50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
India-born B-2 engineer's espionage revisited as US targets Iran with stealth bomber | India News Bihar News: Elder Brother Shot Younger Brother In Begusarai, Condition Critical; Bihar Police Investigation - Amar Ujala Hindi News Live Builder Defrauded Bsf Si Of Rs 19 Lakh Case Filed Against Three - Amar Ujala Hindi News Live Uttarkashi: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर रेस्क्यू ऑपरेशन का आज तीसरा दिन, सुरक्षित स्थानों पर ठहराए गए यात्री Du Ncweb Admission 2025: Admissions To Be Based On Cut-offs, Race To Begin This Week - Amar Ujala Hindi News Live Maihar News: 8 Accused Of Kidnapping Case Arrested In 24 Hours, Big Success For The Police - Madhya Pradesh News Rsmssb Admit Card 2025: Rajasthan Stenographer Phase-2 Hall Ticket To Be Released Tomorrow, Exam On June 29 - Amar Ujala Hindi News Live Rohtak Suicide Case New Reveal On Bar Dancer Divya Got Married After Seeing Land Worth 17 Crore On Bhulekh App - Amar Ujala Hindi News Live इन 3 लोगों के हाथ का खाना खाने से आती है घोर बदकिस्मती, कहीं आप अनजाने में तो नहीं कर रहे हैं ये भूल? ऋषभ पंत बने इस अनचाहे क्लब का हिस्सा, विराट कोहली-सुनील गावस्कर का नाम भी लिस्ट में

नुपुर शर्मा के बयान पर घमासान! जुमे की नमाज के बाद UP के कई जिलों में भड़की हिंसा, प्रयागराज में पथराव की सूचना… DM घायल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में जुमे की नमाज के बाद लोगों द्वारा कथित रूप से नारेबाजी और पथराव किए जाने की सूचना मिली है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रयागराज जिले के अटाला इलाके में पथराव की घटना के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर लोगों ने जुमे की नमाज के बाद भाजपा की निलंबित नेता नुपुर शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की। लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सहारनपुर, मुरादाबाद, रामपुर और लखनऊ जिलों से नमाज के बाद नारेबाजी की सूचना है। सहारनपुर, मुरादाबाद और रामपुर में जुमे की नमाज के बाद जहां लोगों ने सड़कों पर नारेबाजी की वहीं लखनऊ के चौक इलाके में स्थित टीले वाली वाली मस्जिद के अंदर भी कुछ देर के लिए नारेबाजी हुई।

लखनऊ के पुलिस आयुक्त डी. के. ठाकुर ने बताया, ‘‘राजधानी लखनऊ में अमन-चैन के साथ जुमे की नमाज अदा की गयी और पूरे शहर में शांति का माहौल है।” एक सवाल के जवाब में ठाकुर ने बताया कि टीले वाली मस्जिद के अंदर जुमे की नमाज के बाद कुछ लोगों ने नारेबाजी की लेकिन बाद में सभी अपने घर चले गए। उन्होंने बताया कि टीले वाली मस्जिद के चौक इलाके में पूरी तरह से शांति का माहौल है। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रयागराज में पथराव की सूचना है और उसकी जांच की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में ज्यादातर जगहों पर जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से हुई।

गौरतलब है कि पिछले शुक्रवार को नमाज के बाद कानपुर के कुछ हिस्सों में हिंसा भड़क गई थी क्योंकि दो समुदायों के सदस्यों ने एक टीवी बहस के दौरान भाजपा की तत्कालीन प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर कथित रूप से “अपमानजनक” टिप्पणी किए जाने के विरोध में दुकानों को बंद कराने का प्रयास किया था और इस दौरान ईंट-पत्थर और बम फेंके थे। कानपुर की घटना की पृष्ठभूमि में आज उत्तर प्रदेश की पुलिस ने पूरे राज्य में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किये थे।

569080cookie-checkनुपुर शर्मा के बयान पर घमासान! जुमे की नमाज के बाद UP के कई जिलों में भड़की हिंसा, प्रयागराज में पथराव की सूचना… DM घायल
Artical

Comments are closed.

India-born B-2 engineer’s espionage revisited as US targets Iran with stealth bomber | India News     |     Bihar News: Elder Brother Shot Younger Brother In Begusarai, Condition Critical; Bihar Police Investigation – Amar Ujala Hindi News Live     |     Builder Defrauded Bsf Si Of Rs 19 Lakh Case Filed Against Three – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarkashi: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर रेस्क्यू ऑपरेशन का आज तीसरा दिन, सुरक्षित स्थानों पर ठहराए गए यात्री     |     Du Ncweb Admission 2025: Admissions To Be Based On Cut-offs, Race To Begin This Week – Amar Ujala Hindi News Live     |     Maihar News: 8 Accused Of Kidnapping Case Arrested In 24 Hours, Big Success For The Police – Madhya Pradesh News     |     Rsmssb Admit Card 2025: Rajasthan Stenographer Phase-2 Hall Ticket To Be Released Tomorrow, Exam On June 29 – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rohtak Suicide Case New Reveal On Bar Dancer Divya Got Married After Seeing Land Worth 17 Crore On Bhulekh App – Amar Ujala Hindi News Live     |     इन 3 लोगों के हाथ का खाना खाने से आती है घोर बदकिस्मती, कहीं आप अनजाने में तो नहीं कर रहे हैं ये भूल?     |     ऋषभ पंत बने इस अनचाहे क्लब का हिस्सा, विराट कोहली-सुनील गावस्कर का नाम भी लिस्ट में     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088