हेडलाइंस
Ahead of Macron’s visit, DAC likely to meet next week to approve deal for 114 Rafales | India News UGC ऑफर कर रहा ये 9 फ्री कोर्स, ऑनलाइन उपलब्ध, 28 फरवरी तक करें रजिस्ट्रेशन  Muzaffarpur Bihar News : Main Road Leading Suddenly Caved After Few Months Of Construction - Bihar News Banda:सगाई टूटने से आहत इंजीनियर ने की आत्महत्या, स्टेटस में लगाया...तू बदल गई - Banda: Engineer Commits Suicide After Engagement Is Broken Ai Used To Create Obscene Photos Of Widowed Aunt With Her Nephew In Khandwa Victim Handed Over Her Savings - Khandwa News Robbery At Gunpoint In Broad Daylight In Jaipur People Showed Courage And Caught Criminals - Jaipur News Himachal:सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होंगे भाजपा विधायक, जानिए क्या है वजह - Bjp Mlas Will Not Attend The All Party Meeting On February 8th. Find Out The Reason Why. सूर्यकुमार यादव ने ध्वस्त कर दिया कोहल का विराट कीर्तिमान, पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा The 50: लड़ाई में आर्या जाधव ने पार की हदें, श्रुतिका अर्जुन पर की भद्दी टिप्पणी, 'बैल बुद्धि' का दिया टैग Q3 Results: इस सरकारी बैंक ने तोड़ा मुनाफे का रिकॉर्ड, ₹21028 करोड़ पहुंचा प्रॉफिट; लेकिन NIM ने बढ़ाई टेंशन!

नोएडा और ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद समेत इन 5 शहरों में 1.46 लाख फ्लैट अटके पड़े, सालों से इंतजार में खरीदार


Real Estate Project - India TV Paisa

Photo:FILE रियल एस्टेट प्रोजेक्ट

नोएडा और ग्रेटर नोएडा सहित उत्तर प्रदेश के 5 प्रमुख शहरों में 378 आवासीय परियोजनाएं अटकी पड़ी हैं। इन परियोजनाओं में 1.46 लाख फ्लैट हैं। रियल एस्टेट आंकड़ा विश्लेषण कंपनी प्रॉपइक्विटी ने यह जानकारी दी। आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ और आगरा में 1,45,880 फ्लैट वाले 378 आवासीय परियोजनाएं रुकी हुई हैं। आंकड़ों के अनुसार ग्रेटर नोएडा में 74,645 इकाइयों वाली 167 अवरुद्ध परियोजनाएं हैं। नोएडा में 41,438 इकाइयों वाली 103 अटकी आवासीय परियोजनाएं हैं, जबकि गाजियाबाद में 15,278 इकाइयों वाली 50 अवरुद्ध परियोजनाएं हैं। इन प्रोजेक्ट के काम फंसने से हजारों खरीदार सालों से अपना फ्लैट मिलने का इंतजार कर रहे हैं। 

दिल्ली-एनसीआर टॉप प्रॉपर्टी मार्केट 

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद दिल्ली-एनसीआर में महत्वपूर्ण संपत्ति बाजार हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी 13,024 फ्लैट वाली 48 आवासीय परियोजनाएं अटकी हुई हैं। आगरा में 10 परियोजनाएं अवरुद्ध हैं, जिनमें 1,495 इकाइयां शामिल हैं। प्रॉपइक्विटी के आंकड़ों के मुताबिक कुल मिलाकर 42 शहरों में 1,981 आवासीय परियोजनाएं अटकी पड़ी हैं, जिनमें कुल 5.08 लाख फ्लैट हैं। रियल्टी एक्सपर्ट का कहना है कि एक ओर घरों की कीमत आसमान पर पहुंच रही हैं, वहीं सैंकड़ों प्रोजेक्ट सालों से अटके पड़े हुए हैं। अगर उनका काम पूरा हो तो प्रॉपर्टी बाजार में सप्लाई बढ़ेगी और प्रॉपर्टी की बढ़ती कीमत पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। 

इस कारण प्रोजेक्ट के काम अटके

प्रॉपइक्विटी के संस्थापक और सीईओ समीर जसूजा ने कहा कि अवरुद्ध परियोजनाओं की समस्या डेवलपर में परियोजनाओं को पूरा करने की क्षमता की कमी, नकदी प्रवाह के कुप्रबंधन और नयी जमीन खरीदने या अन्य ऋणों को चुकाने के लिए धन का इस्तेमाल करने के चलते है। 

Latest Business News





Source link

1472020cookie-checkनोएडा और ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद समेत इन 5 शहरों में 1.46 लाख फ्लैट अटके पड़े, सालों से इंतजार में खरीदार
Artical

Comments are closed.

Ahead of Macron’s visit, DAC likely to meet next week to approve deal for 114 Rafales | India News     |     UGC ऑफर कर रहा ये 9 फ्री कोर्स, ऑनलाइन उपलब्ध, 28 फरवरी तक करें रजिस्ट्रेशन      |     Muzaffarpur Bihar News : Main Road Leading Suddenly Caved After Few Months Of Construction – Bihar News     |     Banda:सगाई टूटने से आहत इंजीनियर ने की आत्महत्या, स्टेटस में लगाया…तू बदल गई – Banda: Engineer Commits Suicide After Engagement Is Broken     |     Ai Used To Create Obscene Photos Of Widowed Aunt With Her Nephew In Khandwa Victim Handed Over Her Savings – Khandwa News     |     Robbery At Gunpoint In Broad Daylight In Jaipur People Showed Courage And Caught Criminals – Jaipur News     |     Himachal:सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होंगे भाजपा विधायक, जानिए क्या है वजह – Bjp Mlas Will Not Attend The All Party Meeting On February 8th. Find Out The Reason Why.     |     सूर्यकुमार यादव ने ध्वस्त कर दिया कोहल का विराट कीर्तिमान, पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा     |     The 50: लड़ाई में आर्या जाधव ने पार की हदें, श्रुतिका अर्जुन पर की भद्दी टिप्पणी, ‘बैल बुद्धि’ का दिया टैग     |     Q3 Results: इस सरकारी बैंक ने तोड़ा मुनाफे का रिकॉर्ड, ₹21028 करोड़ पहुंचा प्रॉफिट; लेकिन NIM ने बढ़ाई टेंशन!     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088