निगम घेराव की तैयारी: राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय प्रदर्शन में होंगी शामिल, आंदोलन की रणनीति बनाने हुई मीटिंग
भिलाई। दुर्ग-भिलाई की राजनीति में उथल-पुथल है. राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय खुद मोर्चा संभाल रही हैं. शहर सरकार और प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ यह मोर्चा है.
नगर निगम में विगत 30 माह के कांग्रेसी शासनकाल में शहर की बेहद खराब हालत और दुर्दशा को लेकर भाजपा 1जून को बुधवार को एक बड़ा आंदोलन करेंगी.
इस बड़े प्रदर्शन की तैयारी को लेकर आज भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री और राज्य सभा सांसद सरोज पांडेय की उपस्थिति में भाजपा कार्यालय में शहर के सभी चारों मंडलों के अध्यक्ष महामंत्री व संगठन के प्रमुख नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई.
शहर के सभी वार्डों की साफ सफाई, पेयजल, खराब व्यवस्था, धूल धूसरित सड़कें, अव्यवस्थित बाजारें और जनता की मूलभूत समस्याओं को लेकर गम्भीरता से चर्चा की.
भाजपा की नैतिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए बुधवार को नगर निगम कार्यालय में जंगी प्रदर्शन का निर्णय लिया गया. दुर्ग निगम के इतिहास में यह पहला मौका है, जब सरोज पांडेय खुद प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाली हैं.
इस बैठक में प्रदेश भाजपा मंत्री उषा टावरी पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा जिला भाजपा उपाध्यक्ष संतोष सोनी, कांतिलाल जैन, कल्पना जोशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे.

Comments are closed.