50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Taps, Coolers, Fans, Mattresses, Pillows And Blankets All Missing... Theft In Chenari Mla Murari Prasad Gautam - Amar Ujala Hindi News Live यूपी: सहकारिता विभाग का खेल, धरे रह गए 27 करोड़ के माइक्रो एटीएम, कृषि विभाग ने दिया था बजट Kedarnath: मिले हाथ से हाथ तो बढ़ने लगा कारोबार, मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रही यात्रा Delhi News: नशामुक्ति को लेकर हर महीने होंगे विशेष आयोजन Havildar's Son Creates History Became Acp In First Attempt In Capf - Madhya Pradesh News Rajasthan News: दलितों को अंबेडकर तीर्थों की यात्रा करवाएगी सरकार, विदेशों में भी टूर करवाने का प्लान हरियाणा के 16 जिलों में बारिश: एक बार फिर 2 पश्चिमी विक्षोभ होंगे सक्रिय, उमसभरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद Himachal Weather: राज्य के नाै जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, इतने दिन बरसेंगे बादल; उदयपुर में आई बाढ़ लीड्स टेस्ट मैच जीतने के बाद गदगद हुए बेन स्टोक्स, इन दो खिलाड़ियों को दिया जीत का श्रेय हार्दिक पांड्या के साथ प्यार में थी ये हसीना? खुद बताई सच्चाई, करण जौहर शो की कॉन्ट्रोवर्सी के दौरान होती थी बात

पहली बार छोटी पिस्तौल और दूसरी बार सुपारी लेने वाले के पकड़े जाने की वजह से फेल हुई साजिश

मुंबई: सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है। हाथ से लिखे एक पत्र में कहा गया है, ‘सलीम खान, सलमान खान आपका हाल जल्द मूसावाला जैसा होगा।’ हाथ से लिखे इस पत्र में अंग्रेजी में GB और LB लिखा हुआ है। मुंबई पुलिस सूत्रों की माने तो GB का मतलब गोल्डी बराड़ और LB का मतलब लॉरेंस बिश्नोई से है।दोनों ने इससे पहले भी सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी। यही वजह है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुंबई पुलिस की टीम ने इस केस में अज्ञात शख्स के खिलाफ बांद्रा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 506 के तहत FIR दर्ज कर ली है। धमकी के मामले को गंभीरता से लेते महाराष्ट्र गृह मंत्रालय ने सलमान खान और सलीम खान की सिक्योरिटी बढ़ाने का फैसला लिया है। अब दोनों के साथ प्राइवेट बॉडी गार्ड्स के अलावा आधा दर्जन पुलिसकर्मी भी हमेशा साथ रहेंगे।मुंबई पुलिस की एक टीम आज सलीम खान का बयान दर्ज करने पहुंची थी।सलीम खान को भी फॉलो कर रहा था लेटर रखने वालाबिश्नोई समाज से आने वाले लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में कथित भूमिका की वजह से यह धमकी दी थी। मुंबई पुलिस के संयुक्त आयुक्त विश्वास नागरे पाटिल और अन्य अधिकारियों के साथ एक टीम बांद्रा पश्चिम स्थित सलमान के घर पर पहुंची थी। पुलिस ने इस संबंध में सलीम खान से बात की है। उन्हें यह पत्र रविवार साढ़े सात बजे बांद्रा बैंडस्टैंड प्रोमेनेद में एक बेंच पर मिला। वह आमतौर पर जॉगिंग के बाद उसी बेंच पर बैठते हैं। माना जा रहा है कि लेटर रखने वाला उन पर भी कई दिनों से नजर रखे हुए था। संयुक्त आयुक्त ने कहा कि मामले की प्रारंभिक जांच के बाद ही वह इस संबंध में टिप्पणी करेंगे।सलमान पर यह हमला तब होने वाला था, जब वे साइकिल से बाहर निकलते।विश्नोई के गुर्गे कर चुके हैं सलमान के घर की रेकीयह पहला मौका नहीं है, जब सलमान खान को इस तरह की धमकी मिली हो। इससे पहले भी तिहाड़ में बंद लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे चुका है। जांच में सामने आया है कि यह धमकी सिर्फ सुर्खियां बंटोरने के लिए नहीं थी, बल्कि लॉरेंस ने सलमान को मारने के लिए राजस्थान के गैंगस्टर संपत नेहरा को सुपारी भी दी थी। संपत नेहरा मुंबई भी गया था। वह मुंबई के वाशी इलाके में रहा था और सलमान के घर यानी ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट’ की रेकी भी की थी।पिस्तौल की वजह से फेल हुई थी साजिशसूत्रों की माने तो लॉरेंस बिश्नोई ने साल 2021 में हुई एक पूछताछ में खुलासा किया था कि संपत के पास जो पिस्तौल थी, उससे दूर तक निशाना नहीं साधा जा सकता है। सलमान हमेशा बॉडीगार्ड से घिरे रहते थे, इसलिए हमले के विफल होने के अंदेशे के बाद विश्नोई के कहने पर संपत ने यह हमला कैंसिल कर दिया था। ये सलमान पर तब हमला करना चाहते थे, जब सलमान साइकिल से टहलने निकलते हैं।गोल्डी बराड़(बाएं) और लॉरेंस बिश्नोई(दाएं) दोनों साथ मिलकर गैंग को ऑपरेट कर रहे हैं।दूसरी बाद स्प्रिंग राइफल से हमले की थी तैयारीजांच में सामने आया है कि इसके बाद संपत ने अपने गांव के दिनेश फौजी के जरिए एक RK स्प्रिंग राइफल मंगवाई थी। ये राइफल बिश्नोई ने अपने जानकार अनिल पांड्या से 3-4 लाख में खरीदी थी, लेकिन जब राइफल दिनेश के पास थी। तभी वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इसके बाद संपत नेहरा भी गिरफ्तार हो गया। यही नहीं फिल्म रेडी की शूटिंग के वक्त लॉरेंस ने सलमान खान पर अटैक की प्लानिंग की थी, लेकिन यह सफल नहीं हो सकी।गोल्डी बराड़ के साथ काम करता है लॉरेंसलॉरेंस दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है और वह गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के साथ काम करता है। व्हाट्स ऐप के जरिए सुपारी लेने से लेकर धमकी, हत्या के प्रयास, हत्या की साजिश रचने और अपहरण के कई केस उस पर दर्ज हैं। मौत को अंजाम देने के बाद कई बार इसने फेसबुक पर अपने गुनाह को कबूलता है। लॉरेंस बिश्नोई की गैंग का ही सिद्धू मूसेवाला की हत्या के पीछे हाथ माना जा रहा है।

