हेडलाइंस
Ambala:अमृतसर-जालंधर मार्ग पर चार दिन तक चलेगा काम, 31 ट्रेनों का संचालन होगा प्रभावित - Work On The Amritsar-jalandhar Railway Line Himachal Weather:खुशखबरी! सक्रिय हो रहा है पश्चिमी विक्षोभ, हिमाचल में 16 से 19 तक बारिश-बर्फबारी के आसार - Himachal Weather Western Disturbance Becoming Active, Rain-snowfall Chances From 16 To 19 T20 वर्ल्ड कप से पहले टीम ने चली बड़ी चाल, इस अंग्रेज को सौंपी अहम जिम्मेदारी नूपुर सेनन-स्टेबिन बेन ने परिवार संग उठाया कव्वाली नाइट का लुत्फ, सागर भाटिया के सुरों पर झूमीं कृति 1 शेयर पर 57 रुपये का डिविडेंड देगी टाटा ग्रुप की ये कंपनी, रिकॉर्ड डेट बेहद करीब Now, BIS sets standards for hospital bills | India News Bihar News: Illegal Lottery Network Busted In Supaul, Two People Arrested Including Bjp City Vice-president - Bihar News Kanpur:हर बार बस, ट्रेन से जाते थे...पहली बार बाइक से गए, खींच ले गई मौत, दो युवक जिंदा जले - Kanpur: Two Youths From Kanpur Die In An Accident In Firozabad Dehradun:केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने कहा- जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन में गड़बड़ी से रोका गया काम - Dehradun News Union Minister Patil Said Work On Jal Jeevan Mission Was Stopped Due To Irregularities Jabalpur News: Cat Cracks Down On Delay In Cadre Review, Says Governments Are Bound To Review Every Five Years - Jabalpur News - Jabalpur News:कैडर रिव्यू में देरी पर Cat सख्त, कहा

पलवल में फर्जीवाड़ा कर 12वीं पास कराई; 10वीं-11वीं के प्रमाण पत्र जाली मिले

पलवल। हरियाणा के पलवल में कोरोना महामारी के चलते वर्ष 2021 में विभिन्न 6 स्कूलों ने 6 बच्चों को 10वीं और 11वीं पास के जाली प्रमाण पत्रों के सहारे कक्षा 12वीं पास करा दी। हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने मामले की जांच की तो भेद खुल गया। बोर्ड सचिव की ओर से केस पुलिस को भेजा गया तो इकोनॉमी सेल की जांच के बाद अब कैंप थाने में 6 बच्चों और 6 प्रिंसिपल के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े की धाराओं में केस दर्ज किया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।इन पर हुआ केस दर्जजाली दस्तावेजों से एडमिशन देकर 12वीं कक्षा पास कराने के मामले में किशोरा विद्या मंदिर स्कूल बामनीखेड़ा, नेशनल पब्लिक स्कूल चिरवाड़ी, जेसीबी मॉडर्न स्कूल पलवल, संत ज्ञानेश्वर स्कूल पलवल, जीवन ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल पलवल और बीएन मॉडल स्कूल पलवल के प्रिंसिपल के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। छात्रों में विक्रांत, भारती, विकास, करन, अनिल व चंचल और प्रिंसिपलों में रवि कुमार, घनश्याम, हितेश शर्मा, जुगनु गौर, अशोक गहलौत व अभिनन्दन के नाम FIR में हैं।ये था मामलापलवल कैंप थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि हरियाणा हरियाणा विद्यालय बोर्ड की ओर से आई शिकायत में कहा गया है कि वर्ष 2021 में कोविड-19 महामारी के कारण हरियाणा सरकार व शिक्षा विभाग के आदेशानुसार बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन नहीं हुआ। जिन अभ्यर्थियों को वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा पूर्ण विषयों के अंतर्गत सम्मिलित होना था, लेकिन कोविड महामारी चलते परीक्षा रद्द हो गई। सरकार व शिक्षा विभाग ने तय नीति के अनुसार बोर्ड को वर्ष 2021 में परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने थे।जिसके लिए वर्ष 2021 की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के पात्रता संबंधित दस्तावेज चैक करने के उपरांत पाया कि कुछ परीक्षार्थियों के माध्यमिक सेकेंडरी प्रमाण पत्र हरियाणा शिक्षा बोर्ड की माध्यमिक परीक्षा के समकक्ष नहीं है, अर्थात माध्यमिक प्रमाण पत्र फर्जी है। उन्होंने शिकायत में कहा कि विद्यालयों को भी ऐसे परीक्षार्थियों को विद्यालयों में प्रवेश के समय परीक्षा का पात्रता से संबंधित दस्तावेज चैक करने उपरांत प्रवेश दिया जाना चाहिए था।परीक्षा परिणाम रद्दबोर्ड ने उन परीक्षार्थियों का रिजल्ट रद्द कर दिया है जिन्होंने फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर पास हुए हैं। प्रदेश में 92 विद्यालय हैं, जिन्होंने 129 परीक्षार्थियों को माध्यमिक के फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर प्रवेश दिया है। जबकि पलवल जिले में 6 विद्यालयों ने 6 बच्चों को प्रवेश दिया है। कैंप थाना ने छह बच्चों के साथ छह स्कूलों के प्रिंसिपल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

564240cookie-checkपलवल में फर्जीवाड़ा कर 12वीं पास कराई; 10वीं-11वीं के प्रमाण पत्र जाली मिले
Artical

Comments are closed.

Ambala:अमृतसर-जालंधर मार्ग पर चार दिन तक चलेगा काम, 31 ट्रेनों का संचालन होगा प्रभावित – Work On The Amritsar-jalandhar Railway Line     |     Himachal Weather:खुशखबरी! सक्रिय हो रहा है पश्चिमी विक्षोभ, हिमाचल में 16 से 19 तक बारिश-बर्फबारी के आसार – Himachal Weather Western Disturbance Becoming Active, Rain-snowfall Chances From 16 To 19     |     T20 वर्ल्ड कप से पहले टीम ने चली बड़ी चाल, इस अंग्रेज को सौंपी अहम जिम्मेदारी     |     नूपुर सेनन-स्टेबिन बेन ने परिवार संग उठाया कव्वाली नाइट का लुत्फ, सागर भाटिया के सुरों पर झूमीं कृति     |     1 शेयर पर 57 रुपये का डिविडेंड देगी टाटा ग्रुप की ये कंपनी, रिकॉर्ड डेट बेहद करीब     |     Now, BIS sets standards for hospital bills | India News     |     Bihar News: Illegal Lottery Network Busted In Supaul, Two People Arrested Including Bjp City Vice-president – Bihar News     |     Kanpur:हर बार बस, ट्रेन से जाते थे…पहली बार बाइक से गए, खींच ले गई मौत, दो युवक जिंदा जले – Kanpur: Two Youths From Kanpur Die In An Accident In Firozabad     |     Dehradun:केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने कहा- जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन में गड़बड़ी से रोका गया काम – Dehradun News Union Minister Patil Said Work On Jal Jeevan Mission Was Stopped Due To Irregularities     |     Jabalpur News: Cat Cracks Down On Delay In Cadre Review, Says Governments Are Bound To Review Every Five Years – Jabalpur News – Jabalpur News:कैडर रिव्यू में देरी पर Cat सख्त, कहा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088