50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar Police : Engineering Student Commits Suicide Case Students Create Ruckus Shivhar Bihar News - Amar Ujala Hindi News Live Kanpur: Son Also Died Due To The Shock Of Father's Death - Amar Ujala Hindi News Live Congress Called Three Years Of Dhami Government Disappointing Congress Press Conference Dehradun Harish Rawat - Amar Ujala Hindi News Live Khargone: नर्मदा किनारे की शासकीय जमीनों पर JCB से हो रहा कब्जा, फसल बोकर करवा रहे तहसील से दंड Sirohi News: दो अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार दंपति को मारा चाकू, हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर Shimla News 84-year-old Woman Gets Bail After 4 Months In Chitta Case - Amar Ujala Hindi News Live KKR vs RCB: विराट कोहली से मिलने के लिए मैदान के अंदर पहुंचा फैन, जाकर लेट गया उनके आगे, देखें VIDEO 'I had a dream': Education a casualty as camp kids stare at uncertainty | India News Bihar News : Rjd Welcome Cm Nitish Kumar Iftar Party Boycott By Muslim Organizations Bihar - Amar Ujala Hindi News Live Kanpur : अप्रैल के पहले सप्ताह से सेंट्रल से दौड़ने लगेगी मेट्रो, CM करेंगे निरीक्षण, मिनट टू मिनट प्रोग्राम

नासा ने अपना कैपस्टोन अंतरिक्ष यान लांच किया, छह महीने तक ये चंद्रमा के चारों ओर परिक्रमा करेगा

वॉशिंगटन । अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने अपना कैपस्टोन अंतरिक्ष यान लांच किया। इसके साथ आर्टेमिस अंतरिक्ष कार्यक्रम का शुरुआती चरण शुरू हो गया है। माइक्रोवेव ओवन के आकार का ये स्पेसक्राफ्ट 25 किग्रा का है। न्यूजीलैंड के माहिया प्रायद्वीप से स्थानीय समय के मुताबिक 10.55 बजे इस लांच किया गया। छह महीने तक ये चंद्रमा के चारों ओर परिक्रमा करेगा और नासा के लूनर गेटवे के इस्तेमाल से पहले कक्षा की स्थिरता का परीक्षण करेगा। लूनर गेटवे को 2024 में लॉन्च किया जाएगा। 50 वर्षों में पहली बार चंद्रमा पर इंसानों को लैंड कराने के लिए ये स्टेजिंग एरिया के रूप में काम करेगा। लूनर गेटवे चांद के चारों ओर घूमने वाला स्पेस स्टेशन होगा। ठीक उसी तरह जैसे पृथ्वी के चारों ओर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन होता है। इसी तरह का गेटवे संभावित मंगल ग्रह के मिशन के लिए जंपिंग-ऑफ पॉइंट के रूप में काम करेगा।  कैपस्टोन अंतरिक्ष यान को 2021 में लांच किया जाना था। अमेरिकी कंपनी रॉकेट लैब के इलेक्ट्रॉन बूस्टर रॉकेट से इसे लांच किया गया है।
नासा में लांच सेवाओं के निदेशक ब्रैडली स्मिथ ने इस लांच को शानदार बताया। उन्होंने कहा, हमें इस बनाने में आठ साल लगे हैं और आज हम लॉन्चिंग के दिन पर पहुंच गए हैं। हमारी अविश्वसनीय टीम ने कैपस्टोन को चांद की कक्षा के लिए भेज दिया है।’ कैपस्टोन चांद का हालो आकार में चक्कर लगाएगा। यानी ये चांद को केंद्र मान कर पूरी तरह गोल नहीं घूमेगा। चक्कर लगाने के दौरान चांद से इसकी दूरी बदलती रहेगी। ये चांद के सबसे नजदीक 1600 किमी और सबसे दूर 70,000 किमी तक चक्कर लगाएगा। चांद का एक चक्कर ये सात दिन में लगाएगा। जिस आकार में ये स्पेस क्राफ्ट चक्कर लगाएगा वैसा कभी भी अंतरिक्ष में किसी स्पेसक्राफ्ट ने नहीं लगाया है। चक्कर लगाने का ये रास्ता चांद और पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के बैलेंस प्वाइंट पर होगा, इससे कम ऊर्जा खर्च होगी। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बैलेंस प्वाइंट के चलते कैपस्टोन दोनों के बीच में फंसा रहेगा और किसी एक के गुरुत्वाकर्षण से प्रभावित नहीं होगा। कैपस्टोन छह महीने इस तरह चक्कर लगाएगा ताकि लूनर गेटवे को गुरुत्वाकर्षण में फंसने से बचाया जाए। बाद में नासा इस जानबूझ कर चांद की सतह पर क्रैश करा देगी।

635750cookie-checkनासा ने अपना कैपस्टोन अंतरिक्ष यान लांच किया, छह महीने तक ये चंद्रमा के चारों ओर परिक्रमा करेगा
Artical

Comments are closed.

Bihar Police : Engineering Student Commits Suicide Case Students Create Ruckus Shivhar Bihar News – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur: Son Also Died Due To The Shock Of Father’s Death – Amar Ujala Hindi News Live     |     Congress Called Three Years Of Dhami Government Disappointing Congress Press Conference Dehradun Harish Rawat – Amar Ujala Hindi News Live     |     Khargone: नर्मदा किनारे की शासकीय जमीनों पर JCB से हो रहा कब्जा, फसल बोकर करवा रहे तहसील से दंड     |     Sirohi News: दो अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार दंपति को मारा चाकू, हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर     |     Shimla News 84-year-old Woman Gets Bail After 4 Months In Chitta Case – Amar Ujala Hindi News Live     |     KKR vs RCB: विराट कोहली से मिलने के लिए मैदान के अंदर पहुंचा फैन, जाकर लेट गया उनके आगे, देखें VIDEO     |     ‘I had a dream’: Education a casualty as camp kids stare at uncertainty | India News     |     Bihar News : Rjd Welcome Cm Nitish Kumar Iftar Party Boycott By Muslim Organizations Bihar – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur : अप्रैल के पहले सप्ताह से सेंट्रल से दौड़ने लगेगी मेट्रो, CM करेंगे निरीक्षण, मिनट टू मिनट प्रोग्राम     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088