हेडलाइंस
भारत में रोजाना कितनी ट्रेनें चलती हैं? रेल मंत्री ने बताया आंकड़ा, सुनकर दंग रह जाएंगे आप! अबोहर तहसील की पार्किंग में फायरिंग, युवक की मौत - Firing In Parking Lot Of Abohar Tehsil Young Man Killed Bihar:आईएएस वैभव श्रीवास्तव बोले- काम के प्रति ईमानदार होने से मिलती है सफलता; Iprd के निदेशक को दी गई विदाई - Bihar: Ias Vaibhav Srivastava Said, "success Comes From Being Honest." Iprd Director Was ... Up News:बरेली में महाठग कन्हैया गुलाटी के खिलाफ दो और रिपोर्ट, पत्नी-बेटा समेत 20 लोग नामजद - Two More Fir Lodged Against Conman Kanhaiya Gulati In Bareilly Uttarakhand Cabinet Decision:सर्किल रेट में राहत, लंबी कवायद के बाद अब भूमिधरी का अधिकार मिलने की राह आसान - Uttarakhand Cabinet Decision: Relief In Circle Rates, Making It Easier To Obtain Land Owner... Tourism In Bundelkhand Will Gain A New Dimension. Leopards Will Be Released Into The Rani Durgavati - Madhya Pradesh News MP Police Admit Card 2025: मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, यहां से आसानी से करें डाउनलोड Hanumangarh:दूसरे दिन भी हालात तनावपूर्ण, बवाल के डर से 30 परिवारों ने घर छोड़ा; किसानों ने क्या चेतावनी दी? - Hanumangarh Farmer Protest Tense Situation Continues As Farmers Issue Warning Rajasthan N... जींद में बिजली का पोल लगाने को लेकर हुआ विवाद:दहशत फैलाने के लिए चलाई गोली, तीन लोगों पर Fir दर्ज - Dispute Over The Installation Of An Electricity Pole In Jind: Shots Fired To Spread Panic Himachal:हिमाचल में औद्योगिक क्षेत्र का होगा विस्तार, इन क्षेत्रों में जमीन तलाश रहा उद्योग विभाग - The Industrial Sector In Himachal Pradesh Will Be Expanded; The Industries Department Is Looking For...

नेता प्रतिपक्ष ने वोट देने वाले विधायकों का आभार जताया, मंत्री बोले-जिसने भी किया गलत किया है

रायपुर: राष्ट्रपति चुनाव की मतपेटी खुली तो कांग्रेस विधायकों के क्रॉस वोटिंग का बवाल सामने आया।राष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। किन्हीं दो विधायकों ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्राेपदी मुर्मू को वोट किया है। इसके बाद प्रदेश की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने उन अनाम विधायकों का आभार जताया है। वहीं खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा, पार्टी लाइन का उल्लंघन नहीं किया जाना चाहिए था। जिसने भी ऐसा किया है, गलत किया है।नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा, इस बार राष्ट्रपति उम्मीदवार की घोषणा के साथ ही पूरे देश में हर्षोल्लास का वातावरण बन गया था। हम लोगों ने भी कहा था कि राष्ट्रपति चुनाव में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मतदान करना चाहिए। इसमें अंतरात्मा की आवाज पर वोट हो। उन्होंने कहा, मैं साधुवाद देना चाहूंगा कि राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ से दो वोट अधिक मिले हैं। निश्चित रूप से अंतरात्मा जागी है। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर वोट दिए हैं। मैं उनको बहुत धन्यवाद दुंगा।भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा, उन्होंने पहले भी कहा था कि राष्ट्रपति के नाम पर कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग होगी। यह हुआ भी। उन्होंने कहा, राष्ट्रपति चुनावों में अंतरात्मा की आवाज की बुनियाद डालने वाली कांग्रेस ही है। कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग वाले विधायकों की पहचान को लेकर संदेह का वातावरण बना हुआ है। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा, मतदान में पार्टी लाइन का पालन किया जाना चाहिए था। जिसने में क्रॉस वोटिंग की है गलत किया है। इसपर संज्ञान लिया जा रहा है। जानकारी मिलने के बाद पार्टी उनके खिलाफ कार्रवाई भी कर सकती है।अमित जोगी बोले, उन्होंने कई विधायकों से बात की थीजनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा, दो कांग्रेस विधायकों ने पार्टी लाइन छोड़कर, अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनी और छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आदिवासी वर्ग के मान को सर्वोच्च मानकर द्रौपदी मुर्मू जी के पक्ष में वोट किया। उन्होंने कहा, मुर्मू जी के पक्ष में वोट करने के लिए मैंने कई कांग्रेस विधायकों से बात की थी। मुझे आशा थी कि कई और विधायकगण विशेषकर आदिवासी विधायक अवश्य वोट करेंगे। शायद उन्हें आदिवासी स्वाभिमान से ज्यादा दिल्ली का मान प्यारा है।मतदान के दिन चुप्पी थी, मतगणना में खुला बवालछत्तीसगढ़ में 90 विधायक हैं। इसमें कांग्रेस के पास 71, भाजपा के 14, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के तीन और बहुजन समाज पार्टी के 2 विधायक हैं। इस चुनाव में कांग्रेस ने यशवंत सिन्हा का समर्थन किया था। वहीं भाजपा, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ और बसपा ने द्रोपदी मुर्मू का समर्थन किया था। गुरुवार को मतगणना पूरी हुई तो सामने आया कि द्रोपदी मुर्मू को 21 विधायकाें का समर्थन मिला है।

