हेडलाइंस
Bihar News: जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, लाठी-डंडे चले, ईंट-पत्थर फेंके गए; तीन लोग गंभीर घायल महाशिवरात्रि:बरेली में आज रात नौ बजे से भारी वाहनों की नो एंट्री, रोडवेज बसें भी डायवर्ट; एडवाइजरी जारी - Traffic Diversion In Bareilly On Mahashivratri Ias Transfer:रातोंरात 11 आईएएस बदले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा - Mp Government Transfers 11 Ias Officers List Major Changes In Health And Forest Departments Drinking Water Crisis In Balotra: Elderly Man Climbs On Tank, Stirs Up, Agitation Ends After Written Assurance - Balotra News IND vs PAK मैच से एक दिन पहले होगा अभिषेक शर्मा का फिटनेस टेस्ट, माता-पिता पहुंचे कोलंबो The 50: अरबाज पटेल-प्रिंस नरूला के बीच हुई हाथापाई, भड़के होस्ट 'लायन', कंटेस्टेंट को लगाई फटकार भगवान शिव के 108 नाम और उनका अर्थ क्या है, रख सकते हैं अपने बच्चों के नाम मध्य प्रदेश में बिना परमिट दौड़ रही बसों पर बड़ा एक्शन, 16 फरवरी से शुरू होगा प्रदेशव्यापी जांच अभियान हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारतीय पासपोर्ट की लंबी छलांग, फिर भी वीजा-फ्री एंट्री देने वाले देश हुए कम February 4 talks constructive: Ladakh chief secretary | India News

पकड़े गए 3 युवकों में एक जिला स्तरीय एथलीट, 2 की उम्र सिर्फ 18 साल

चंडीगढ़: जीएमसीएच 32 में भर्ती भुप्पी राणा गैंग सदस्य रणबीर।पंजाब में गैंगस्टर कल्चर बढ़ रहा है। हथियारों वाले पंजाबी गीत तथा गैंगस्टर्स पर बनने वाली फिल्में भी युवाओं को प्रभावित कर रही हैं। हाल ही में मोहाली पुलिस का गैंगस्टर भूप्पी राणा के गैंग के साथ बलटाना में एनकाउंटर हुआ था। गैंग के तीन सदस्य पकड़े गए थे। इनमें दो युवक 18 साल के हैं और एक 24 साल का है, जो जिला स्तरीय एथलीट रह चुका है।तीनों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि क्यों और कैसे यह अपराध की दुनिया में दाखिल हुए। ठाठ से एसयूवी गाड़ी में घूमना, देर रात तक डिस्को, साथ में लड़की, महंगे कपड़े और बाकी अन्य शौक उन्हें इस दलदल में खींच लाए। वह फिल्मों में दिखाए देने वाले गैंगस्टर्स जैसा हर शौक पूरा करना चाहते थे। इसी चाह ने उन्हें इस काली दुनिया में आने के लिए उकसाया।यह तीनों गैंगस्टर भूप्पी राणा के गैंग में इसलिए शामिल हुए, क्योंकि वह गैंगस्टर्स पर बनी फिल्मों से प्रभावित हुए थे। गन कल्चर को प्रमोट करने वाले पंजाबी गानों से भी प्रेरित होते थे। गैंगस्टर्स की एक्साइटमेंट से भरी और ग्लैमरस जिंदगी व उनके द्वारा कायम किए जाने वाले खौफ से वह प्रभावित हुए। दबदबा कायम करने की चाह भी अपराध की दुनिया में लेे आई।जिला स्तर का एथलीट था रणबीर सिंहएनकाउंटर के दौरान पकड़ा गया 24 वर्षीय रणबीर सिंह उफै रैणा जिला स्तर का एथलीट था। उसके पैर में गोली लगी थी। जीएमसीएच-32 में उसका पुलिस सुरक्षा में इलाज चल रहा है। वहीं आशीष राणा और विशाल कुमार की उम्र सिर्फ 18 साल है। दोनों स्टूडेंट थे। तीनों पंचकूला के बरवाला के रहने वाले हैं। तीनों युवक गैंग मेंबर्स के पास सुनहरा भविष्य हो सकता था, मगर अब तीनों जेल की सलाखों के पीछे हैं। गैंगस्टर बनने के बाद वह चंडीगढ़ में नेक्सस एलांते मॉल जाते और ब्रांडेड कपड़े खरीदते थे। वहीं डिस्को और बार में महंगी स्कॉच पीते थे। वहीं उन्हें लड़कियों की अटेंशन भी मिलती थी।धमका कर खुद को सबसे ऊपर समझता थागोली लगने से घायल रणबीर ने बताया कि वह बड़े लोगों को धमकाते हुए उनसे वसूली करने के दौरान खुद को दुनिया में सबसे ऊपर समझता था। उसने बताया कि वह मध्यमवर्गीय परिवारों से हैं और गैंगस्टर्स की तरह धनी जिंदगी जीना चाहते थे। वह जल्द अमीर बनना चाहते थे। इनके पास आधुनिक हथियार थे। बता दें कि तीनों गैंग मेंबर अंकित राणा के इशारे पर वसूली करते थे, जो भूप्पी राणा का कजिन है। भूप्पी राणा पटियाला की जेल में बंद है और अगस्त 2021 में यूथ अकाली नेता विक्की मिड्‌डूखेड़ा की हत्या का मुख्य साजिशकर्ता है।गैंगस्टर अरोड़ा का रिमांड लेगी पुलिसपंजाब पुलिस अंबाला जेल में कैद गैंगस्टर विकास अरोड़ा के रोल की भी जांच कर रही है। पुलिस को शक है कि पकड़े गए तीनों गैंग सदस्यों के जरिए भी वसूली का रैकेट चला रहा था। पुलिस इनका प्रोडक्शन वारंट ले सकती है। आरोपियों ने कुछ और नाम भी लिए हैं। उनसे भी पूछताछ हो सकती है।

