50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
IIT बॉम्बे ने किया बिजनेस मॉडल प्रतियोगिता का ऐलान, छात्रों के लिए सुनहरा मौका, स्कूलों को CBSE का नोटिस जारी, जल्द करें आवेदन Bihar News : केमिस्ट स्टाफ ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई मौत; ड्यूटी से लौटने के दौरान हुआ हादसा NEET UG Result 2025: नीट में 29वीं रैंक लाकर तनीषा ने लहराया परचम, बनीं सिटी टॉपर Police Team Went To Catch Absconding Accused In Gambling Case Taken Hostage And Beaten Up - Anuppur News Jaipur News: One And Half Year Old Child Kidnapped From Railway Station Found Safe - Amar Ujala Hindi News Live Randeep Surjewala Supports The Protest Against The Brutality On Students - Amar Ujala Hindi News Live Himachal Pradesh: मंडी जिले के लडभड़ोल में बोलेरो खाई में गिरी, एक महिला की मौत, तीन युवतियां घायल साउथ अफ्रीका को इस वजह से मिला था चोकर्स का टैग, WTC जीत से क्या धुल गया ये दाग ऋषभ शेट्टी की फिल्म के एक और एक्टर की मौत, हार्ट अटैक से गई जान जानवरों से भी बदतर हालतः ओमान में काटी ऐसी जिंदगी… पंजाब की युवती की दर्दभरी दास्तां

परीक्षा के दौरान पिता को हुआ हार्टअटैक, नहीं हुई विचलित, पा गई मंजिल, घर पर तैयारी करके बन गए आईएएस

फरीदाबाद: झारखंड के रहने वाले चिरंजीव ने सामाजिक जीवन में रहते हुए हासिल कर लिया मुकाम।बल्लभगढ़ की रहने वाली है आशिमा गाेयल, तीसरी बार में मिली सफलता, तिलपत के चिरंजीव ने भी हासिल की कामयाबीभास्कर न्यूज फरीदाबादबल्लभगढ़ के विजय नगर कॉलोनी में रहने वाले साइबर कैफे संचालक की बेटी आशिमा गोयल(27) का दूसरी बार यूपीएससी मंे चयन हुआ है। इस बार उसकी 320वीं रैंक आई है। जबकि वर्ष 2019 में इसे 65वीं रैंक हासिल की थी। लेकिन कुछ टेक्निकल इश्यू होने के कारण ज्वाइनिंग नहीं हो पाई।वहीं दूसरी ओर तिलपत में रहने वाले चिरंजीव झा(23) ने दूसरे प्रयास में 126वीं रैंक हासिल करने में कामयाब रहे। चिरंजीव मूलरूप से झारखंड के देवधर के रहने वाले हैं। यहां रहकर वह डीयू से पोस्ट ग्रेजुऐशन की पढ़ाई कर रहे हैं।बल्लभगढ़ की आशिमा गोयल अपने परिवार के साथ (नीली शूट में)परीक्षा के दौरान पिता को आ गया था हार्ट अटैकतीन-भाई बहनों में दूसरे नंबर की आशिमा गोयल ने बताया कि उनके पिता मित्रसेन गोयल बाजार में एक छोटी साइबर कैफे की दुकान चलाते हैं। जबकि मां मीना गोयल हाउसवाइफ हैं। बड़ी बहन सीए और छोटा भाई निश्चल अभी पढ़ाई कर रहा है। दिसंबर में मेंस परीक्षा के दाैरान पिता को हार्ट अटैक आ गया था, लेकिन वह विचलित नहीं हुई और मन को एकग्र कर यूपीएससी की परीक्षा पास करने में सफल हुई। मूलरूप से मेवात के पुन्हाना निवासी आशिमा इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालॉजी नई दिल्ली से एमटेक, बायोटेक केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वह नियमित रूप से 9-10 घंटे पढ़ाई करती हैं।एक बार परीक्षा का स्तर देखा, दूसरे में हासिल कर लिया मुकाममूलरूप से झारखंड के देवधर निवासी चिरंजीव झा तिलपत में रहकर डीयू से राजनीति विज्ञान में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रहे हैं। इनके पिता अशोक कुमार झा झारखंड में एडवोकेट हैं। नियमित 6-7 घंटे की पढ़ाई घर पर रहकर करते थे। कोचिंग का सहारा नहीं लिया। परीक्षा का स्तर देखने के लिए वर्ष 2020 में शामिल हुए। इसके बाद परिश्रम से तैयारी कर दूसरे प्रयास में मुकाम हासिल कर लिया। दो भाई बहनों में चिरंजीव छोटे हैं। खासबात यह है कि सामाजिक जीवन से जुड़े होने के साथ इन्होंने सफलता हासिल की है। 12वीं तक की पढ़ाई देवधर झारखंड से ही हुई है। बीए राजनीति विज्ञान आॅनर्स डीयू से किया। इंटरव्यू में चिरंजीव से रसिया यूक्रेन युद्ध, पाकिस्तान में सत्ता परिवर्तन और श्रीलंका क्राइसिस के बारे में सवाल पूछे गए थे।

558700cookie-checkपरीक्षा के दौरान पिता को हुआ हार्टअटैक, नहीं हुई विचलित, पा गई मंजिल, घर पर तैयारी करके बन गए आईएएस
Artical

Comments are closed.

IIT बॉम्बे ने किया बिजनेस मॉडल प्रतियोगिता का ऐलान, छात्रों के लिए सुनहरा मौका, स्कूलों को CBSE का नोटिस जारी, जल्द करें आवेदन     |     Bihar News : केमिस्ट स्टाफ ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई मौत; ड्यूटी से लौटने के दौरान हुआ हादसा     |     NEET UG Result 2025: नीट में 29वीं रैंक लाकर तनीषा ने लहराया परचम, बनीं सिटी टॉपर     |     Police Team Went To Catch Absconding Accused In Gambling Case Taken Hostage And Beaten Up – Anuppur News     |     Jaipur News: One And Half Year Old Child Kidnapped From Railway Station Found Safe – Amar Ujala Hindi News Live     |     Randeep Surjewala Supports The Protest Against The Brutality On Students – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal Pradesh: मंडी जिले के लडभड़ोल में बोलेरो खाई में गिरी, एक महिला की मौत, तीन युवतियां घायल     |     साउथ अफ्रीका को इस वजह से मिला था चोकर्स का टैग, WTC जीत से क्या धुल गया ये दाग     |     ऋषभ शेट्टी की फिल्म के एक और एक्टर की मौत, हार्ट अटैक से गई जान     |     जानवरों से भी बदतर हालतः ओमान में काटी ऐसी जिंदगी… पंजाब की युवती की दर्दभरी दास्तां     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088