50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

पंजाब के बॉर्डर एरिया में भी बरसे बादल, दिन का तापमान 32 के करीब रहने का अनुमान

अमृतसर; अमृतसर में सुबह से हो रही बारिश।मानसून ने पूरे पंजाब को अपने आगोश में ले लिया है। शुक्रवार सुबह मानसून पंजाब के बॉर्डर एरिया तक भी पहुंच गया। दिन की शुरुआत बारिश के साथ हुई। लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं दिन का तापमान में भारी गिरावट देखी। अनुमान है कि पंजाब में आज सारा दिन बारिश होती रहेगी।सेटेलाईट व्यू में पूरा पंजाब बादलों से घिरा है।मौसम विभाग के सेटेलाईट व्यू में पूरा पंजाब घने बादलों से घिरा हुआ है। वीरवार मानसून हिमाचल-हरियाणा के साथ लगते शहरों तक पहुंच गया था, लेकिन बुधवार पूरा पंजाब में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून की पहली बारिश के चलते पूरा दिन बारिश रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक अब मौसम ऐसा ही बना रहेगा। अधिकांश समय बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।मानसून की बारिश।सामान्य रहेगा मानसूनमौसम विभाग के अनुसार जून महीने में मानसून सामान्य रहने का अनुमान है। बीते कुछ सालों में पूरे महीने 200 एमएम से अधिक बारिश दर्ज की जाती रही है। अनुमान है कि इस साल भी मानसून पंजाब में सामान्य रहने वाला है।बादलों के साथ ठंडी हवा का होगा अहसासमानसून के पूरी तरह से सक्रिय होने के चलते शुक्रवार पूरे पंजाब में मौसम सुहावना रहेगा। रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। इसके साथ ही चलने वाली हवाएं ठंडक महसूस करवाएंगी।अमृतसर – बीते 24 घंटे में 13 एमएम बारिश। न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री। अधिकतम 32 के करीब रहने का अनुमान। दिन की शुरुआत बारिश के साथ हुई। रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।जालंधर – न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहेगा। अधिकतम 33 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान। रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।लुधियाना – 24 घंटे में 77 एमएम बारिश दर्ज। न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री। अधिकतम 33 डिग्री के करीब रहने का अनुमान। रुक-रुक कर होती रहेगी बारिश।पटियाला – 24 घंटे में 29 एमएम बारिश दर्ज। न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम 33 डिग्री के करीब रहने का अनुमान। रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।

635840cookie-checkपंजाब के बॉर्डर एरिया में भी बरसे बादल, दिन का तापमान 32 के करीब रहने का अनुमान
Artical

Comments are closed.

Bihar: Fir Lodged Against Six Bihar Police And Sho Demanded Bribe Implicating False Liquor Case Khagaria Bihar – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sub Inspector Harassed Colleague Female Inspector – Amar Ujala Hindi News Live     |     Chardham Yatra 2025 Special Monitoring Of Food Items In Hotels, Dhabas And Restaurants – Amar Ujala Hindi News Live     |     Ratlam News Locks Of Five Empty Houses Broken In One Night Theft Worth Lakhs At Two Places – Madhya Pradesh News     |     Udaipur News: Big Theft Of Kanod Revealed In 48 Hours, Three Accused Arrested – Rajasthan News     |     Himachal Pradesh: एचआरटीसी बसों की सुरक्षा करेगी पंजाब पुलिस, पंजाब के पुलिस महानिदेशक ने दिया आश्वासन     |     IPL 2025: BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, गेंदबाजों को होगा जबरदस्त फायदा     |     Garena Free Fire MAX के वर्किंग Redeem Codes, फ्री में दिलाएंगे Room Cards और Gloo Wall     |     पाकिस्तान से मंगवाई नशे की खेप, उठाने पहुंचे तस्कर…     |     Election Commission to kick off all-party consultations to address poll issues | India News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088