हेडलाइंस
Haryana:फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर फायरिंग केस, बहादुरगढ़ Stf व मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किए चार आरोपी - Four Accused Arrested In Rohit Shetty House Firing Case Himachal News: स्मार्ट मीटर का शॉक, दो महीने से बंद खोखे का आया 82 हजार बिजली बिल; उपभोक्ता की उड़ी नींद IND vs PAK: टीम इंडिया से मिली हार तो पाकिस्तानी ड्रेसिंग रूम में छाया मातम, कोच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोल दी सारी पोल पट्टी मां के साथ नजर आ रही ये बच्ची अब बन चुकी है सुपरस्टार, पिता और बेटे दोनों की बनी हीरोइन, स्कूल के दोस्त से रचाई शादी स्टील, लोहा या एल्यूमिनियम, खाना पकाने के लिए कौन सी कड़ाही अच्छी होती है, जान लें फायदे और नुकसान सिर्फ 1 घंटे में पूरा होगा दिल्ली से मेरठ का सफर, पीएम मोदी 22 फरवरी को करेंगे नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन Bathinda:डेढ़ किलो चिट्टे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, फिरोजपुर जेल के साथ बताया लिंक - Accused Arrested With Chitta Bathinda Firozpur Jail 'Pick up the baton': Mani Shankar Aiyar's pitch for Pinarayi Vijayan sparks row; Congress draws line | India News प्रियांक खरगे ने फिर बोला RSS पर हमला, मनी लॉन्ड्रिंग के लगाए आरोप, गुरु दक्षिणा और विदेशी फंडिंग पर उठाए सवाल Bihar News Today Live:बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार - Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today In Hindi 16 February 2026

निर्जला एकादशी पर 1008 कलश में जल लेकर किया बाबा विश्वनाथ का अभिषेक; गूंजा हर-हर महादेव

वाराणसी: निर्जला एकादशी पर शिवभक्तों ने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया। इसके पहले भक्तों की टोली राजेंद्र प्रसाद घाट पर इकट्‌ठा हुई थी।निर्जला एकादशी पर वाराणसी में जगत के नाथ बाबा विश्वनाथ को 1008 कलश से जल अर्पित किया गया। श्री काशी मोक्षदायिनी सेवा समिति द्वारा यह परंपरा 24 वर्ष पहले वर्ष 1998 में शुरू की गई थी। इसी क्रम में शुक्रवार को काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ के भक्त उनके धाम के लिए राजेंद्र प्रसाद घाट से गंगाजल लेकर हर-हर महादेव का उद्घोष करते हुए निकले। बाबा विश्वनाथ के धाम पहुंच कर भक्तों ने उनका जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया। इस दौरान शिव भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था।तस्वीरों में देखें भोलेनाथ के भक्तों का उत्साह…श्री काशी मोक्षदायिनी सेवा समिति के संरक्षक निधिदेव अग्रवाल ने बताया कि जगद्गुरु शंकराचार्य की प्रेरणा से जल के प्रिय देवता भगवान शंकर को प्रसन्न करने के लिए राजेंद्र प्रसाद घाट से काशी विश्वनाथ मंदिर तक कलश यात्रा निकालने का यह 24वां वर्ष है।श्रीकाशी विश्वनाथ धाम स्थित बाबा के मंदिर के शिखर से लेकर चौखट तक का पूरा हिस्सा स्वर्णमयी हो गया है। बाबा के मंदिर के गर्भगृह और बाहर की दीवारों को स्वर्ण मंडित करने के लिए दक्षिण भारत के एक दानदाता ने 60 किलो सोना दान किया था।श्री काशी विश्वनाथ वार्षिक कलश यात्रा अब एक बड़े मेले का रूप ले चुकी है। अब तक भारत की सभी पवित्र नदियों, मॉरीशस के शिव सरोवर, नेपाल की बागमती नदी और चित्रकूट के पवित्र कूप के जल से बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया जा चुका है।श्री काशी मोक्षदायिनी सेवा समिति द्वारा आयोजित कलश यात्रा में शामिल होने वाले लोग बेहद ही शालीनता से बाबा धाम तक आते और जाते हैं। आयोजकों द्वारा सभी से अपील की जाती है कि वो यथासंभव सफेद कपड़े पहन कर ही कलश यात्रा में शामिल हों।कलश यात्रा में कई तरह की झांकियां भी शामिल रहती हैं। रास्ते में मिलने वाले लोग कलश यात्रा में शामिल लोगों को देख कर हर-हर महादेव का उद्घोष करते चलते हैं।कलश यात्रा के आयोजन में श्री काशी मोक्षदायिनी सेवा समिति के अध्यक्ष पवन चौधरी, संरक्षक निधिदेव अग्रवाल, सुप्रभातम् के संरक्षक उमाशंकर अग्रवाल, केशव जालान, मुकुंद लाल टंडन, गोपाल गोयल और सुब्रमण्यम् जी. की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

568200cookie-checkनिर्जला एकादशी पर 1008 कलश में जल लेकर किया बाबा विश्वनाथ का अभिषेक; गूंजा हर-हर महादेव
Artical

Comments are closed.

Haryana:फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर फायरिंग केस, बहादुरगढ़ Stf व मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किए चार आरोपी – Four Accused Arrested In Rohit Shetty House Firing Case     |     Himachal News: स्मार्ट मीटर का शॉक, दो महीने से बंद खोखे का आया 82 हजार बिजली बिल; उपभोक्ता की उड़ी नींद     |     IND vs PAK: टीम इंडिया से मिली हार तो पाकिस्तानी ड्रेसिंग रूम में छाया मातम, कोच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोल दी सारी पोल पट्टी     |     मां के साथ नजर आ रही ये बच्ची अब बन चुकी है सुपरस्टार, पिता और बेटे दोनों की बनी हीरोइन, स्कूल के दोस्त से रचाई शादी     |     स्टील, लोहा या एल्यूमिनियम, खाना पकाने के लिए कौन सी कड़ाही अच्छी होती है, जान लें फायदे और नुकसान     |     सिर्फ 1 घंटे में पूरा होगा दिल्ली से मेरठ का सफर, पीएम मोदी 22 फरवरी को करेंगे नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन     |     Bathinda:डेढ़ किलो चिट्टे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, फिरोजपुर जेल के साथ बताया लिंक – Accused Arrested With Chitta Bathinda Firozpur Jail     |     ‘Pick up the baton’: Mani Shankar Aiyar’s pitch for Pinarayi Vijayan sparks row; Congress draws line | India News     |     प्रियांक खरगे ने फिर बोला RSS पर हमला, मनी लॉन्ड्रिंग के लगाए आरोप, गुरु दक्षिणा और विदेशी फंडिंग पर उठाए सवाल     |     Bihar News Today Live:बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार – Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today In Hindi 16 February 2026     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088