50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित होने के बावजूद उपयोग में ले रहे हैं दुकानदार

बाड़मेर: सिंगल यूज प्लास्टिक को काम में लेने के बाद लोग इसे कूड़ा-करकट में डाल देते हैं।सिंगल यूज प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले नुकसान को लेकर केंद्र व राज्य सरकार ने पूर्व में भी रोक लगा रखी है, इसके बावजूद प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयाेग धड़ल्ले से लागू हैं। प्रतिबंध कड़ाई से लागू नहीं करने पर हर रोज बड़ी मात्रा में पॉलीथिन कैरीबैग व प्लास्टिक का उपयोग हो रहे हैं, इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने 1 जुलाई से देश के सभी राज्यों में इसे सख्ती से लागू करने के आदेश जारी किए हैं।इस पर बुधवार को नगर परिषद आर.ओ. पवन कुमार के नेतृत्व में टीम ने शहर में अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए 45 किलो पॉलीथिन जब्त की। वहीं होलसेल व रिटेल व्यापारियों को इसका उपयोग नहीं करने की हिदायत दी गई है, लेकिन शहर में आपूर्ति करने वाले होलसेल व्यापारियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई नहीं होने से इसके उपयोग पर पूर्णतया: रोक नहीं लग पा रही है।उल्लेखनीय है कि पॉलीथिन और प्लॉस्टिक के इस्तेमाल पर केंद्र सरकार की ओर से 2015 और राज्य सरकार 2018 में प्रतिबंध लगा चुकी है। इसके साथ ही देश के अधिकांश राज्यों में पॉलीथिन के इस्तेमाल पर रोक लगी हुई है। इसके बावजूद भी हर वर्ष लाखों टन प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जाता है।इससे गंदगी के ढ़ेर में पॉलीथिन जाने से एक ओर जहां पर्यावरण प्रदूषित हो रहा हैं, वहीं भूखों मरते मूक पशु इसे खाने से बेमौत काल के ग्रास बन रहे हैं। खासकर कूड़ा स्थलों पर पॉलीथिन के लगने वाले ढ़ेर काे नगर परिषद के कार्मिक इसे आग की भेंट चढ़ा देते हैं, इससे माहौल में प्रदूषण फैलता रहता है, जो कि बहुत ही घातक है। गत वर्ष एसडीएम नरेश सोनी के नेतृत्व में बालोतरा शहर में होलसेल व्यापारियों के यहां दबिश देकर रिकॉर्ड 5 हजार किलो पॉलीथिन जब्त की गई थी। तब सख्त कार्रवाई के चलते बालोतरा में एकबारगी पॉलीथिन का उपयोग बंद सा हो गया था, लेकिन बाद में फिर से ढिलाई बरतने पर पॉलीथिन का चलन फिर शुरु हो गया।नतीजन आज छोटी से बड़ी दुकान, खोमचा चालक हर जगह पॉलीथिन का बेधड़क उपयोग हो रहा है। केंद्र सरकार के आदेश के बाद अब सक्रिय हुई नगर परिषद के आर.आे. पवन कुमार के नेतृत्व में मां राधिक नमकीन, महाराज नमकीन भंडार, मुकेश स्वीट्स, मिश्रीमल हनुमान माली, मदन मेहरबान किराणा स्टोर, महेश स्वीट्‌स से 45 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई।

592800cookie-checkपर्यावरण की सुरक्षा के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित होने के बावजूद उपयोग में ले रहे हैं दुकानदार
Artical

Comments are closed.

Renault की कारें भी 1 अप्रैल से हो जाएंगी महंगी, इतने पैसे ज्यादा देने होंगे     |     BC.GAME Kicks off IPL 2025 Global Celebration with Million-Dollar Prize Pool     |     Bsf Seized 1 Kg 80 Grams Of Heroin Drug At Ferozepur Border – Amar Ujala Hindi News Live     |     Nityanand Rai’s nephews shoot each other over ‘minor dispute’; 1 dead | India News     |     बेटी को दें माता पार्वती से जुड़े नाम, सद्गुणों से निखर जाएगा बच्ची का जीवन     |     Sri Ramakrishna Hospital’s Urology Experts Share Insights on Holmium Laser Prostate Surgery for the Treatment of Benign Prostatic Hyperplasia     |     Bihar Weather News: Drizzle In Patna: Alert Of Rain And Thunderstorm In Many Districts Of Bihar – Amar Ujala Hindi News Live     |     Up: Seven Ips Officers Transferred In The State Early In The Morning, Yesterday 16 Ips Officers Got New Postin – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand News 14 New Courses Including Solar Technician Ev Mechanic In Iti – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mp Congress Mlas Reached Assembly In Kumbhakaran Disguise To Protest Against Bjp Government – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088