50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

पलवल रेलवे स्टेशन पर कट रही यात्रियों की जेब, सो रही आरपीएफ व जीआरपी, यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल

फरीदाबाद: प्लेटफार्म नंबर एक पर हो रही घटनाएं, शनिवार की रात आधा दर्जन यात्रियों की काट ली गई जेब, सुबह सोकर उठे तब चला पता।पलवल रेलवे स्टेशन पर रात के समय रुकने वाले यात्रियों की अाए दिन जेब कट रही है। रात के समय प्लेटफार्म पर गश्त करने का दावा करने वाली आरपीएफ व जीआरपी सो रही है। इसका जीता जागता उदाहरण रविवार को दिखाई दिया। प्लेटफार्म पर सो रहे अाधा दर्जन यात्रियों की जेब कट गई और सुरक्षाकर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। यात्रियों ने सुबह होने पर जीआरपी को सूचना दी। लेकिन जेबकतरों का कोई सुराग नहीं लगा।पलवल रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर वन ए जहां होती है घटनाएं।(स्टेशन की फाइल फोटो))जानकारी के अनुसार यूपी के फतेहपुर सीकरी आगरा निवासी हरेंद्र सिंह, एटा निवासी केशव, भरतपुर निवासी वेदवीर, हरेंद्र कुमार आदि शनिवार रात दिल्ली और फरीदाबाद से रात करीब डेढ़ बजे आने वाली शटल से पलवल आए थे। वह प्लेटफार्म नंबर वन ए पर खड़ी शटल ट्रेन में ही साे गए। सुबह जब उठे तो देखा कि उन सभी की जेब कट चुकी थी। ट्रक ड्राइवर हरेंद्र सिंह की जेब से पांच हजार केशव के जेब से नौ हजार, वेदवीर से 500 और हरेंद्र से करीब डेढ़ हजार रुपए कट चुके थे। इसके अलावा इन सभी के मोबाइल भी गायब मिले।पीड़ितों का कहना है कि रात के समय बल्लभगढ़ और न्यूटाउन स्टेशन से आधा दर्जन शरारती तत्व ट्रेन में चढ़कर आए थे। आशंका है कि वह सभी पॉकेटमार थे। इस तरह की घटनाएं रेलवे स्टेशनों पर आए दिन हो रही है। हैरानी की बात यह है कि आरपीएफ प्लेटफार्म पर गश्त करने का दावा करती है लेकिन रात के वक्त कोई सुरक्षाकर्मी नजर नहीं आता। वारदातांे को अंजाम देने वाले बदमाशों को पकड़ने में दोनों एजेंसियां नाकाम है। जीआरपी थाना प्रभारी सूरतपाल का कहना है कि प्लेटफार्म पर सख्ती बरती जाएगी। बदमाशों पर शिकंजा कसा जाएगा।

627360cookie-checkपलवल रेलवे स्टेशन पर कट रही यात्रियों की जेब, सो रही आरपीएफ व जीआरपी, यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल
Artical

Comments are closed.

Election Commission to link voter rolls to birth & death database | India News     |     Bihar: Fir Lodged Against Six Bihar Police And Sho Demanded Bribe Implicating False Liquor Case Khagaria Bihar – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sub Inspector Harassed Colleague Female Inspector – Amar Ujala Hindi News Live     |     Chardham Yatra 2025 Special Monitoring Of Food Items In Hotels, Dhabas And Restaurants – Amar Ujala Hindi News Live     |     Ratlam News Locks Of Five Empty Houses Broken In One Night Theft Worth Lakhs At Two Places – Madhya Pradesh News     |     Udaipur News: Big Theft Of Kanod Revealed In 48 Hours, Three Accused Arrested – Rajasthan News     |     Himachal Pradesh: एचआरटीसी बसों की सुरक्षा करेगी पंजाब पुलिस, पंजाब के पुलिस महानिदेशक ने दिया आश्वासन     |     IPL 2025: BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, गेंदबाजों को होगा जबरदस्त फायदा     |     Garena Free Fire MAX के वर्किंग Redeem Codes, फ्री में दिलाएंगे Room Cards और Gloo Wall     |     पाकिस्तान से मंगवाई नशे की खेप, उठाने पहुंचे तस्कर…     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088