हेडलाइंस
Mp Ias Transfers:वरिष्ठ सचिवों पर मुख्यमंत्री का भरोसा, प्रशासनिक कमी के बीच नई टीम को बड़ी जिम्मेदारी - Mp News: Chief Minister Places Trust In Senior Secretaries, Giving The New Team Significant Res... Maharashtra:पार्षदों से मिलने होटल पहुंचे शिंदे; कहा- महायुति से होगा Bmc का मेयर, शिवसेना यूबीटी को भी घेरा - Maharashtra Politics Shinde Reached Hotel Meet Corporators Says Bmc Mayor From Mahayuti A... Grand Hindu Conference Organized In Kelwara To Mark Completion Of 100 Years Of Rss - Baran News अभिषेक शर्मा की तरह अब नीतीश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ किया पर्ची सेलिब्रेशन, साथी खिलाड़ी भी रह गए हैरान, देखें VIDEO 'लोग बर्बाद करना चाहते हैं...', गोविंदा की पत्नी ने लगाए थे कई अफेयर के आरोप, अब स्टार ने दी सफाई, बोले- ये बड़े षड़यंत्र का हिस्सा iPhone Air पर अब तक का सबसे बड़ा ऑफर, 32 हजार रुपये सस्ता खरीदने का मौका Bank of Baroda में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹41,478 का फिक्स ब्याज, चेक करें कैलकुलेशन Punjab:रिटायर पुलिकर्मी ने किया सुसाइड, सिर के आर-पार हुई गोली; जानें वजह - Retired Policeman Commits Suicide In Punjab Gaza plan: Trump invites India to be part of Board of Peace; what is it | India News बेटे से आधी सैलेरी लेती थी मां ..तो बहू ने मारा! रिश्ते हुए तार-तार! Nawada की घटना

नुपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद विवादित टिप्पणी पर प्रज्ञा ठाकुर का समर्थन, देवी-देवताओं का अपमान होगा तो ‘सच’ बताया जाएगा

भोपाल: भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी को लेकर देश के कुछ हिस्सों में विरोध प्रदर्शनों के बीच पार्टी की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने नुपुर का समर्थन करते हुए कहा कि अगर कोई हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करता है, तो ऐसे लोगों को ‘सच’ बताया जाएगा। भोपाल की सांसद ठाकुर की टिप्पणी के बाद मध्य प्रदेश में विपक्षी दल कांग्रेस ने भाजपा से स्पष्टीकरण मांगा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नुपुर को विवादित टिप्पणी के कारण पार्टी से निलंबित कर चुकी है।

ठाकुर ने शुक्रवार को भोपाल में  कहा कि यह सत्य है कि वहां (ज्ञानवापी में) भगवान शिव का मंदिर था, है और रहेगा। इसे फव्वारा कहना गलत है। यह हमारे हिंदू देवी-देवता औैर सनातन धर्म पर कुठाराघात है, इसलिए हम असलियत बताएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी असलियत तुम बता दो हमें स्वीकार है, लेकिन तुम्हारी असलियत बता रहे हैं तो क्यों तकलीफ है? इसका मतलब है कि कहीं न कहीं इतिहास गंदा है। सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं।

नुपुर को विवादास्पद टिप्पणी के बाद फोन पर कथित रूप से धमकी मिलने के बारे में पूछे जाने पर ठाकुर ने कहा कि हमेशा विधर्मियों ने ऐसा किया है। कमलेश तिवारी (लखनऊ के एक हिंदू संगठन के नेता) ने कुछ कहा, तो उससे इनको (विधर्मियों को) पीड़ा हुई और वर्ष 2019 में उसका कत्ल कर दिया गया। ठाकुर ने कहा कि विधर्मी अपनी गंदी मानसिकता से हमारे देवी-देवताओं को बुरा-भला बोलते हैं। फिल्मों के जरिए हमारे देवी-देवताओं का अपमान करते हैं। हम चुप रहते हैं, हमें विरोध करना होगा। हम अपने देवी-देवताओं के अपमान को कैसे सहन कर सकते हैं?

भाजपा सांसद ने कहा कि जो इतिहास है वो सच है। एक लंबा कम्युनिस्ट इतिहास है….ये भारत हिंदुओं का है और यहां सनातन धर्म जिंदा रखना पड़ेगा। ये हमारी जिम्मेदारी है। ठाकुर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा ने कहा कि भाजपा ने नुपुर शर्मा को निलंबित कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। लेकिन, भाजपा की सांसद अब नुपुर के पक्ष में बयान दे रही हैं। भाजपा को यह स्पष्ट करना चाहिए कि नुपुर का बयान देना क्या सोची समझी योजना थी?  मिश्रा ने कहा कि भाजपा को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह निलंबित नेता के साथ खड़े होने के लिए ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

572620cookie-checkनुपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद विवादित टिप्पणी पर प्रज्ञा ठाकुर का समर्थन, देवी-देवताओं का अपमान होगा तो ‘सच’ बताया जाएगा
Artical

Comments are closed.

Mp Ias Transfers:वरिष्ठ सचिवों पर मुख्यमंत्री का भरोसा, प्रशासनिक कमी के बीच नई टीम को बड़ी जिम्मेदारी – Mp News: Chief Minister Places Trust In Senior Secretaries, Giving The New Team Significant Responsibilities A     |     Maharashtra:पार्षदों से मिलने होटल पहुंचे शिंदे; कहा- महायुति से होगा Bmc का मेयर, शिवसेना यूबीटी को भी घेरा – Maharashtra Politics Shinde Reached Hotel Meet Corporators Says Bmc Mayor From Mahayuti Alliance     |     Grand Hindu Conference Organized In Kelwara To Mark Completion Of 100 Years Of Rss – Baran News     |     अभिषेक शर्मा की तरह अब नीतीश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ किया पर्ची सेलिब्रेशन, साथी खिलाड़ी भी रह गए हैरान, देखें VIDEO     |     ‘लोग बर्बाद करना चाहते हैं…’, गोविंदा की पत्नी ने लगाए थे कई अफेयर के आरोप, अब स्टार ने दी सफाई, बोले- ये बड़े षड़यंत्र का हिस्सा     |     iPhone Air पर अब तक का सबसे बड़ा ऑफर, 32 हजार रुपये सस्ता खरीदने का मौका     |     Bank of Baroda में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹41,478 का फिक्स ब्याज, चेक करें कैलकुलेशन     |     Punjab:रिटायर पुलिकर्मी ने किया सुसाइड, सिर के आर-पार हुई गोली; जानें वजह – Retired Policeman Commits Suicide In Punjab     |     Gaza plan: Trump invites India to be part of Board of Peace; what is it | India News     |     बेटे से आधी सैलेरी लेती थी मां ..तो बहू ने मारा! रिश्ते हुए तार-तार! Nawada की घटना     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088