50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Jdu Mlc Lalan Sarraf Said In Saharsa There Was Kidnapping In Ramayana And Land Dispute In Mahabharata - Amar Ujala Hindi News Live - Bihar:ललन सर्राफ बोले महाकुंभ: काशी में श्रद्धालुओं को खराब पनीर, बाटी-चोखा खिलाया, 100 में से 71 नमूने फेल; 57.75 लाख का जुर्माना Delhi Youth Drowned In River Had Come With Five Friends Rishikesh Chila Shakti Canal Laxman Jhula - Amar Ujala Hindi News Live Sidhi News: रेही नदी में अनियंत्रित होकर गिरा धान से भरा ट्रक, लोगों ने चालक को सुरक्षित निकाला Udaipur News: कलेक्टर के आदेश पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, पांच क्लीनिक सीज किए Himachal buses defaced with 'Khalistan' graffiti | India News IPL 2025: विराट कोहली और फिल साल्ट के सामने KKR के गेंदबाजों ने टेके घुटने, रहाणे की टीम को मिली करारी हार Election 2025 Result: Pushpam Priya Targeted Cm Nitish Kumar Advised To Take Retirement Darbhanga Bihar Police - Amar Ujala Hindi News Live - Bihar:नकाब वाली नेत्री ने मुख्यमंत्री को दी सलाह, कहा Kanpur: जर्जर दर्शक दीर्घा और ड्रेनेज सिस्टम की कमी से ग्रीनपार्क से फिर फिसला अंतरराष्ट्रीय मैच Dehradun: कमरे में रखे थे नौ सिलिंडर, अचानक ब्लास्ट होने से घर में लगी आग, हादसे में एक बच्चा झुलसा

पत्नी ने जताई अनहोनी की आशंका, पुलिस ने नहीं तलाशा तो सोशल मीडिया की ली मदद

गोरखपुर: बेलीपार निवासी कारपेंटर विश्वनाथ मुंबई से गोरखपुर आते समय कानपुर से लापता हो गए।गोरखपुर के बेलीपार निवासी कारपेंटर विश्वनाथ मुंबई से गोरखपुर आते समय कानपुर से लापता हो गए। लेकिन बेलीपार पुलिस ने उसे तलाश करने तक की जहमत नहीं उठाई। उनकी पत्नी ने अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस के फरियाद को अनसुना करने और तलाशने से मना करने पर पत्नी अब सोशल मीडिया के जरिए पति की तलाश में जुटी है।25 दिन से लापता है गोरखपुर का कारपेंटर, तलाश में पत्नीबेलीपार के विस्टौली खुर्द निवासी कंता निषाद का 35 वर्षीय बेटा विश्वनाथ 4 वर्ष से मुंबई में रह रहा था। वह वहां सोफे बनाने का काम करता है।घर पर पत्नी चंदा और उसके दो बेटे 18 वर्षीय अमन साहनी और 15 वर्षीय विकास साहनी दादा के साथ रहते हैं।विश्वनाथ साहनी की पत्नी चंदा देवी ने बताया कि विश्वनाथ उनसे फोन पर 15 मई को घर आने की बात कहे थे। 15 मई को ही उन्होंने ट्रेन पकड़ लिया था।उनके साथ सुल्तानपुर निवासी अरविंद नामक युवक भी था। जिसने 17 मई को उनके फोन से काल कर बताया कि विश्वनाथ की तबीयत कुछ खराब है। इसलिए वह उन्हें कानपुर में पुलिस के पास उतार रहा है। इलाज हो जाएगा तो आप लोग आकर ले जाना। पत्नी ने अरविंद नामक युवक के फोन के जरिए अपने पति से बात की तो वह बोले कि वह बस से आ जाएंगे। उसके बाद विश्वनाथ का मोबाइल स्वीच आफ हो गया।पत्नी ने कानपुर जाकर किया तलाशपत्नी ने बेलीपार थाने पर तहरीर देकर जानकारी दी। लेकिन पुलिस ने मदद करने से इंकार कर दिया।पत्नी अपने पति का दो दिन तक इंतजार करती रही। लेकिन वह घर नहीं आए। जिसके बाद पत्नी अपने भतीजे मुकेश और भांजे रितेश के साथ कानपुर जाकर रेलवे स्टेशन पुलिस से पता किया। साथ ही आसपास के अस्पतालों में भी तलाश किया। लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। पत्नी ने इसके बाद सुल्तानपुर निवासी अरविंद को भी फोन किया तो उसने कहा कि उसने उन्हें कानपुर में उतार दिया था। इतना कहने के बाद युवक अरविंद ने फोन काट दिया। जिसके बाद पत्नी गोरखपुर आई और बेलीपार थाने पर तहरीर देकर जानकारी दी। लेकिन पुलिस ने मदद करने से इंकार कर दिया और कहा कि खुद पता लगा लें।मुंबई में भी तलाश कर चुकी है पत्नीउधर पत्नी विश्ननाथ की तलाश मुंबई में भी कर चुकी है। मुंबई में रहने वाले अपने जानने वालों से भी पूछताछ कर चुकी है। लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। अब परिजन​ विश्वनाथ की फोटो सोशल मीडिया पर डालकर उनकी तलाश कर रहे हैं। पत्नी ने गोरखपुर एसएसपी डॉ विपिन ताडा को भी पत्र लिखकर उनकी तलाश की गुहार लगाई है और अनहोनी की आशंका जताया है।

601830cookie-checkपत्नी ने जताई अनहोनी की आशंका, पुलिस ने नहीं तलाशा तो सोशल मीडिया की ली मदद
Artical

Comments are closed.

Jdu Mlc Lalan Sarraf Said In Saharsa There Was Kidnapping In Ramayana And Land Dispute In Mahabharata – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar:ललन सर्राफ बोले     |     महाकुंभ: काशी में श्रद्धालुओं को खराब पनीर, बाटी-चोखा खिलाया, 100 में से 71 नमूने फेल; 57.75 लाख का जुर्माना     |     Delhi Youth Drowned In River Had Come With Five Friends Rishikesh Chila Shakti Canal Laxman Jhula – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sidhi News: रेही नदी में अनियंत्रित होकर गिरा धान से भरा ट्रक, लोगों ने चालक को सुरक्षित निकाला     |     Udaipur News: कलेक्टर के आदेश पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, पांच क्लीनिक सीज किए     |     Himachal buses defaced with ‘Khalistan’ graffiti | India News     |     IPL 2025: विराट कोहली और फिल साल्ट के सामने KKR के गेंदबाजों ने टेके घुटने, रहाणे की टीम को मिली करारी हार     |     Election 2025 Result: Pushpam Priya Targeted Cm Nitish Kumar Advised To Take Retirement Darbhanga Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar:नकाब वाली नेत्री ने मुख्यमंत्री को दी सलाह, कहा     |     Kanpur: जर्जर दर्शक दीर्घा और ड्रेनेज सिस्टम की कमी से ग्रीनपार्क से फिर फिसला अंतरराष्ट्रीय मैच     |     Dehradun: कमरे में रखे थे नौ सिलिंडर, अचानक ब्लास्ट होने से घर में लगी आग, हादसे में एक बच्चा झुलसा     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088