704700cookie-checkनेता प्रतिपक्ष ने वोट देने वाले विधायकों का आभार जताया, मंत्री बोले-जिसने भी किया गलत किया है
Artical

Comments are closed.

भारत में रोजाना कितनी ट्रेनें चलती हैं? रेल मंत्री ने बताया आंकड़ा, सुनकर दंग रह जाएंगे आप!     |     अबोहर तहसील की पार्किंग में फायरिंग, युवक की मौत – Firing In Parking Lot Of Abohar Tehsil Young Man Killed     |     Bihar:आईएएस वैभव श्रीवास्तव बोले- काम के प्रति ईमानदार होने से मिलती है सफलता; Iprd के निदेशक को दी गई विदाई – Bihar: Ias Vaibhav Srivastava Said, “success Comes From Being Honest.” Iprd Director Was Given A Farewell.     |     Up News:बरेली में महाठग कन्हैया गुलाटी के खिलाफ दो और रिपोर्ट, पत्नी-बेटा समेत 20 लोग नामजद – Two More Fir Lodged Against Conman Kanhaiya Gulati In Bareilly     |     Uttarakhand Cabinet Decision:सर्किल रेट में राहत, लंबी कवायद के बाद अब भूमिधरी का अधिकार मिलने की राह आसान – Uttarakhand Cabinet Decision: Relief In Circle Rates, Making It Easier To Obtain Land Ownership Rights     |     Tourism In Bundelkhand Will Gain A New Dimension. Leopards Will Be Released Into The Rani Durgavati – Madhya Pradesh News     |     MP Police Admit Card 2025: मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, यहां से आसानी से करें डाउनलोड     |     Hanumangarh:दूसरे दिन भी हालात तनावपूर्ण, बवाल के डर से 30 परिवारों ने घर छोड़ा; किसानों ने क्या चेतावनी दी? – Hanumangarh Farmer Protest Tense Situation Continues As Farmers Issue Warning Rajasthan News In Hindi     |     जींद में बिजली का पोल लगाने को लेकर हुआ विवाद:दहशत फैलाने के लिए चलाई गोली, तीन लोगों पर Fir दर्ज – Dispute Over The Installation Of An Electricity Pole In Jind: Shots Fired To Spread Panic     |     Himachal:हिमाचल में औद्योगिक क्षेत्र का होगा विस्तार, इन क्षेत्रों में जमीन तलाश रहा उद्योग विभाग – The Industrial Sector In Himachal Pradesh Will Be Expanded; The Industries Department Is Looking For Land In T     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088