697510cookie-checkपकड़े गए 3 युवकों में एक जिला स्तरीय एथलीट, 2 की उम्र सिर्फ 18 साल
Artical

Comments are closed.

Bihar News: जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, लाठी-डंडे चले, ईंट-पत्थर फेंके गए; तीन लोग गंभीर घायल     |     महाशिवरात्रि:बरेली में आज रात नौ बजे से भारी वाहनों की नो एंट्री, रोडवेज बसें भी डायवर्ट; एडवाइजरी जारी – Traffic Diversion In Bareilly On Mahashivratri     |     Ias Transfer:रातोंरात 11 आईएएस बदले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा – Mp Government Transfers 11 Ias Officers List Major Changes In Health And Forest Departments     |     Drinking Water Crisis In Balotra: Elderly Man Climbs On Tank, Stirs Up, Agitation Ends After Written Assurance – Balotra News     |     IND vs PAK मैच से एक दिन पहले होगा अभिषेक शर्मा का फिटनेस टेस्ट, माता-पिता पहुंचे कोलंबो     |     The 50: अरबाज पटेल-प्रिंस नरूला के बीच हुई हाथापाई, भड़के होस्ट ‘लायन’, कंटेस्टेंट को लगाई फटकार     |     भगवान शिव के 108 नाम और उनका अर्थ क्या है, रख सकते हैं अपने बच्चों के नाम     |     मध्य प्रदेश में बिना परमिट दौड़ रही बसों पर बड़ा एक्शन, 16 फरवरी से शुरू होगा प्रदेशव्यापी जांच अभियान     |     हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारतीय पासपोर्ट की लंबी छलांग, फिर भी वीजा-फ्री एंट्री देने वाले देश हुए कम     |     February 4 talks constructive: Ladakh chief secretary | India News     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088