बदायूं: पोस्टमार्टम हाउस पर बैठे सुधा के परिजनबदायूं में युवक ने धारदार हाथियार में गला रेतकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी भाग निकला। जानकारी पर शनिवार सुबह मायके वाले पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को अभी तक तहरीर नहीं मिली है।घटना थलियानगला गांव में हुई। राजपाल खेती करता है। उसकी शादी तकरीबन 13 साल पहले शाहजहांपुर महेंद्र सिंह की बेटी सुधा (35) के साथ हुई थी। परिजनों के मुताबिक आधी रात को उन्हें सूचना मिली कि सुधा की राजपाल ने हत्या कर दी है।परिजन पहुंचे तो फरार मिले ससुराल वालेपरिवार वाले सुबह मौके पर पहुंचे तो वहां सुधा का शव पड़ा था। पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोग मौके से भाग चुके थे। मामले की जानकारी पर पुलिस पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। शुरुआत में परिजनों ने दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाया लेकिन, तहरीर नहीं दी है।SHO मूसाझाग राजेश यादव ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। परिजन जो भी तहरीर देंगे, उसके आधार पर मुकदमा कायम किया जाएगा। घटना की क्या वजह रही, यह आरोपी की गिरफ्तारी के बाद स्पष्ट होगा।

Comments are closed.