हेडलाइंस
Bihar News: जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, लाठी-डंडे चले, ईंट-पत्थर फेंके गए; तीन लोग गंभीर घायल महाशिवरात्रि:बरेली में आज रात नौ बजे से भारी वाहनों की नो एंट्री, रोडवेज बसें भी डायवर्ट; एडवाइजरी जारी - Traffic Diversion In Bareilly On Mahashivratri Ias Transfer:रातोंरात 11 आईएएस बदले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा - Mp Government Transfers 11 Ias Officers List Major Changes In Health And Forest Departments Drinking Water Crisis In Balotra: Elderly Man Climbs On Tank, Stirs Up, Agitation Ends After Written Assurance - Balotra News IND vs PAK मैच से एक दिन पहले होगा अभिषेक शर्मा का फिटनेस टेस्ट, माता-पिता पहुंचे कोलंबो The 50: अरबाज पटेल-प्रिंस नरूला के बीच हुई हाथापाई, भड़के होस्ट 'लायन', कंटेस्टेंट को लगाई फटकार भगवान शिव के 108 नाम और उनका अर्थ क्या है, रख सकते हैं अपने बच्चों के नाम मध्य प्रदेश में बिना परमिट दौड़ रही बसों पर बड़ा एक्शन, 16 फरवरी से शुरू होगा प्रदेशव्यापी जांच अभियान हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारतीय पासपोर्ट की लंबी छलांग, फिर भी वीजा-फ्री एंट्री देने वाले देश हुए कम February 4 talks constructive: Ladakh chief secretary | India News

पाकिस्तान के लिए सुपर-8 में पहुंचना लगभग मुश्किल, भारतीय टीम से मुकाबला ना खेलने पर खटिया खड़ी होना तय


Pakistan Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : AP
पाकिस्तान क्रिकेट टीम

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और वहां की सरकार किसी नौटंकी से कम नहीं है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जब से बांग्लादेश क्रिकेट टीम को आईसीसी ने बाहर किया है उसके बाद से पीसीबी लगातार कुछ ना कुछ गीदड़भभकी देते हुए नजर आई है। अब उन्होंने अपनी सरकार से मंजूरी मिलने के बाद टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तानी टीम को तो श्रीलंका भेज दिया है, लेकिन भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच का बहिष्कार करने की बात कही है, ये फैसला पाकिस्तान की सरकार की तरफ से लिया गया है।

अभी तक इसको लेकर पीसीबी की तरफ से भले ही कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन चुप्पी साफ बता रही है कि वह सरकार के फैसले के साथ तो जाना चाहते हैं लेकिन इससे उन्हें आईसीसी की तरफ से लगने वाले भारी जुर्माने का भी सामना करना पड़ेगा। वहीं पाकिस्तानी टीम यदि टीम इंडिया के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं खेलती है तो उनके लिए सुपर-8 में भी जगह बनाना लगभग मुश्किल हो जाएगा, जिसके पीछे सबसे बड़ी वजह कोलंबो का मौसम है, जहां पर बारिश सबसे बड़ी विलेन बनेगी।

पाकिस्तान के 2 ग्रुप मैचों में बारिश होने की संभावना

पाकिस्तानी टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज के अपने सभी चारों मुकाबले कोलंबो में खेलने हैं, जिसमें उनका पहला मैच 7 फरवरी को नीदरलैंड्स की टीम से होगा तो वहीं अगला मुकाबला उन्हें 10 फरवरी को यूएसए की टीम के खिलाफ खेलना है। इन दोनों ही मैचों के दौरान मौसम को लेकर बात की जाए तो एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में 64 फीसदी तक बारिश होने की संभावना है, जिसके चलते ये मुकाबला रद्द भी हो सकता है। वहीं यूएसए के खिलाफ मैच में बारिश की संभावना काफी कम है। ऐसे में यदि पहला मैच रद्द होता है तो उससे पाकिस्तान की टीम को नुकसान होना तय है।

तीसरा मैच जो पाकिस्तानी टीम को भारत के खिलाफ खेलना है और यदि वह उसका बहिष्कार करते हैं तो इससे उनके नेट रनरेट पर सबसे ज्यादा नुकसान होगा, जिससे बचा एक मैच जो उन्हें 18 फरवरी को नामीबिया की टीम के खिलाफ खेलना है उसमें नेट रनरेट बेहतर करना काफी मुश्किल काम रहने वाला है। ऐसे में पाकिस्तानी टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज से बाहर होना लगभग तय हो जाएगा।

टीम इंडिया से मैच ना खेलने पर नेट रनरेट होगा बेहद खराब

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यदि पाकिस्तानी टीम 15 फरवरी को टीम इंडिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले का बहिष्कार करती है तो ICC प्लेइंग कंडीशंस के क्लॉज 16.10.7 पाकिस्तान के दो पॉइंट्स अपने आप कट जाएंगे और उसके नेट रन रेट पर भी बुरा असर पड़ेगा। इसका सीधा मतलब है कि पाकिस्तानी टीम को लेकर ऐसा माना जाएगा जैसे उन्होंने अपने पूरे 20 ओवर खेले और  एक भी रन नहीं बनाया, जिसके बाद दूसरी टीम के नेट रनरेट में तो कोई असर नहीं पड़ेगा लेकिन पाकिस्तानी टीम का बेहद खराब होना तय है।

ये भी पढ़ें

ICC Rankings: अभिषेक शर्मा को नुकसान, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने मारी जबरदस्त छलांग

बदल जाएगा क्रिकेट! MCC ने नियमों में किए बड़े बदलाव, जानिए कब से होंगे लागू

Latest Cricket News





Source link

4385620cookie-checkपाकिस्तान के लिए सुपर-8 में पहुंचना लगभग मुश्किल, भारतीय टीम से मुकाबला ना खेलने पर खटिया खड़ी होना तय
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Bihar News: जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, लाठी-डंडे चले, ईंट-पत्थर फेंके गए; तीन लोग गंभीर घायल     |     महाशिवरात्रि:बरेली में आज रात नौ बजे से भारी वाहनों की नो एंट्री, रोडवेज बसें भी डायवर्ट; एडवाइजरी जारी – Traffic Diversion In Bareilly On Mahashivratri     |     Ias Transfer:रातोंरात 11 आईएएस बदले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा – Mp Government Transfers 11 Ias Officers List Major Changes In Health And Forest Departments     |     Drinking Water Crisis In Balotra: Elderly Man Climbs On Tank, Stirs Up, Agitation Ends After Written Assurance – Balotra News     |     IND vs PAK मैच से एक दिन पहले होगा अभिषेक शर्मा का फिटनेस टेस्ट, माता-पिता पहुंचे कोलंबो     |     The 50: अरबाज पटेल-प्रिंस नरूला के बीच हुई हाथापाई, भड़के होस्ट ‘लायन’, कंटेस्टेंट को लगाई फटकार     |     भगवान शिव के 108 नाम और उनका अर्थ क्या है, रख सकते हैं अपने बच्चों के नाम     |     मध्य प्रदेश में बिना परमिट दौड़ रही बसों पर बड़ा एक्शन, 16 फरवरी से शुरू होगा प्रदेशव्यापी जांच अभियान     |     हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारतीय पासपोर्ट की लंबी छलांग, फिर भी वीजा-फ्री एंट्री देने वाले देश हुए कम     |     February 4 talks constructive: Ladakh chief secretary | India News     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088