50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Vi ने अब इस शहर में लॉन्च की 5G सर्विस, यूजर्स को मिलेगी सुपरफास्ट कनेक्टिविटी अरुणाचल प्रदेश में राफ्टिंग को मिला अंतर्राष्ट्रीय दर्जा, पर्यटन को मिलेगा ज़बरदस्त बढ़ावा 86 करोड़ रुपये में बिका OG Birkin बैग, सिर्फ 10 मिनट में खत्म हुई नीलामी, जानें डिटेल्स Taylor Kitsch to star in Peter Landesman's 'Eleven Days' Bhagwant Mann Takes Dig At Pm Foreign Trip, Raises Questions Again After Condemnation Of Foreign Ministry - Amar Ujala Hindi News Live 'Couldn't speak against Trump': Kharge's jibe at PM Modi; rakes up India-Pak ceasefire | India News 1.11 करोड़ पेंशनधारकों के लिए अच्छी खबर, सीएम ने जारी की बढ़ी हुई पेंशन की राशि, खाते में आएंगे इतने रूपए White Matter Advisory India P Limited (Xchange.pe) Completes STPIs' FinBlue Incubation Program, Sets Sights on Growing Its Cross Border Payments Business From SuperCoins to Super Speed: Flipkart's GOAT Sale Powers India's Next Shopping Wave: Begins 12th July Bihar : 16 साल की लड़की शर्म से मर गई, सामूहिक दुष्कर्म करने वाले खुला घूम रहे; मौत पर जागी बिहार पुलिस

परक्यूपाइन का लिया जायजा, कहा- गंगा के जलस्तर पर बराबर नजर बनाए रखें अधिकारी

उन्नाव: गंगा का जलस्तर हर दिन घट और बढ़ रहा है। पश्चिम के बांधों से बराबर पानी छोड़ा जा रहा है। इससे कभी भी गंगा उफना सकती हैं। जिसे देखते हुए आज उन्नाव जिलाधिकारी ने रविदास नगर कटान क्षेत्र का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने मौजूद शारदा नहर सिंचाई खंड के अधिकारियों से कटान रोकने के लिए लगाए गए जिओ ट्यूब की हकीकत देखी। इसके साथ ही राजस्व कर्मियों को गंगा के जलस्तर पर बराबर नजर बनाये रखने के निर्देश दिए।गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण पिछले कई सालों से रविदास नगर बस्ती के सामने रूक-रूक कर कटान हो रहा है। कटान में कई मकान, खेतिहर भूमि व एक मंदिर कट कर गंगा में समां चुके हैं। इस बार बस्ती को बचाने के लिये उन्नाव शारदा नहर सिंचाई खंड ने जिओ बैग और परक्यूपाइन डालने का काम किया है। जिससे कटान रुक गई है।उन्नाव डीएम ने गंगा कटना क्षेत्रों को निरीक्षण किया।बुधवार सुबह जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे, एसडीएम अंकित शुक्ला व सिंचाई विभाग के अधिकारी रविदास नगर कटान स्थल पहुंचे। जहां कटान रोकने के लिये डाले गये। जिओ ट्यूब की हकीकत देखी, वहीं पर जिओ ट्यूब के बीच में डाले गये परक्यूपाइन का भी जायजा लिया।डीएम ने बताया कि बाढ़ से पहले आंकलन किया जा रहा है कि तेजी से जलस्तर बढ़ने पर डाले गये जिओ ट्यूब कहां तक कारगर रहेंगे। कटान किस हद तक रुक पाएगा। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से भी चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने सिंचाई विभाग को निर्देशित किया कि कटान पर बराबर नजर बनाए रखे। इससे किसी को कोई नुकसान न पहुंच सके।इस दौरान उन्होंने गंगा के जलस्तर के बारे में भी जानकारी की। जहां जलस्तर बढ़ने पर उन्होंने राजस्व कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिये और बराबर जलस्तर पर नजर बनाये रखने को कहा है। जलस्तर बढ़ने, बाढ़ व कटान की जानकारी देने के लिये कहा। जलस्तर बढ़ने पर तटवर्ती इलाकों के हाल जानने के लिये भी राजस्व कर्मियों को तैनात किया गया है।

756990cookie-checkपरक्यूपाइन का लिया जायजा, कहा- गंगा के जलस्तर पर बराबर नजर बनाए रखें अधिकारी
Artical

Comments are closed.

Vi ने अब इस शहर में लॉन्च की 5G सर्विस, यूजर्स को मिलेगी सुपरफास्ट कनेक्टिविटी     |     अरुणाचल प्रदेश में राफ्टिंग को मिला अंतर्राष्ट्रीय दर्जा, पर्यटन को मिलेगा ज़बरदस्त बढ़ावा     |     86 करोड़ रुपये में बिका OG Birkin बैग, सिर्फ 10 मिनट में खत्म हुई नीलामी, जानें डिटेल्स     |     Taylor Kitsch to star in Peter Landesman’s ‘Eleven Days’     |     Bhagwant Mann Takes Dig At Pm Foreign Trip, Raises Questions Again After Condemnation Of Foreign Ministry – Amar Ujala Hindi News Live     |     ‘Couldn’t speak against Trump’: Kharge’s jibe at PM Modi; rakes up India-Pak ceasefire | India News     |     1.11 करोड़ पेंशनधारकों के लिए अच्छी खबर, सीएम ने जारी की बढ़ी हुई पेंशन की राशि, खाते में आएंगे इतने रूपए     |     White Matter Advisory India P Limited (Xchange.pe) Completes STPIs’ FinBlue Incubation Program, Sets Sights on Growing Its Cross Border Payments Business     |     From SuperCoins to Super Speed: Flipkart’s GOAT Sale Powers India’s Next Shopping Wave: Begins 12th July     |     Bihar : 16 साल की लड़की शर्म से मर गई, सामूहिक दुष्कर्म करने वाले खुला घूम रहे; मौत पर जागी बिहार पुलिस     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088