578630cookie-checkपहली बार छोटी पिस्तौल और दूसरी बार सुपारी लेने वाले के पकड़े जाने की वजह से फेल हुई साजिश
Artical

Comments are closed.

Taps, Coolers, Fans, Mattresses, Pillows And Blankets All Missing… Theft In Chenari Mla Murari Prasad Gautam – Amar Ujala Hindi News Live     |     यूपी: सहकारिता विभाग का खेल, धरे रह गए 27 करोड़ के माइक्रो एटीएम, कृषि विभाग ने दिया था बजट     |     Kedarnath: मिले हाथ से हाथ तो बढ़ने लगा कारोबार, मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रही यात्रा     |     Delhi News: नशामुक्ति को लेकर हर महीने होंगे विशेष आयोजन     |     Havildar’s Son Creates History Became Acp In First Attempt In Capf – Madhya Pradesh News     |     Rajasthan News: दलितों को अंबेडकर तीर्थों की यात्रा करवाएगी सरकार, विदेशों में भी टूर करवाने का प्लान     |     हरियाणा के 16 जिलों में बारिश: एक बार फिर 2 पश्चिमी विक्षोभ होंगे सक्रिय, उमसभरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद     |     Himachal Weather: राज्य के नाै जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, इतने दिन बरसेंगे बादल; उदयपुर में आई बाढ़     |     लीड्स टेस्ट मैच जीतने के बाद गदगद हुए बेन स्टोक्स, इन दो खिलाड़ियों को दिया जीत का श्रेय     |     हार्दिक पांड्या के साथ प्यार में थी ये हसीना? खुद बताई सच्चाई, करण जौहर शो की कॉन्ट्रोवर्सी के दौरान होती थी बात     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088