पंजाब में शिक्षा क्रांति का नया अध्याय:इस थीम पर आज राज्यव्यापी पेरेंट वर्कशॉप, 27 लाख अभिभावक होंगे शामिल – Punjab Education Revolution Statewide Parent Workshop With 27 Lakh Parents Participating
पंजाब सरकार आज एक ऐतिहासिक पहल के तहत पूरे राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में “माता-पिता का साथ, बच्चों का विकास” थीम वाली विशेष पेरेंट वर्कशॉप का आयोजन कर रही है। इस कार्यक्रम के जरिए घर और स्कूल के बीच मजबूत तालमेल स्थापित कर बच्चों के संपूर्ण विकास में शैक्षणिक, भावनात्मक, सामाजिक और मानसिक पर विशेष जोर दिया जाएगा।
शिक्षा विभाग के अनुसार, सुबह 9 बजे से शुरू होने वाली इन वर्कशॉप में पूरे पंजाब से अनुमानित 27 लाख अभिभावक शामिल होंगे। यह पहल पंजाब सरकार की शिक्षा क्रांति का हिस्सा है, जिसमें पहले भी मेगा पैरेंट-टीचर मीटिंग्स के माध्यम से लाखों अभिभावकों को जोड़ा जा चुका है।
वर्कशॉप में शिक्षक अभिभावकों के साथ इंटरैक्टिव सत्र आयोजित करेंगे, जिसमें बच्चों की पढ़ाई, अनुशासन, डिजिटल दुनिया के प्रभाव, मानसिक स्वास्थ्य और घर पर सहयोग की भूमिका पर चर्चा होगी। अभिभावकों को बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए प्रैक्टिकल टिप्स और रणनीतियां साझा की जाएंगी। कार्यक्रम में कई कैबिनेट मंत्री भी हिस्सा लेंगे। जिसमें शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस आनंदपुर साहिब में मुख्य कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वहीं, मंत्री लाल चंद कटारूचक पठानकोट में, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ जंडियाला गुरु में, मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध खन्ना में, मंत्री बलजीत कौर मलोट में वर्कशॉप में शामिल होंगे।


Comments are closed.