू खरीदना चाहते हैं तो किन बातों पर गौर करें, काम आएंगे सिंपल टिप्स     |     वकीलों से किए वादे पूरे करे आम आदमी सरकार: एडवोकेट रंजीत कुमार     |     8 वर्षीय बालक के अपहरण के बाद गांव में भारी हंगामा, सड़क जाम कर ग्रामीणों का प्रदर्शन, आरोपी पुलिस हिरासत में     |     Airbnb Highlights How Indian Women Shaped Travel Trends in 2025     |     Signify Introduces Philips UltraShine Range with an Industry Leading Efficiency of 150 Lumens Per Watt     |     Why MRG Group is Doubling Down on High-End Living Along Dwarka Expressway     |     Bihar News Vaishali Conspiracy To Eliminate Entire Family Jdu Block President Vaishali News Bihar Police – Bihar News     |     West Asia Crisis:हिमाचल के युवा बोले- शारजाह और जेद्दा में हालात सामान्य, व्हाट्सएप काॅल पर दिखाया माहौल – West Asia Crisis: Himachal Youth Say Situation Is Normal In Sharjah And Jeddah, Show Situation On Whatsapp Cal     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088