हेडलाइंस
US waiver row: BJP flags UPA-era cuts in Iranian crude imports | India News Bihar News Today Live:बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 7 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार - Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today In Hindi 7 March 2026 यूपी:बिजली बिल के विरोध में देशव्यापी आंदोलन की तैयारी, 10 मार्च को संसद में पेश होने की संभावना - Up: Preparations Underway For Nationwide Protest Against Electricity Bill, Likely To Be Presented In ... Uttarakhand Weather:आज से पहाड़ों में बदलेगा मौसम, हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानों में गिरेगा पारा - Uttarakhand Weather Update Light Rain And Snowfall Expected In Mountainous Areas From Today Acid Attack in Gwalior: दहेज में कार नहीं मिली तो पत्नी पर फेंका एसिड, गोद में सो रही बच्ची भी झुलसी Himachal:सीएम सुक्खू बोले- मुझे 70 हजार करोड़ रुपये मिलते तो आज हिमाचल कर्ज मुक्त होता - Cm Sukhu Said – If I Had Received Rs 70 Thousand Crore, Himachal Would Have Been Debt Free Today. ICC Rankings: टी20 विश्व कप 2026 फाइनल से पहले कैसी है रैंकिंग, कहां हैं भारत और न्यूजीलैंड की टीमें TRP में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की बादशाहत बरकरार, टॉप 5 में दो नए शोज की हुई एंट्री, 'नागिन 7' का हुआ बंटाधार Bihar News:दर्दनाक सड़क हादसा! तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से सास-बहू की मौत, मासूम बच्ची गंभीर - Buxar Road Accident Truck Hit Bike Saas Bahu Death Lalganj Dav School Iaf Pilot Death: IAF pilot part of Operation Sindoor among 2 killed in Assam Sukhoi crash | India News

पश्चिम बंगाल के मंत्री अखिल गिरि ने राष्ट्रपति मुर्मू के रंग-रूप का उड़ाया मजाक 

नंदीग्राम। पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार में मंत्री और टीएमसी नेता अखिल गिरि ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रूप-रंग को लेकर लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उनके बयान का एक वीडियो सामने आया है, जिसके बाद उनकी आलोचना की जा रही है। अखिल गिरि नंदीग्राम में एक भीड़ को संबोधित करते हुए भारत की राष्ट्रपति के ‘लुक्स’ को लेकर अपमानजनक बातें कहीं। उन्होंने कहा हम किसी को उसके रूप-रंग से नहीं आंकते, हम राष्ट्रपति के पद का सम्मान करते हैं। लेकिन हमारी राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं? भाजपा ने टीएमसी नेता की इस टिप्पणी पर रोष प्रकट करते हुए उनकी कड़ी निंदा की है।
इधर, टीएमसी का कहना है कि वास्तव में मंत्री अखिल गिरि कह रहे थे कि हमारी पार्टी लोगों को उनके लुक्स से नहीं आंकती। इस बात को कहने के लिए उन्होंने राष्ट्रपति का उदाहरण दिया। वहीं, भाजपा ने दावा किया है कि जब टीएमसी के मंत्री ने राष्ट्रपति मुर्मू को लेकर यह टिप्पणी की, उस समय ममता बनर्जी सरकार में महिला कल्याण विभाग की मंत्री शशि पंका भी वहां उपस्थित थीं।
शहीद दिवस समारोह के मौके पर नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र में अखिल गिरि नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के बयान पर प्रतिक्रिया कर रहे थे। भाजपा नेता को चुनौती देते हुए, टीएमसी नेता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नाम लिए बिना उन्हें मामले में घसीटा। अखिल गिरि ने कहा सुवेंदु अधिकारी कहते हैं कि मैं (अखिल गिरि) सुंदर नहीं हूं। वह कितने सुंदर हैं? हम लोगों को उनके रंग-रूप से नहीं आंकते। हम आपके राष्ट्रपति की कुर्सी का सम्मान करते हैं। आपकी राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं? उनके इस बयान का वीडियो क्लिप ट्विटर पर शेयर करते हुए पश्चिम बंगाल भाजपा ने ममता सरकार व तृणमूल पर आदिवासी विरोधी होने का आरोप लगाया।
पश्चिम बंगाल भाजपा ने ट्वीट किया, ‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समुदाय से हैं। तृणमूल कांग्रेस के सुधार गृहमंत्री अखिल गिरि ने महिला कल्याण विभाग की एक अन्य मंत्री शशि पांजा की उपस्थिति में उनके बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की।
भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने ट्वीट किया कि ममता बनर्जी हमेशा आदिवासी विरोधी रही हैं और उन्होंने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में द्रौपदी मुर्मू का समर्थन नहीं किया था। उन्होंने लिखा कि ममता बनर्जी कैबिनेट में मंत्री अखिल गिरि ने राष्ट्रपति का अपमान किया, कहते हैं, हमें लुक की परवाह नहीं है। लेकिन आपका राष्ट्रपति कैसा दिखता है? ममता बनर्जी हमेशा आदिवासी विरोधी रही हैं, राष्ट्रपति चुनाव में भी उन्होंने द्रौपदी मुर्मू का समर्थन नहीं किया था और अब यह बयानबाजी का शर्मनाक स्तर’।  इससे पहले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ संबोधित करके विवाद खड़ा कर दिया था। एक अन्य कांग्रेस नेता उदित राज ने भी राष्ट्रपति को ‘चापलूस’ कहा था। बाद में दोनों नेताओं ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांग ली थी।

887920cookie-checkपश्चिम बंगाल के मंत्री अखिल गिरि ने राष्ट्रपति मुर्मू के रंग-रूप का उड़ाया मजाक 
Artical

Comments are closed.

US waiver row: BJP flags UPA-era cuts in Iranian crude imports | India News     |     Bihar News Today Live:बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 7 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार – Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today In Hindi 7 March 2026     |     यूपी:बिजली बिल के विरोध में देशव्यापी आंदोलन की तैयारी, 10 मार्च को संसद में पेश होने की संभावना – Up: Preparations Underway For Nationwide Protest Against Electricity Bill, Likely To Be Presented In Parliamen     |     Uttarakhand Weather:आज से पहाड़ों में बदलेगा मौसम, हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानों में गिरेगा पारा – Uttarakhand Weather Update Light Rain And Snowfall Expected In Mountainous Areas From Today     |     Acid Attack in Gwalior: दहेज में कार नहीं मिली तो पत्नी पर फेंका एसिड, गोद में सो रही बच्ची भी झुलसी     |     Himachal:सीएम सुक्खू बोले- मुझे 70 हजार करोड़ रुपये मिलते तो आज हिमाचल कर्ज मुक्त होता – Cm Sukhu Said – If I Had Received Rs 70 Thousand Crore, Himachal Would Have Been Debt Free Today.     |     ICC Rankings: टी20 विश्व कप 2026 फाइनल से पहले कैसी है रैंकिंग, कहां हैं भारत और न्यूजीलैंड की टीमें     |     TRP में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की बादशाहत बरकरार, टॉप 5 में दो नए शोज की हुई एंट्री, ‘नागिन 7’ का हुआ बंटाधार     |     Bihar News:दर्दनाक सड़क हादसा! तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से सास-बहू की मौत, मासूम बच्ची गंभीर – Buxar Road Accident Truck Hit Bike Saas Bahu Death Lalganj Dav School     |     Iaf Pilot Death: IAF pilot part of Operation Sindoor among 2 killed in Assam Sukhoi crash | India News     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088