हेडलाइंस
कुमारी शैलजा का भाजपा पर तीखा हमला:अब उन्हें बिहार में नीतीश की जरूरत नहीं, इसलिए राज्यसभा भेज रहे हैं - Kumari Selja Attack On Bjp Now They Don't Need Nitish In Bihar, That's Why They Are Sending Him... West Asia Crisis:हिमाचल के युवा बोले- शारजाह और जेद्दा में हालात सामान्य, व्हाट्सएप काॅल पर दिखाया माहौल - West Asia Crisis: Himachal Youth Say Situation Is Normal In Sharjah And Jeddah, Show Situatio... Jacob Bethell: कौन है ये 22 साल का तूफानी बल्लेबाज जैकब बेथेल? IPL 2026 में चैंपियन टीम का है हिस्सा, मिलेंगे इतने करोड़ जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी ये आदर्श परिवार की कहानी, फिल्म चिरइया की रिलीज डेट घोषित, दिव्या दत्ता का दमदार रोल आंध्र प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया हुआ बैन नींबू अंदर से सूखा तो नहीं है, जूसी नींबू खरीदना चाहते हैं तो किन बातों पर गौर करें, काम आएंगे सिंपल टिप्स वकीलों से किए वादे पूरे करे आम आदमी सरकार: एडवोकेट रंजीत कुमार 8 वर्षीय बालक के अपहरण के बाद गांव में भारी हंगामा, सड़क जाम कर ग्रामीणों का प्रदर्शन, आरोपी पुलिस हिरासत में Airbnb Highlights How Indian Women Shaped Travel Trends in 2025 Signify Introduces Philips UltraShine Range with an Industry Leading Efficiency of 150 Lumens Per Watt

पाकिस्तान से मैच के लिए श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, जानिए एयरपोर्ट पर फैन की हरकत पर क्यों भड़के कप्तान सूर्यकुमार यादव?

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के महामुकाबले से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो चर्चा में है। श्रीलंका के लिए टीम की रवानगी के दौरान एयरपोर्ट पर एक फैन ने जब उनका हाथ छूने की कोशिश की, तो कप्तान का गुस्सा कैमरे में कैद हो गया। यह घटना उस वक्त हुई जब टीम इंडिया अपने तीसरे लीग मैच के लिए रवाना हो रही थी।

दरअसल, भारतीय टीम टूर्नामेंट के अपने शुरुआती दो मैच भारत में खेलने के बाद अब श्रीलंका पहुंची है, जहां उसका सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। टीम की रवानगी का वीडियो सामने आने के बाद यह घटना सुर्खियों में है।

एयरपोर्ट पर क्यों आया कप्तान सूर्या को गुस्सा?

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टीम के एयरपोर्ट पर पहुंचने के दौरान फैंस की भीड़ जमा थी। इसी बीच एक फैन ने सेल्फी लेने की होड़ में कप्तान सूर्यकुमार का हाथ पकड़ लिया, जिस पर वह असहज हो गए। इसके बाद सूर्या ने उस शख्स को गुस्से से घूरते हुए आगे बढ़ गए। उनके चेहरे पर नाराजगी साफ नजर आ रही थी।

15 फरवरी को होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत

भारत और पाकिस्तान के बीच यह हाई-वोल्टेज मुकाबला 15 फरवरी, रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदास स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। यह टीम इंडिया का इस टूर्नामेंट में तीसरा मुकाबला होगा।

जीत की हैट्रिक पर होगी दोनों टीमों की नजर

इस टूर्नामेंट में अब तक दोनों ही टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा है। भारत ने अपने शुरुआती दो मैचों में यूएसए और नामीबिया को हराया है, जबकि पाकिस्तान ने अपने मुकाबलों में नीदरलैंड्स और यूएसए पर जीत दर्ज की है। दोनों ही टीमें 2-2 जीत के साथ अजेय हैं। अब जो भी टीम यह मैच जीतेगी, वह टूर्नामेंट में अपनी जीत की हैट्रिक पूरी करेगी।

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर हमेशा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से 7 में भारत ने जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ एक बार सफलता मिली है।

4437450cookie-checkपाकिस्तान से मैच के लिए श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, जानिए एयरपोर्ट पर फैन की हरकत पर क्यों भड़के कप्तान सूर्यकुमार यादव?
Artical

Comments are closed.

कुमारी शैलजा का भाजपा पर तीखा हमला:अब उन्हें बिहार में नीतीश की जरूरत नहीं, इसलिए राज्यसभा भेज रहे हैं – Kumari Selja Attack On Bjp Now They Don’t Need Nitish In Bihar, That’s Why They Are Sending Him To Rajya Sabha     |     West Asia Crisis:हिमाचल के युवा बोले- शारजाह और जेद्दा में हालात सामान्य, व्हाट्सएप काॅल पर दिखाया माहौल – West Asia Crisis: Himachal Youth Say Situation Is Normal In Sharjah And Jeddah, Show Situation On Whatsapp Cal     |     Jacob Bethell: कौन है ये 22 साल का तूफानी बल्लेबाज जैकब बेथेल? IPL 2026 में चैंपियन टीम का है हिस्सा, मिलेंगे इतने करोड़     |     जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी ये आदर्श परिवार की कहानी, फिल्म चिरइया की रिलीज डेट घोषित, दिव्या दत्ता का दमदार रोल     |     आंध्र प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया हुआ बैन     |     नींबू अंदर से सूखा तो नहीं है, जूसी नींबू खरीदना चाहते हैं तो किन बातों पर गौर करें, काम आएंगे सिंपल टिप्स     |     वकीलों से किए वादे पूरे करे आम आदमी सरकार: एडवोकेट रंजीत कुमार     |     8 वर्षीय बालक के अपहरण के बाद गांव में भारी हंगामा, सड़क जाम कर ग्रामीणों का प्रदर्शन, आरोपी पुलिस हिरासत में     |     Airbnb Highlights How Indian Women Shaped Travel Trends in 2025     |     Signify Introduces Philips UltraShine Range with an Industry Leading Efficiency of 150 Lumens Per Watt     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088